scorecardresearch
 

वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री पक्की? इस खिलाड़ी के साथ करेंगे ओपनिंग

इयान बिशप ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार बताते हुए अपनी वैकल्पिक भारत T20I टीम में शामिल किया है और उन्हें शुभमन गिल के साथ ओपनर चुना है. उन्होंने सूर्यवंशी को यशस्वी जायसवाल से भी ऊपर रखा, जो उनकी प्रतिभा पर बढ़ते भरोसे को दर्शाता है.

Advertisement
X
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में कई ताबड़तोड़ पारियां खेली हैं (Photo: ITG)
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में कई ताबड़तोड़ पारियां खेली हैं (Photo: ITG)

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप का मानना है कि आईपीएल सनसनी वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने के लिए तैयार हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के इस युवा खिलाड़ी को निकट भविष्य में भारत की T20I टीम में डेब्यू करने के लिए समर्थन दिया.

बिशप ने अपनी वैकल्पिक भारत T20I टीम में सूर्यवंशी को शामिल किया और उन्हें शुभमन गिल के साथ ओपनर के रूप में चुनने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई. दिलचस्प बात यह रही कि बिशप ने सूर्यवंशी को उनके राजस्थान रॉयल्स के साथी यशस्वी जायसवाल से ऊपर रखा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यवंशी जून में होने वाले आयरलैंड के खिलाफ T20I दौरे के दौरान भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं. 

बिशप ने ESPNcricinfo से बातचीत में कहा कि मैं अपनी टीम में तीन ओपनर चुन रहा हूं. मैं जहां तक संभव हो लेफ्ट-राइट संयोजन चाहता हूं. शुभमन गिल अच्छी फॉर्म में हैं, इसलिए मैंने उन्हें चुना है. लेफ्ट-हैंडर वैभव सूर्यवंशी हैं. मुझे लगता है कि वह अगले स्तर के लिए तैयार हैं. और मैंने प्रभसिमरन सिंह को चुना है. प्रियांश आर्य भी विकल्प में थे, लेकिन इस सीजन में प्रभ बेहतर फॉर्म में हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: आंखें तरेरीं, ताल‍ियां बजाईं... वैभव सूर्यवंशी को आउट कर जश्न पड़ा भारी, नप गए काइल जेमीसन

बिशप ने पिछले दो IPL सीज़न में शानदार प्रदर्शन के लिए श्रेयस अय्यर को भी टीम में जगह दी. 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाने और 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाने के बावजूद अय्यर दिसंबर 2023 से भारत की T20I टीम से बाहर हैं.

यह भी पढ़ें: 'मैंने उसे ज्यादा देखा नहीं…', वैभव सूर्यवंशी को लेकर ऐसा क्यों बोले कपिल देव?

गेंदबाज़ों में बिशप ने अनुभवी और फॉर्म में चल रहे IPL खिलाड़ियों को चुना. भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या और युजवेंद्र चहल उनके प्रमुख चयन रहे, जबकि मोहसिन खान, प्रिंस यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को भी सराहा गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement