Sri Lanka vs Oman Live Score, T20 World Cup: श्रीलंका ने ओमान के खिलाफ ठोके 225 रन, बनाया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा स्कोर
aajtak.in | पल्लेकेले | 12 फरवरी 2026, 1:51 PM IST
SL vs OMA Live Score: पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज (गुरुवार) को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-B मुकाबले में श्रीलंका और ओमान आमने-सामने हैं. जहां श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 225 का स्कोर बनाया. यह इस टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर रहा. अब ओमान की टीम बल्लेबाजी कर रही है. दोनों टीमें सुपर-8 की दौड़ में अहम अंक हासिल करना चाहेंगी.
आज श्रीलंका और ओमान की टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ंत (Photo: AP)
1:50 PM(3 मिनट पहले)
12.3: मोहम्मद नदीम को दुशान हेमंथा, 1 रन|
1:49 PM(4 मिनट पहले)
12.3: मोहम्मद नदीम को दुशान हेमंथा, 5 वाईड्स!
1:49 PM(4 मिनट पहले)
12.2: मोहम्मद नदीम को दुशान हेमंथा, चौका! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे मिड ऑफ़ की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
1:49 PM(5 मिनट पहले)
12.1: मोहम्मद नदीम को दुशान हेमंथा, 2 रन, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
1:47 PM(7 मिनट पहले)
Score 79/5
Batsmanविनायक शुक्ला 1(1b 0*4 0*6)
Bowlerमहीश तीक्षाना 3-0-10-2
11.6: विनायक शुक्ला को महीश तीक्षाना, आउट!!! रन आउट!! फील्डर कामिल मिश्रा का डायरेक्ट हिट डीप पॉइंट बाउंड्री से आया और बल्लेबाज क्रीज के बाहर रह गए| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| उसपर कट शॉट लगाया और रन भागे| पहला रन तो पूरा किया लेकिन जब दूसरे के लिए मुड़े तो थोड़ा स्लो हुए| इस बीच फील्डर का थ्रो आया जो सीधा विकटों पर लग गया| बल्लेबाज उस दौरान क्रीज के बाहर पाए गए और रन आउट हो गए| 79/5 ओमान|
1:46 PM(7 मिनट पहले)
विनायक शुक्ला अगले बल्लेबाज हैं...
1:45 PM(8 मिनट पहले)
11.5: वसीम अली को महीश तीक्षाना, आउट!! कैच आउट!!! कॉट कुसल मेंडिस बोल्ड महीश तीक्षाना| 42 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 27 रन बनाकर वसीम अली बने महीश तीक्षाना का दूसरा शिकार| एक शार्प कैच विकेट कीपर के द्वारा किया गया है| इस बार रूम बनाकर कट शॉट लगाने गए| टर्न और उछाल से चकमा खाए| बल्ले को ना लगकर ग्लव्स से लगी और विकटों को मिस करते हुए कीपर एक दस्तानों में समा गई गेंद| कैच की अपील हुई जिसे अम्पायर ने आउट करार दिया है| 78/4 ओमान|
1:44 PM(9 मिनट पहले)
11.4: मोहम्मद नदीम को महीश तीक्षाना, इस बार मोहम्मद नदीम ने लेग साइड पर स्लॉग किया गेंद को जहाँ से एक टप्पा खाकर फील्डर तक गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया है|
1:44 PM(9 मिनट पहले)
11.3: वसीम अली को महीश तीक्षाना, सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| लॉन्ग ऑन की तरफ स्लॉग कर दिया| मिस टाइम हुआ, डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
1:44 PM(10 मिनट पहले)
11.2: वसीम अली को महीश तीक्षाना, इस बार रूम बनाकर ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
1:43 PM(10 मिनट पहले)
11.1: मोहम्मद नदीम को महीश तीक्षाना, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज ने इस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
1:42 PM(11 मिनट पहले)
Score 75/3
Batsmanमोहम्मद नदीम 26(30b 1*4 1*6)
Bowlerदुशान हेमंथा 2-0-24-0
10.6: मोहम्मद नदीम को दुशान हेमंथा, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| विकेट लाइन पर डाली गई लेग स्पिन गेंद| लेग साइड की तरफ स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया है|
1:42 PM(12 मिनट पहले)
10.5: वसीम अली को दुशान हेमंथा, सिंगल!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को सामने की तरफ लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा है|
1:41 PM(12 मिनट पहले)
10.4: वसीम अली को दुशान हेमंथा, गुगली!! कट शॉट लगाने गए और बीट हुए| टर्न होकर बल्ले को मिस करते हुए कीपर के पास गई गेंद|
1:40 PM(13 मिनट पहले)
10.3: वसीम अली को दुशान हेमंथा, दो गेंद दो छक्का!!! ये बॉल भी सीमा रेखा पार जाकर गिरी है| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे स्टैंड्स में भेज दिया है|
1:40 PM(14 मिनट पहले)
10.2: वसीम अली को दुशान हेमंथा, छक्का! लो फुल टॉस डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने इसपर अपना घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए हैं|
1:39 PM(14 मिनट पहले)
10.1: वसीम अली को दुशान हेमंथा, प्ले एंड मिस!! इस बार रूम बनाकर ऑफ़ साइड पर गेंद को खेलने गए| बल्ले और विकेट्स को मिस करते हुए कीपर के दस्तानों में गई गेंद|
1:37 PM(16 मिनट पहले)
Score 61/3
Batsmanमोहम्मद नदीम 25(29b 1*4 1*6)
Bowlerमथीशा पथिराना 2-0-6-0
9.6: मोहम्मद नदीम को मथीशा पथिराना, डॉट बॉल के साथ पथिराना के एक सस्ते ओवर की समाप्ति हुई है| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| उछाल से चकमा खाए बल्लेबाज और ठीक तरह से बल्ले पर गेंद को नहीं ले पाए हैं| 61/3 ओमान, 60 गेंद पर 165 रन की दरकार है|
1:36 PM(17 मिनट पहले)
9.5: वसीम अली को मथीशा पथिराना, बैक ऑफ़ लेंथ पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर नीचे रखते हुए पुल शॉट लगाया गया| फील्डर तेजी से गेंद पर आये लेकिन एक रन से नहीं रोक पाए हैं|
1:36 PM(18 मिनट पहले)
9.4: मोहम्मद नदीम को मथीशा पथिराना, सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुल गेंद| बल्लेबाज ने पैर निकालकर उसे ड्राइव किया| बाउंड्री लाइन पर गेंद को फील्ड किया गया जहाँ से एक रन मिला है|
1:35 PM(18 मिनट पहले)
9.3: मोहम्मद नदीम को मथीशा पथिराना, डॉट बॉल!! धीमी गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ है|
1:34 PM(19 मिनट पहले)
9.2: मोहम्मद नदीम को मथीशा पथिराना, आउटस्विंगर!! प्ले एंड मिस!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कीपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया|
1:34 PM(19 मिनट पहले)
9.1: मोहम्मद नदीम को मथीशा पथिराना, प्ले एंड मिस!! बीट हुए बल्लेबाज! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| स्विंग से चकमा खाए हैं|
1:33 PM(21 मिनट पहले)
Score 59/3
Batsmanमोहम्मद नदीम 24(24b 1*4 1*6)
Bowlerदुशान हेमंथा 1-0-10-0
8.6: मोहम्मद नदीम को दुशान हेमंथा, क्विक सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे ऑफ़ साइड की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
1:32 PM(21 मिनट पहले)
8.5: वसीम अली को दुशान हेमंथा, एक और बार टर्न होकर अंदर ऐया गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन हासिल किया है|
1:32 PM(21 मिनट पहले)
8.4: मोहम्मद नदीम को दुशान हेमंथा, पैड्स पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया गया है|
1:32 PM(22 मिनट पहले)
8.3: मोहम्मद नदीम को दुशान हेमंथा, इस बार बल्लेबाज़ ने लम्बी स्ट्राइड निकालकर बॉल को डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
1:31 PM(22 मिनट पहले)
8.2: वसीम अली को दुशान हेमंथा, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
1:30 PM(23 मिनट पहले)
8.1: वसीम अली को दुशान हेमंथा, छक्का! कमाल का शॉट वसीम के बल्ले से निकला है यहाँ पर| पहली ही गेंद पर गेंदबाज पर बड़ा शॉट लगाकर दबाव डाला है| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
1:29 PM(24 मिनट पहले)
Score 49/3
Batsmanवसीम अली 4(8b 0*4 0*6)
Bowlerदसुन शनाका 1-0-6-0
7.6: वसीम अली को दसुन शनाका, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया है|
1:29 PM(25 मिनट पहले)
7.5: वसीम अली को दसुन शनाका, टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
1:28 PM(25 मिनट पहले)
7.4: मोहम्मद नदीम को दसुन शनाका, सिंगल!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला है|
1:27 PM(26 मिनट पहले)
7.3: मोहम्मद नदीम को दसुन शनाका, चौका!!! नदीम के बल्ले से आई बाउंड्री| लेग साइड पर खेलने गए| ठीक तरह से इस छोटी गेंद को बल्ले पर नहीं ले पाए| ग्लव्स से लगकर कीपर को बीट करते हुए निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
1:27 PM(27 मिनट पहले)
7.2: वसीम अली को दसुन शनाका, लेग बाई का रन!! पैड्स पर तेज़ी से आई गेंद, फ्लिक नहीं कर पाए| दूर गई पैड्स से लगने के बाद, लेग बाई का एक और सिंगल आया है|
1:26 PM(27 मिनट पहले)
7.1: वसीम अली को दसुन शनाका, डॉट बॉल,प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| लैप शॉट लगाने गए और बीट हुए हैं|
1:25 PM(28 मिनट पहले)
Score 42/3
Batsmanवसीम अली 3(4b 0*4 0*6)
Bowlerदुनिथ वेल्लालागे 2-0-13-0
6.6: वसीम अली को दुनिथ वेल्लालागे, लेग साइड पर एक बार फिर से गेंद को स्लॉग किया| डीप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका ही बन पाया है|
1:25 PM(29 मिनट पहले)
6.5: मोहम्मद नदीम को दुनिथ वेल्लालागे, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
1:24 PM(29 मिनट पहले)
6.4: वसीम अली को दुनिथ वेल्लालागे, इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को लेग साइड पर घसीटा| गैप से होते हुए डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन पाया है|
1:24 PM(29 मिनट पहले)
6.3: मोहम्मद नदीम को दुनिथ वेल्लालागे, पैड्स पर डाली गई धीमी गति की गेंद| लेग साइड पर स्वीप किया| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन का ही मौका बन पायेगा|
1:24 PM(30 मिनट पहले)
6.2: वसीम अली को दुनिथ वेल्लालागे, सिंगल यहाँ भी मिल जाएगा| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया है|
1:23 PM(30 मिनट पहले)
6.1: मोहम्मद नदीम को दुनिथ वेल्लालागे, क्विक सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे ऑफ़ साइड की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
1:22 PM(31 मिनट पहले)
Score 36/3
Batsmanवसीम अली 0(1b 0*4 0*6)
Bowlerदुशमंथा चमीरा 2-0-19-2
5.6: वसीम अली को दुशमंथा चमीरा, डॉट बॉल के साथ एक सफल ओवर की हुई है समाप्ति| बल्लेबाज ने इस गेंद पर क़दमों का इस्तेमाल किया और ब्लॉक कर दिया|
1:19 PM(34 मिनट पहले)
वसीम अली नए बल्लेबाज हैं...
1:18 PM(35 मिनट पहले)
5.5: हम्माद मिर्जा को दुशमंथा चमीरा, आउट!! कैच आउट!! कॉट कामिल मिश्रा बोल्ड दुशमंथा चमीरा| तीसरे विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| 24 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 9 रन बनाकर हम्माद मिर्जा बने दुशमंथा चमीरा का दूसरा शिकार| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर पुल शॉट लगाना चाहा| गति और उछाल से चकमा खाए जिसकी वजह से मिस टाइम हुआ| हवा में खिल गई गेंद शॉर्ट स्क्वायर लेग की तरफ| फील्डर उसके नीचे आये और कैच को पूरा किया है| 36/3 ओमान|
1:17 PM(36 मिनट पहले)
5.4: हम्माद मिर्जा को दुशमंथा चमीरा, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए सामने की तरफ खेला| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं होगा|
1:17 PM(37 मिनट पहले)
5.3: मोहम्मद नदीम को दुशमंथा चमीरा, एंगल बल्ले से इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को थर्ड मैन की तरफ दिशा दिखाई| डीप में फील्डर तैनात थे लेकिन एक रन से नहीं रोक सके|
1:16 PM(37 मिनट पहले)
5.2: मोहम्मद नदीम को दुशमंथा चमीरा, छक्का! काफी शानदार शॉट खेला है यहाँ पर| इस बार अपने लिए रूम बनाया और कवर्स की तरफ शॉट लगा दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
1:15 PM(38 मिनट पहले)
5.1: मोहम्मद नदीम को दुशमंथा चमीरा, स्विंग एंड मिस!! लेग साइड पर पुल शॉट लगाने गए लेकिन लेंथ से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए शरीर पर जाकर लगी है गेंद| कोई रन नहीं होगा|
1:14 PM(39 मिनट पहले)
Score 29/2
Batsmanहम्माद मिर्जा 9(10b 1*4 0*6)
Bowlerदुनिथ वेल्लालागे 1-0-7-0
4.6: हम्माद मिर्जा को दुनिथ वेल्लालागे, 2 रन के साथ हुई ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने दो रन हासिल किया गया है|
1:13 PM(40 मिनट पहले)
4.5: हम्माद मिर्जा को दुनिथ वेल्लालागे, चौका!!! लेंथ को छोटी कर बैठे इस बार| बल्लेबाज ने उसका फायदा उठाया| पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है|
1:13 PM(40 मिनट पहले)
4.4: हम्माद मिर्जा को दुनिथ वेल्लालागे, अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
1:13 PM(41 मिनट पहले)
4.3: मोहम्मद नदीम को दुनिथ वेल्लालागे, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर मिड ऑफ़ की तरफ इनसाइड आउट शॉट खेला, एक रन मिला|
1:12 PM(41 मिनट पहले)
4.2: मोहम्मद नदीम को दुनिथ वेल्लालागे, इस बार फ्लाईटेड गेंद पर आखिरी समय तक जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
1:12 PM(41 मिनट पहले)
4.1: मोहम्मद नदीम को दुनिथ वेल्लालागे, इस बार फ्लैटर गेंद पर आखिरी समय तक जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
1:12 PM(42 मिनट पहले)
Score 22/2
Batsmanमोहम्मद नदीम 6(10b 0*4 0*6)
Bowlerमहीश तीक्षाना 2-0-6-1
3.6: मोहम्मद नदीम को महीश तीक्षाना, सिंगल, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
1:11 PM(42 मिनट पहले)
3.5: मोहम्मद नदीम को महीश तीक्षाना, ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
1:11 PM(42 मिनट पहले)
3.4: मोहम्मद नदीम को महीश तीक्षाना, डॉट बॉल, स्वीप शॉट तो खेला लेकिन रन लेने का मौका नही बन सका|
1:11 PM(43 मिनट पहले)
3.3: मोहम्मद नदीम को महीश तीक्षाना, इस बार विकेट लाइन की गेंद जिसे ब्लॉक कर दिया गया| कोई रन नहीं मिल पायेगा यहाँ पर क्योंकि गेंदबाज़ ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया|
1:10 PM(43 मिनट पहले)
3.2: हम्माद मिर्जा को महीश तीक्षाना, सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा गया है|
1:10 PM(43 मिनट पहले)
3.1: मोहम्मद नदीम को महीश तीक्षाना, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
1:09 PM(44 मिनट पहले)
Score 19/2
Batsmanहम्माद मिर्जा 2(6b 0*4 0*6)
Bowlerमथीशा पथिराना 1-0-4-0
2.6: हम्माद मिर्जा को मथीशा पथिराना, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
1:09 PM(44 मिनट पहले)
2.5: हम्माद मिर्जा को मथीशा पथिराना, शार्प बाउंसर| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को देखते हुए डक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
1:08 PM(45 मिनट पहले)
2.4: हम्माद मिर्जा को मथीशा पथिराना, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| ऑफ़ साइड पर साइड के बाहर थी गेंद जिसे जाने दिया कीपर की तरफ|
1:08 PM(46 मिनट पहले)
2.3: मोहम्मद नदीम को मथीशा पथिराना, क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
1:07 PM(46 मिनट पहले)
2.3: मोहम्मद नदीम को मथीशा पथिराना, वाइड!!! इस बार बल्लेबाज से दूर रखने के चक्कर में एक वाइड बॉल डाल बैठे हैं|
1:06 PM(47 मिनट पहले)
2.2: मोहम्मद नदीम को मथीशा पथिराना, ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| लेफ्ट कर दिया गेंद को कीपर के लिए| कोई रन नहीं हुआ है|
1:06 PM(48 मिनट पहले)
2.1: मोहम्मद नदीम को मथीशा पथिराना, 2 रन, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया दो रनों के लिए|
1:05 PM(49 मिनट पहले)
Score 15/2
Batsmanहम्माद मिर्जा 2(3b 0*4 0*6)
Bowlerमहीश तीक्षाना 1-0-3-1
1.6: हम्माद मिर्जा को महीश तीक्षाना, इस बार विकेट लाइन की गेंद जिसे ब्लॉक कर दिया गया| पेशंस गेम जारी|
1:04 PM(49 मिनट पहले)
1.5: हम्माद मिर्जा को महीश तीक्षाना, दुग्गी!! पैड्स पर रखी गई गेंद| फ्लिक शॉट का प्रयोग किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल कर गए बल्लेबाज़|
1:04 PM(50 मिनट पहले)
1.4: हम्माद मिर्जा को महीश तीक्षाना, एकदम आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
1:03 PM(50 मिनट पहले)
1.3: मोहम्मद नदीम को महीश तीक्षाना, इस बार टर्न होकर पैड्स पर आई गेंद| बल्लेबाज ने इसपर बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
1:03 PM(50 मिनट पहले)
1.2: मोहम्मद नदीम को महीश तीक्षाना, प्ले एंड मिस!! इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
1:03 PM(51 मिनट पहले)
मोहम्मद नदीम नए बल्लेबाज हैं...
1:00 PM(53 मिनट पहले)
1.1: आमिर कलीम को महीश तीक्षाना, आउट!! एलबीडब्ल्यू!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर| महीश तीक्षाना को मिली उनकी पहली विकेट| 6 रन बनाकर आमिर कलीम बने महीश तीक्षाना का पहला शिकार| विकेट लाइन पर डाली गई फुल गेंद| बल्लेबाज इसपर स्वीप शॉट लगाने गए| गेंद की लाइन और टर्न से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए पैड्स पर लगी| एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज ने रिव्यु लिया जहाँ रिप्ले में विकेट्स को किस करते हुए जा रही थी गेंद इस वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| 12/2 ओमान|
1:00 PM(54 मिनट पहले)
हम्माद मिर्जा अगले बल्लेबाज हैं...
12:58 PM(55 मिनट पहले)
Score 12/1
Batsmanजतिंदर सिंह 1(2b 0*4 0*6)
Bowlerदुशमंथा चमीरा 1-0-12-1
0.6: जतिंदर सिंह को दुशमंथा चमीरा, आउट!! क्लीन बोल्ड!! दुशमंथा चमीरा के हाथ लगी पहली विकेट| महज 1 रन बनाकर जतिंदर सिंह बने दुशमंथा चमीरा का पहला शिकार| ड्रीम डेलिवरी है ये तेज गेंदबाज की तरफ से यहाँ पर| टप्पा खाकर आउट स्विंग हुई| बल्लेबाज पीछे जाकर उसे खेलने गए| आउट स्विंग होने के बाद बल्ले को बात करते हुए ऑफ़ स्टम्प के टॉप पर लगी और बेल्स उड़ाते हुए निकल गई गेंद| 12/1 ओमान|
12:58 PM(56 मिनट पहले)
0.5: आमिर कलीम को दुशमंथा चमीरा, लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसे लेग साइड पर खेलना चाहा| इन साइड एज लेकर लेग साइड पर गई गेंद| स्विंग से चकमा खाए थे| ऑन साइड से एक रन हासिल हुआ है|
12:57 PM(56 मिनट पहले)
0.4: जतिंदर सिंह को दुशमंथा चमीरा, सिंगल के साथ जतिंदर ने अपना खाता खोला है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
12:56 PM(57 मिनट पहले)
0.3: आमिर कलीम को दुशमंथा चमीरा, क्विक सिंगल!! बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया| पॉइंट फील्डर ने उसे पिक करते हुए बल्लेबाजी एंड पर थ्रो किया जो विकटों को मिस करता हुआ निकल गया| अगर थ्रो लग जाता तो बल्लेबाज रन आउट हो जाते|
12:55 PM(58 मिनट पहले)
0.3: आमिर कलीम को दुशमंथा चमीरा, वाइड और चौका! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| कीपर ने अपने बाएं ओर फुल स्ट्रेच करते हुए बॉल को अपने दस्तानों में लेना चाहा लेकिन दूर रह गई उनसे गेंद| चार रन मिल गया अतिरिक्त के रूप में यहाँ पर|
12:54 PM(59 मिनट पहले)
0.2: आमिर कलीम को दुशमंथा चमीरा, चौका!! पहली बाउंड्री इस रन चेज में आती हुई| इस बार फुलर लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किया है|
12:54 PM(एक घंटा पहले)
0.1: आमिर कलीम को दुशमंथा चमीरा, डॉट बॉल के साथ हुई है शुरुआत!! फुल आउट साइड लेग डाली गई गेंद| फ्लिक करने गए बल्लेबाज और बीट हुए| जूतों पर जाकर लगी गेंद| एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसे अम्पायर ने नकार दिया| स्विंग इस पहली गेंद पर देखने को मिली है|
12:51 PM(एक घंटा पहले)
...दूसरी पारी, रन चेज़...
12:50 PM(एक घंटा पहले)
इसी बीच दसुन शनाका (50) ने आकर ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और बड़े-बड़े शॉट लगाने लगे| ऐसे में शनाका ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और मेंडिस के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की| तभी बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में शनाका कैच आउट हो गए जबकि कुसल मेंडिस दो रन लेने के चक्कर में रन आउट होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| तभी अंत में कामिंदु मेंडिस (19) ने कुछ रन बनाया और दुनिथ वेल्लालागे (6) के साथ मिलकर अपनी टीम के स्कोर को 225 रनों तक पहुँचाया| इसी बीच ओमान के लिए जितेन रामानंदी ने 2 विकेट निकालकर दिया जबकि सूफयान मेहमूद और जय ओडेद्रा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया| ऐसे में अब देखना होगा कि किसके हाथ लगती है जीत और किसे मिलती है निराशा यहाँ पर|
12:50 PM(एक घंटा पहले)
तभी गेंदबाज़ी करने आए सूफयान मेहमूद ने निसांका को अपना शिकार बनाते हुए पनपती हुई साझेदारी का अंत कर दिया| जिसके बाद कुसल मेंडिस ने एक तरफ से संभलकर खेलना जारी रखा जबकि पवन रथनायके (60) ने उनका साथ देते हुए मिले हुए मौकों पर बाउंड्री लगाया और अपने टी20 करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया| ऐसे में दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी हुई| हालाँकि जितेन रामानंदी की गेंद पर रथनायके ने बाउंड्री लगाने का प्रयास किया और क्लीन बोल्ड हो गए| वहीं कुसल मेंडिस को एक बार कैच ड्रॉप के रूप में जीवनदान भी प्राप्त हुआ| जिसका फ़ायदा कुसल मेंडिस (61) ने उठाया और अपना अर्धशतक भी पूरा किया|
12:49 PM(एक घंटा पहले)
इसी के साथ आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 225 रनों का सबसे बड़ा स्कोर अब श्रीलंका की टीम ने लगा दिया है!! कप्तान ने खेली कप्तानी पारी!! जी हाँ कप्तान दसुन शनाका के साथ-साथ कुसल मेंडिस और पवन रथनायके के द्वारा खेली गई अर्धशतकीय पारियों की बदौलत श्रीलंका ने ओमान टीम के सामने 226 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया है| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई श्रीलंका की टीम ने शुरुआत संभलकर किया और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिले हुए मौको पर बाउंड्री भी लगाया| ऐसे में बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कामिल मिश्रा (8) ने अपना अहम विकेट गंवा दिया| जिसके बाद पथुम निसांका (13) ने एक तरफ से रन बनाने की ज़िम्मेदारी उठाई और कुसल मेंडिस के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 27 रनों की साझेदारी की|
12:41 PM(एक घंटा पहले)
Score 225/5
Batsmanकामिंदु मेंडिस 19(7b 1*4 2*6)
Bowlerफैसल शाह 4-0-28-0
19.6: कामिंदु मेंडिस को फैसल शाह, छक्का!! इसी के साथ श्रीलंका टीम ने ओमान टीम के सामने 226 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है!! छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
12:40 PM(एक घंटा पहले)
19.5: कामिंदु मेंडिस को फैसल शाह, छक्का!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल पर बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाए और बॉल को एक्स्ट्रा कवर्स की ओर हवा में खेला| गेंद गई सीधा स्टैंड में और मिला छह रन|
12:39 PM(एक घंटा पहले)
19.4: कामिंदु मेंडिस को फैसल शाह, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट खेलना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
12:39 PM(एक घंटा पहले)
19.3: दुनिथ वेल्लालागे को फैसल शाह, फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाकर एक रन हासिल किया है|
12:38 PM(एक घंटा पहले)
19.2: दुनिथ वेल्लालागे को फैसल शाह, चौका! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे|
12:37 PM(एक घंटा पहले)
19.1: दुनिथ वेल्लालागे को फैसल शाह, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
12:36 PM(एक घंटा पहले)
Score 208/5
Batsmanकामिंदु मेंडिस 7(4b 1*4 0*6)
Bowlerजितेन रामानंदी 4-0-41-2
18.6: कामिंदु मेंडिस को जितेन रामानंदी, दुग्गी!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगकर तेज़ी से 2 रन लिया है|
12:35 PM(एक घंटा पहले)
18.5: कामिंदु मेंडिस को जितेन रामानंदी, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
12:35 PM(एक घंटा पहले)
18.4: कामिंदु मेंडिस को जितेन रामानंदी, चौका!! पूरी ताक़त के साथ इस गेंद को मिड ऑन की ओर स्लॉग कर दिया| गैप हासिल करते हुए गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
12:34 PM(एक घंटा पहले)
18.4: कामिंदु मेंडिस को जितेन रामानंदी, वाइड!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया|
12:34 PM(एक घंटा पहले)
18.3: दुनिथ वेल्लालागे को जितेन रामानंदी, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया है|
12:33 PM(एक घंटा पहले)
नए बल्लेबाज दुनिथ वेल्लालागे हैं...
12:32 PM(एक घंटा पहले)
18.2: कामिंदु मेंडिस को जितेन रामानंदी, आउट!! रन आउट! एक रन तो पूरा हुआ लेकिन दूसरे के दौरान कुसल मेंडिस रन आउट हो गए| ऑफ़ स्टम्प लाइन अपर डाली गई हार्ड लेंथ गेंद| बल्लेबाज उसपर ठीक तरह से शॉट नहीं लगा पाए और बल्ले के आधे भाग को लगकर शॉर्ट मिड विकी की तरफ गई गेंद| पहला रन तो तेजी से पूरा किया लेकिन कुसल दूसरे के लिए भी भाग गए| इस बीच गेंदबाज ने गेंद पर भागते हुए स्लाइड किया और उसे रोककर कीपर की तरफ थ्रो कर दिया| बल्लेबाज कुसल अपनी क्रीज से काफी आगे निकल गए थे इस वजह से सही समय पर वापिस नहीं आ सके और कीपर ने बेल्स उड़ाकर उन्हें रन आउट कर दिया| 200/5 श्रीलंका|
12:31 PM(एक घंटा पहले)
अगले बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस हैं...
12:30 PM(एक घंटा पहले)
18.1: दसुन शनाका को जितेन रामानंदी, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ 63 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! दसुन शनाका 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! जितेन रामानंदी के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद वहां मौजूद फील्डर नदीम खान के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 199/4 श्रीलंका|
12:28 PM(एक घंटा पहले)
Score 199/3
Batsmanकुसल मेंडिस 61(45b 7*4 0*6)
Bowlerसूफयान मेहमूद 4-0-60-1
17.6: कुसल मेंडिस को सूफयान मेहमूद, चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
12:28 PM(एक घंटा पहले)
17.5: दसुन शनाका को सूफयान मेहमूद, सिंगल!! इसी के साथ श्रीलंका टीम के लिए उनके कप्तान दसुन शनाका से सबसे तेज़ अर्धशतक बस 19 गेंदों में लगा दिया है!! कमाल की बल्लेबाज़ी आते ही कप्तान ने की है| इस बार डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया है|
12:27 PM(एक घंटा पहले)
17.4: कुसल मेंडिस को सूफयान मेहमूद, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर स्कूप शॉट खेला| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर से हुई मिसफील्ड और बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
12:27 PM(एक घंटा पहले)
17.3: दसुन शनाका को सूफयान मेहमूद, ऑफ साइड की ओर इस बार बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से खेलकर एक रन लिया है|
12:25 PM(एक घंटा पहले)
17.2: दसुन शनाका को सूफयान मेहमूद, छक्का!! बैक टू बैक सिक्स श्रीलंका टीम के कप्तान शनाका ने लगाया है!! आगे आकर इस बार सामने की ओर शॉट लगाया| गेंद गई सीमा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
12:24 PM(एक घंटा पहले)
17.1: दसुन शनाका को सूफयान मेहमूद, छक्का!! इस बार फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर जोर से शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
12:23 PM(एक घंटा पहले)
Score 180/3
Batsmanदसुन शनाका 36(15b 2*4 3*6)
Bowlerनदीम खान 4-0-40-0
16.6: दसुन शनाका को नदीम खान, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
12:23 PM(एक घंटा पहले)
16.5: दसुन शनाका को नदीम खान, छक्का!! बैक टू बैक सिक्स शनाका ने लगाया है!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
12:22 PM(एक घंटा पहले)
16.4: दसुन शनाका को नदीम खान, छक्का!! शनाका के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर भेजा छह रनों के लिए|
12:22 PM(एक घंटा पहले)
16.3: दसुन शनाका को नदीम खान, चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
12:21 PM(एक घंटा पहले)
16.2: दसुन शनाका को नदीम खान, दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन हासिल किया है|
12:21 PM(एक घंटा पहले)
16.1: कुसल मेंडिस को नदीम खान, सिंगल!! बैक फुट से बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया है|
12:20 PM(एक घंटा पहले)
Score 160/3
Batsmanकुसल मेंडिस 55(42b 6*4 0*6)
Bowlerजितेन रामानंदी 3-0-32-1
15.6: कुसल मेंडिस को जितेन रामानंदी, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
12:19 PM(एक घंटा पहले)
15.5: दसुन शनाका को जितेन रामानंदी, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
12:18 PM(एक घंटा पहले)
15.4: दसुन शनाका को जितेन रामानंदी, छक्का!! कप्तान दसुन शनाका के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
12:18 PM(एक घंटा पहले)
15.3: दसुन शनाका को जितेन रामानंदी, चौका!! पैड्स लाइन पर डाली गई लो फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
12:17 PM(एक घंटा पहले)
15.2: दसुन शनाका को जितेन रामानंदी, दुग्गी!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| ऐसे में बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद कीपर के ऊपर से फाइन लेग की तरफ गई| तभी कीपर उल्टा भागकर कैच पकड़ने गए लेकिन गेंद उनके पकड़ से दूर गिरी और बल्लेबाजों ने दो रन ले लिया|
12:16 PM(एक घंटा पहले)
15.1: दसुन शनाका को जितेन रामानंदी, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
12:15 PM(एक घंटा पहले)
Score 146/3
Batsmanदसुन शनाका 4(5b 0*4 0*6)
Bowlerनदीम खान 3-0-20-0
14.6: दसुन शनाका को नदीम खान, सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेला और एक रन लिया है|
12:15 PM(एक घंटा पहले)
14.5: कुसल मेंडिस को नदीम खान, सिंगल!! एक बार फिर से मेंडिस ने रिवर्स स्वीप खेलकर पॉइंट की ओर से एक रन लिया|
12:14 PM(एक घंटा पहले)
14.4: कुसल मेंडिस को नदीम खान, दुग्गी!! इस बार आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर रिवर्स स्वीप शॉट खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद जहाँ से 2 रन मिल गया|
12:14 PM(एक घंटा पहले)
14.3: कुसल मेंडिस को नदीम खान, दुग्गी!! इसी के साथ कुसल मेंडिस ने अपना अर्धशतक यहाँ पर पूरा किया है!! अपनी टीम के लिए लगातार मेंडिस शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए दिखाई दिए हैं!! इस बार आगे की गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ हलके हाथों से खेला और तेज़ी से भागकर 2 रन पूरा कर लिया है|
12:14 PM(एक घंटा पहले)
14.2: दसुन शनाका को नदीम खान, सिंगल!! कवर्स की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
12:13 PM(एक घंटा पहले)
14.1: दसुन शनाका को नदीम खान, बल्लेबाज़ यहाँ पर गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| रन नहीं आ सका|
12:12 PM(एक घंटा पहले)
Score 139/3
Batsmanदसुन शनाका 2(2b 0*4 0*6)
Bowlerजितेन रामानंदी 2-0-18-1
13.6: दसुन शनाका को जितेन रामानंदी, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
12:12 PM(एक घंटा पहले)
13.5: कुसल मेंडिस को जितेन रामानंदी, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
12:11 PM(एक घंटा पहले)
13.4: दसुन शनाका को जितेन रामानंदी, ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया है|
12:08 PM(एक घंटा पहले)
अगले बल्लेबाज़ दसुन शनाका हैं...
12:08 PM(एक घंटा पहले)
13.3: पवन रथनायके को जितेन रामानंदी, आउट!! क्लीन बोल्ड!! इसी के साथ 94 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! पवन रथनायके 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! जितेन रामानंदी के हाथ लगी पहली विकेट| ऐसे में बल्लेबाज़ ऑफ स्टंप के बाहर शफल करते हुए स्कूप शॉट खेलने गए| तभी गेंदबाज़ ने लेग स्टंप पर धीमी गति की गेंद की जिसको बल्लेबाज़ परख नहीं सके| जिसके बाद बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधा लेग स्टंप को जा लगी| गेंदबाज़ ने विकेट हासिल करने के बाद अपने अंदाज़ में जश्न मनाया| 136/3 श्रीलंका|
12:07 PM(एक घंटा पहले)
13.2: पवन रथनायके को जितेन रामानंदी, दुग्गी!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई गेंद| बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
12:06 PM(एक घंटा पहले)
13.1: कुसल मेंडिस को जितेन रामानंदी, पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
12:05 PM(एक घंटा पहले)
Score 133/2
Batsmanपवन रथनायके 58(26b 8*4 1*6)
Bowlerसूफयान मेहमूद 3-0-41-1
12.6: पवन रथनायके को सूफयान मेहमूद, चौका!! पवन रथनायके के बल्ले से आती हुई हैट्रिक बाउंड्री!! जानबूझकर कीपर के ऊपर से खेला गया स्कूप शॉट और चार रन खाते में जुड़े|
12:04 PM(एक घंटा पहले)
12.5: पवन रथनायके को सूफयान मेहमूद, चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| ऐसे में गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए|
12:04 PM(एक घंटा पहले)
12.4: पवन रथनायके को सूफयान मेहमूद, चौका!! इसी के साथ पवन रथनायके ने अपने टी20 करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया है यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने अम्पायर के ऊपर से शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
12:03 PM(एक घंटा पहले)
12.3: कुसल मेंडिस को सूफयान मेहमूद, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
12:02 PM(एक घंटा पहले)
12.2: कुसल मेंडिस को सूफयान मेहमूद, कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए 2 रन लिया|
12:02 PM(एक घंटा पहले)
12.1: कुसल मेंडिस को सूफयान मेहमूद, चौका!!! चलाकी दिखाते हुए कुसल मेंडिस ने यहाँ पर बाउंड्री जड़ दिया है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई बॉल को बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट खेला| ऐसे में शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के ऊपर से निकल गई बॉल चार रनों के लिए|
12:01 PM(एक घंटा पहले)
Score 114/2
Batsmanकुसल मेंडिस 40(33b 5*4 0*6)
Bowlerजितेन रामानंदी 1-0-12-0
11.6: कुसल मेंडिस को जितेन रामानंदी, छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
12:00 PM(एक घंटा पहले)
11.5: कुसल मेंडिस को जितेन रामानंदी, दुग्गी!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन लिया है|
12:00 PM(एक घंटा पहले)
11.4: पवन रथनायके को जितेन रामानंदी, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
11:59 AM(एक घंटा पहले)
11.3: पवन रथनायके को जितेन रामानंदी, छक्का!! इस मुकाबले का पहला सिक्स पवन रथनायके के बल्ले से आता हुआ!! इस बार गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में जोर से शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
11:58 AM(एक घंटा पहले)
11.2: कुसल मेंडिस को जितेन रामानंदी, सिंगल!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया है|
11:58 AM(एक घंटा पहले)
11.1: पवन रथनायके को जितेन रामानंदी, इस बार स्कूप शॉट का इस्तेमाल करते हुए स्क्वायर लेग की दिश से एक रन हासिल किया|
11:56 AM(एक घंटा पहले)
Score 102/2
Batsmanपवन रथनायके 38(20b 5*4 0*6)
Bowlerसूफयान मेहमूद 2-0-22-1
10.6: पवन रथनायके को सूफयान मेहमूद, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11:56 AM(एक घंटा पहले)
10.5: कुसल मेंडिस को सूफयान मेहमूद, लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉट खेलकर एक रन लिया है|
11:55 AM(एक घंटा पहले)
10.4: पवन रथनायके को सूफयान मेहमूद, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
11:55 AM(एक घंटा पहले)
10.3: कुसल मेंडिस को सूफयान मेहमूद, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
11:54 AM(एक घंटा पहले)
10.2: पवन रथनायके को सूफयान मेहमूद, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेलकर एक रन लिया|
11:53 AM(2 घंटे पहले)
10.1: कुसल मेंडिस को सूफयान मेहमूद, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
11:52 AM(2 घंटे पहले)
Score 96/2
Batsmanपवन रथनायके 35(17b 5*4 0*6)
Bowlerवसीम अली 3-0-38-0
9.6: पवन रथनायके को वसीम अली, चौका!! पवन रथनायके ने फ्री हिट गेंद का पूरा फ़ायदा उठाया है!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
11:51 AM(2 घंटे पहले)
9.6: कुसल मेंडिस को वसीम अली, नो बॉल!! एक बार फिर से गेंदबाज़ ने ओवरस्टेप कर दिया है यहाँ पर!! जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| ऐसे में अगली गेंद पवन रथनायके के लिए फ्री हिट होगी| लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
11:50 AM(2 घंटे पहले)
9.6: पवन रथनायके को वसीम अली, नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवरस्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
11:49 AM(2 घंटे पहले)
9.5: पवन रथनायके को वसीम अली, दुग्गी!! लेग साइड की ओर बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट लगाकर तेज़ी से भागते हुए 2 रन पूरा किया है|
11:48 AM(2 घंटे पहले)
9.4: पवन रथनायके को वसीम अली, चौका! ये गेंद पॉइंट फील्डर को बीट करती हुई निकल गई है| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
11:48 AM(2 घंटे पहले)
9.3: पवन रथनायके को वसीम अली, फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल गया|
11:47 AM(2 घंटे पहले)
9.2: पवन रथनायके को वसीम अली, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
11:47 AM(2 घंटे पहले)
9.1: कुसल मेंडिस को वसीम अली, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
11:46 AM(2 घंटे पहले)
Score 79/2
Batsmanकुसल मेंडिस 31(25b 5*4 0*6)
Bowlerनदीम खान 2-0-13-0
8.6: कुसल मेंडिस को नदीम खान, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
11:46 AM(2 घंटे पहले)
8.5: कुसल मेंडिस को नदीम खान, डॉट गेंद!! पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं हुआ|
11:45 AM(2 घंटे पहले)
8.4: कुसल मेंडिस को नदीम खान, चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
11:45 AM(2 घंटे पहले)
8.3: पवन रथनायके को नदीम खान, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
11:44 AM(2 घंटे पहले)
8.2: कुसल मेंडिस को नदीम खान, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
11:44 AM(2 घंटे पहले)
8.1: पवन रथनायके को नदीम खान, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
11:43 AM(2 घंटे पहले)
Score 71/2
Batsmanकुसल मेंडिस 25(21b 4*4 0*6)
Bowlerवसीम अली 2-0-21-0
7.6: कुसल मेंडिस को वसीम अली, बल्लेबाज़ यहाँ पर गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| रन नहीं आ सका|
11:43 AM(2 घंटे पहले)
7.5: कुसल मेंडिस को वसीम अली, मिड विकेट की ओर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाकर 2 रन हासिल किया है|
11:42 AM(2 घंटे पहले)
7.4: कुसल मेंडिस को वसीम अली, कैच ड्रॉप!! इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन लिया है!! कुसल मेंडिस को मिला जीवनदान!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर तेज़ शॉट खेला| ऐसे में हवा में गई गेंद और गेंदबाज़ ने अपने बाँए हाथ से कैच पकड़ने का प्रयास किया| तभी बॉल उँगलियों में लगकर निकल गई लॉन्ग ऑफ की तरफ| बल्लेबाजों ने 2 रन लिया|
11:41 AM(2 घंटे पहले)
7.3: पवन रथनायके को वसीम अली, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
11:41 AM(2 घंटे पहले)
7.2: कुसल मेंडिस को वसीम अली, लेट कट शॉट का किया इस्तेमाल और सिंगल हासिल हुआ|
11:40 AM(2 घंटे पहले)
7.1: कुसल मेंडिस को वसीम अली, दुग्गी!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए तेज़ी से भागकर 2 रन हासिल किया है|
11:39 AM(2 घंटे पहले)
Score 63/2
Batsmanपवन रथनायके 19(8b 3*4 0*6)
Bowlerनदीम खान 1-0-5-0
6.6: पवन रथनायके को नदीम खान, ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
11:39 AM(2 घंटे पहले)
6.5: पवन रथनायके को नदीम खान, दुग्गी!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर ड्राइव किया और तेज़ी से भागकर 2 रन पूरा किया है|
11:38 AM(2 घंटे पहले)
6.4: कुसल मेंडिस को नदीम खान, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला जहाँ से 1 रन मिला|
11:38 AM(2 घंटे पहले)
6.3: पवन रथनायके को नदीम खान, ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाकर एक निकाला है|
11:37 AM(2 घंटे पहले)
6.2: कुसल मेंडिस को नदीम खान, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
11:37 AM(2 घंटे पहले)
6.1: कुसल मेंडिस को नदीम खान, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
11:36 AM(2 घंटे पहले)
Score 58/2
Batsmanपवन रथनायके 16(5b 3*4 0*6)
Bowlerसूफयान मेहमूद 1-0-16-1
5.6: पवन रथनायके को सूफयान मेहमूद, दुग्गी!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ पुश करते हुए 2 रन हासिल किया|
11:35 AM(2 घंटे पहले)
5.5: पवन रथनायके को सूफयान मेहमूद, चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री पवन रथनायके के बल्ले से आती हुई!! ऑफ स्टंप डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के बीच से कट शॉट लगाया| ऐसे में सीमा रेखा पार कर गई बॉल चार रनों के लिए|
11:34 AM(2 घंटे पहले)
5.4: पवन रथनायके को सूफयान मेहमूद, चौका!! इसी के साथ श्रीलंका टीम का 50 रन पूरा हुआ!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर और मिड ऑफ फील्डर के बीच से ड्राइव किया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
11:33 AM(2 घंटे पहले)
5.3: पवन रथनायके को सूफयान मेहमूद, दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन लिया|
11:33 AM(2 घंटे पहले)
5.2: पवन रथनायके को सूफयान मेहमूद, चौका!! इसी के साथ पवन रथनायके ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला है!! फ्रंट फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| बॉल सीधा फाइन लेग की ओर सीमा रेखा पार कर गई| चौका मिला|
11:30 AM(2 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज़ पवन रथनायके हैं...
11:28 AM(2 घंटे पहले)
5.1: पथुम निसांका को सूफयान मेहमूद, आउट!! कैच आउट!! ओमान टीम का रिव्यु हुआ सफ़ल!! पथुम निसांका 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! सूफयान मेहमूद के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| जिसके बाद फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु ले लिया| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि बॉल मिडिल स्टंप्स पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 42/2 श्रीलंका|
11:27 AM(2 घंटे पहले)
Score 42/1
Batsmanकुसल मेंडिस 16(13b 4*4 0*6)
Bowlerफैसल शाह 3-0-11-0
4.6: कुसल मेंडिस को फैसल शाह, कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
11:26 AM(2 घंटे पहले)
4.5: कुसल मेंडिस को फैसल शाह, चौका!! लेग बाई के रूप में आती हुई बाउंड्री!! इसी बीच एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का मन बनाया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर कीपर के बाँए ओर से गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर, मिला लेग बाई के रूप में चार रन|
11:25 AM(2 घंटे पहले)
4.4: कुसल मेंडिस को फैसल शाह, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
11:24 AM(2 घंटे पहले)
4.3: कुसल मेंडिस को फैसल शाह, प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप के बाहर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाने का मन बनाया| इसी बीच गेंद की लाइन से पूरी तरह बीट हो गए| बॉल सीधा कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं मिला|
11:23 AM(2 घंटे पहले)
4.2: कुसल मेंडिस को फैसल शाह, इस दफ़ा विकेट लाइन पर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखी थी| जिसके कारण उन्होंने गेंद को फील्ड कर लिया|
11:23 AM(2 घंटे पहले)
4.1: पथुम निसांका को फैसल शाह, ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
11:22 AM(2 घंटे पहले)
Score 37/1
Batsmanकुसल मेंडिस 16(8b 4*4 0*6)
Bowlerवसीम अली 1-0-13-0
3.6: कुसल मेंडिस को वसीम अली, चौका!! कुसल मेंडिस ने लगाया बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
11:21 AM(2 घंटे पहले)
3.5: कुसल मेंडिस को वसीम अली, चौका!! शानदार कट शॉट यहाँ पर बल्लेबाज़ खेलते हुए नज़र आए हैं!! ऑफ स्टंप डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट और कवर फील्डर के बीच से कट शॉट लगाया| ऐसे में सीमा रेखा पार कर गई बॉल चार रनों के लिए|
11:20 AM(2 घंटे पहले)
3.4: पथुम निसांका को वसीम अली, फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|
11:20 AM(2 घंटे पहले)
3.3: पथुम निसांका को वसीम अली, ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से डिफेंड कर दिया|
11:20 AM(2 घंटे पहले)
3.2: पथुम निसांका को वसीम अली, बैक फुट से बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
11:19 AM(2 घंटे पहले)
3.1: पथुम निसांका को वसीम अली, चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
11:18 AM(2 घंटे पहले)
Score 24/1
Batsmanकुसल मेंडिस 8(6b 2*4 0*6)
Bowlerफैसल शाह 2-0-10-0
2.6: कुसल मेंडिस को फैसल शाह, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
11:16 AM(2 घंटे पहले)
2.5: कुसल मेंडिस को फैसल शाह, नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया! एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि पिचिंग आउट साइड लेग थी इस वजह से नॉट आउट करार दिया गया| अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ पुल शॉट लगाने गए लेकिन बल्ले को बीट करती हुई गेंद पैड्स को जा लगी थी| जिसके बाद ये एलबीडबल्यू की अपील हुई| अम्पायर द्वारा नकारने के बाद फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया था जहाँ अंत में नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला|
11:16 AM(2 घंटे पहले)
2.4: कुसल मेंडिस को फैसल शाह, गुड लेंथ गेंद को सीधे बल्ले से कवर की दिशा में खेला| फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| रन का मौका नहीं बन सका|
11:15 AM(2 घंटे पहले)
2.3: कुसल मेंडिस को फैसल शाह, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
11:14 AM(2 घंटे पहले)
2.2: पथुम निसांका को फैसल शाह, सिंगल!! कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
11:13 AM(2 घंटे पहले)
2.1: पथुम निसांका को फैसल शाह, डॉट गेंद!! क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
11:12 AM(2 घंटे पहले)
Score 23/1
Batsmanकुसल मेंडिस 8(2b 2*4 0*6)
Bowlerजय ओडेद्रा 1-0-14-1
1.6: कुसल मेंडिस को जय ओडेद्रा, चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री कुसल मेंडिस के बल्ले से आती हुई यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन फील्डर के बाँए ओर से कट शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
11:12 AM(2 घंटे पहले)
1.5: कुसल मेंडिस को जय ओडेद्रा, चौका!! शानदार कट शॉट यहाँ पर बल्लेबाज़ द्वारा किसी भी फील्डर को दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| इसी के साथ कुसल मेंडिस ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला है| बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप की गेंद को डीप पॉइंट की ओर गेंद को गैप में खेला| ऐसे में सीमा रेखा पार कर गई बॉल चार रनों के लिए|
11:10 AM(2 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज़ कुसल मेंडिस हैं...
11:09 AM(2 घंटे पहले)
1.4: कामिल मिश्रा को जय ओडेद्रा, आउट!! क्लीन बोल्ड!! श्रीलंका टीम को लगता हुआ पहला झटका!! कामिल मिश्रा 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! जय ओडेद्रा के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाना चाहा लेकिन गेंद की लाइन और गति को परख नहीं सके| तभी बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधा लेग स्टंप्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने विकेट हासिल करने के बाद अपने अंदाज़ में जश्न मनाया| 15/1 श्रीलंका|
11:09 AM(2 घंटे पहले)
1.3: कामिल मिश्रा को जय ओडेद्रा, प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप के बाहर पटकी हुई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने जोर से शॉट लगाने का मन बनाया| इसी बीच गेंद की लाइन से पूरी तरह बीट हो गए| बॉल सीधा कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं मिला|
11:09 AM(2 घंटे पहले)
1.3: कामिल मिश्रा को जय ओडेद्रा, वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
11:08 AM(2 घंटे पहले)
1.2: पथुम निसांका को जय ओडेद्रा, गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ पुश करते हुए एक रन लिया है|
11:07 AM(2 घंटे पहले)
1.1: पथुम निसांका को जय ओडेद्रा, चौका!! निसांका ने लगाया इस बार बाउंड्री यहाँ पर!! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की|
11:07 AM(2 घंटे पहले)
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने जय ओडेद्रा आए हैं...
11:06 AM(2 घंटे पहले)
Score 9/0
Batsmanकामिल मिश्रा 8(5b 2*4 0*6)
Bowlerफैसल शाह 1-0-9-0
0.6: कामिल मिश्रा को फैसल शाह, चौका!! कामिल मिश्रा के बल्ले से आती हुई बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ फ्लिक किया| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
11:05 AM(2 घंटे पहले)
0.5: कामिल मिश्रा को फैसल शाह, चौका!! इसी के साथ कामिल मिश्रा ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला है!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर और पॉइंट फील्डर के बीच से पंच किया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
11:04 AM(2 घंटे पहले)
0.4: कामिल मिश्रा को फैसल शाह, इस बार आउटस्विंग हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में जहाँ से रन नहीं मिल पाया|
11:04 AM(2 घंटे पहले)
0.3: कामिल मिश्रा को फैसल शाह, गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
11:03 AM(2 घंटे पहले)
0.2: कामिल मिश्रा को फैसल शाह, इस दफ़ा विकेट लाइन पर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखी थी| जिसके कारण उन्होंने गेंद को फील्ड कर लिया|
11:02 AM(2 घंटे पहले)
0.1: पथुम निसांका को फैसल शाह, सिंगल!! इसी के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!! पथुम निसांका ने अपना और टीम का खाता खोला है!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
10:58 AM(2 घंटे पहले)
राष्ट्रगान के बाद दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ ओमान टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार पथुम निसांका और कामिल मिश्रा के कन्धों पर होगा| वहीं ओमान के लिए पहला ओवर लेकर फैसल शाह तैयार...
10:36 AM(3 घंटे पहले)
...राष्ट्रगान जारी है...
10:35 AM(3 घंटे पहले)
ओमान (प्लेइंग इलेवन) - जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेट कीपर), सूफयान मेहमूद, नदीम खान, फैसल शाह, जय ओडेद्रा|
टॉस - ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है...
10:06 AM(3 घंटे पहले)
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...
10:05 AM(3 घंटे पहले)
वहीँ दूसरी तरफ ओमान को न्यू ज़िम्बाब्वे से 8 विकटों की करारी शिकस्त मिली थी| तो अब देखना होगा कि क्या वो यहाँ से जीत का मोमेंटम लेकर आगे बढ़ पायेंगे| श्रीलंका के लिए कप्तान दासुन शनाका के साथ कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कुसल परेरा और चरिथ असलंका को अपने बल्ले से बड़ी पारी खेलने की ज़रुरत होगी जबकि गेंदबाज़ी में मथीशा पथिराना, महीश तीक्षाना सामने वाली टीम के बल्लेबाजों का शिकार करने की कोशिश करेंगे| वहीँ दूसरी तरफ ओमान टीम के लिए बल्लेबाज जतिंदर सिंह के अलावा आशीष ओदेद्रा, करन सोनावले, वसीम अली, आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा और विनायक शुक्ला को बड़े रन्स बनाना होगा वहीँ गेंदबाजी इस टीम के पास सुफ्यान महमूद, शकील अहमद, शाह फैसल और नदीम खान हैं जो अपनी गेंदों से सामने वाली टीम के बल्लेबाजों को पस्त करने को देखेंगे|
10:05 AM(3 घंटे पहले)
हैलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 16वें मुकाबले में हमारे साथ जो अब से कुछ ही देर में श्रीलंका और ओमान के बीच पल्लेकेले के मैदान पर खेला जाएगा| ऐसे में दोनों ही टीमों का ये इस प्रतियोगिता का दूसरा-दूसरा मैच होगा जहाँ दोनों ही टीमें जीत हासिल करने के लिए मैदान पर बेहतर खेल दिखाने की कोशिश करेंगी| हालाँकि श्रीलंका टीम के सभी खिलाड़ी काफी शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे हैं जबकि ओमान की भी टीम अपनी पूरी तैयारियों के साथ इस प्रतियोगिता में उतरी है| हाँ श्रीलंका को इस मैच से पहले वानिंदु हसरंगा ने के रूप में एक बड़ा झटका जरूर लगा है| हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वो अब इस प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं हैं| वहीँ श्रीलंकाई टीम ने अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को 20 रनों की हार दी थी|
10:03 AM(3 घंटे पहले)
...मैच डे...
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.