scorecardresearch
 

USA vs Netherlands T20 WC Live Score: नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी जारी, यूएसए ने दिया है 197 रनों का टारगेट

USA vs Netherlands, T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में यूएसए और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला है. यूएसए लगातार दो मैच हारने के बाद बैकफुट पर है और उसके लिए यह मैच काफी अहम है.

Advertisement
X
वर्ल्ड कप में आज यूएसए-नीदरलैंड्स की टक्कर है. (Photo: Getty)
वर्ल्ड कप में आज यूएसए-नीदरलैंड्स की टक्कर है. (Photo: Getty)

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-21 में आज संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का सामना नीदरलैंड्स से है. दोनों टीमों के बीच ग्रुप-ए का यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस नीदरलैंड्स ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. यूएसए ने नीदलैंड्स को जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य दिया है. नीदरलैंड्स का स्कोर 6.3 ओवर के बाद 53-4 है.

यूएएस को अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम के हाथों 29 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. वहीं दूसरे मुकाबले में उसे पाकिस्तान ने 32 रनों से हरा दिया. दूसरी ओर नीदरलैंड्स को अपने पहले मैच में पाकिस्तान ने तीन विकेट से हराया था. फिर डच टीम ने वापसी करते हुए नामीबिया को सात विकेट से धो दिया. यूएसए-नीदरलैंड्स मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

सैतेजा की फिफ्टी, शुभम भी चमके
यूएसए ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 196 रन बनाए. सैतेजा मुक्कमल्ला ने 5 चौके और चार छक्के की मदद से 51 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली. वहीं शुभमन रंजने ने 24 गेंदों पर नाबाद 48 रनों का योगदान दिया, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. कप्तान मोनांक पटेल (36 रन) और शायन जहांगीर (20 रन) ने भी बल्ले से उपयोगी प्रदर्शन किया. नीदरलैंड्स की ओर से बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. जबकि फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन और लोगान वैन बीक ने एक-एक विकेट लिया.

Advertisement

मुकाबले में यूएसए की प्लेइंग-11: मोनांक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कमल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, नोस्थुश केंजिगे और अली खान.

मुकाबले में नीदरलैंड्स की प्लेइंग-11: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन कैशेट, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रूलोफ वैन डर मर्व, काइल क्लेन और फ्रेड क्लासेन.

टी20 वर्ल्ड कप में संयुक्त राज्य अमेरिका का फुल स्क्वॉड: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केंजिगे, शायन जहांगीर, सौरभ नेत्रवलकर, शैडली वैन शल्कविक, शेहान जयसूर्या, एहसान आदिल और संजय कृष्णमूर्ति.

टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स का फुल स्क्वॉड: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन कैशेट, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रूलोफ वैन डर मर्व, टिम वैन डर गुगटेन, फ्रेड क्लासेन, नोआ क्रॉस, काइल क्लेन, साकिब जुल्फिकार और पॉल वैन मीकेरेन.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement