scorecardresearch
 

IPL का सफर याद कर भावुक हुए सौरव गांगुली, बोले- EPL-NBA जितनी बड़ी है भारत की ये लीग

सौरव गांगुली ने कहा है कि आईपीएल अब ईपीएल और एनबीए जैसी दुनिया की बड़ी लीग्स के बराबर पहुंच चुका है. उन्होंने राजस्थान फ्रेंचाइजी की बड़ी डील का जिक्र करते हुए कहा कि सिर्फ 2-3 महीने चलने वाली इस लीग की वैल्यूएशन और लोकप्रियता चौंकाने वाली है.

Advertisement
X
राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन ने 15 हजार करोड़ की कीमत में खरीदा. इसपर सौरव गांगुली ने खुशी जताई (Photo: ITG)
राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन ने 15 हजार करोड़ की कीमत में खरीदा. इसपर सौरव गांगुली ने खुशी जताई (Photo: ITG)

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आईपीएल अब दुनिया की सबसे बड़ी खेल लीग्स जैसे इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) और नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) के बराबर पहुंच चुका है.

गांगुली का यह बयान ऐसे समय आया है, जब राजस्थान फ्रेंचाइजी की ओनरशिप डील के बाद आईपीएल की वैल्यूएशन एक बार फिर चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी कारोबारी काल सोमानी के कंसोर्टियम ने करीब 1.63 बिलियन डॉलर (लगभग 15 हजार करोड़ रुपये) में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है.

IPL का सफर याद कर भावुक हुए गांगुली

गांगुली ने आईपीएल के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, यह आईपीएल के लिए बहुत बड़ी खबर है. जब 2007 में इसकी शुरुआत हुई थी और 2008 में मैंने इस लीग की पहली गेंद खेली थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह यहां तक पहुंचेगा. उन्होंने कहा कि आज आईपीएल एक ग्लोबल स्पोर्ट्स पावर बन चुका है और इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.

अमेरिका तक बढ़ा IPL का असर

Advertisement

गांगुली ने बताया कि अब अमेरिका जैसे देशों के बड़े निवेशक भी आईपीएल में दिलचस्पी ले रहे हैं. Rob Walton और हैम्प फैमिली जैसे नाम इस लीग से जुड़ रहे हैं, जो इसकी बढ़ती ताकत को दिखाता है.

सिर्फ 2-3 महीने, फिर भी अरबों का खेल

गांगुली ने कहा कि आईपीएल सिर्फ ढाई से तीन महीने चलता है, लेकिन इसकी कमाई और वैल्यूएशन चौंकाने वाली है. उन्होंने कहा कि इतने कम समय के टूर्नामेंट के लिए ये आंकड़े दिमाग घुमा देने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं काल सोमानी, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स को खरीदा, IPL से पुराना है नाता

दुनिया की बड़ी लीग्स को दे रहा टक्कर

गांगुली का मानना है कि आईपीएल अब एनबीए जैसी लीग के बराबर है. उन्होंने कहा कि इसके ब्रॉडकास्ट राइट्स और व्यूअरशिप दुनिया की किसी भी बड़ी लीग से कम नहीं हैं. इंग्लैंड दौरे के दौरान उन्होंने एक फुटबॉल फाइनल देखा, जहां का माहौल शानदार था, लेकिन उन्होंने माना कि कई बार आईपीएल के व्यूअरशिप आंकड़े उससे भी आगे निकल जाते हैं.

यह भी पढ़ें: इम्पैक्ट प्लेयर, मेंटर या बड़ा सरप्राइज! CSK में क्या होगा MS धोनी का रोल, संजू सैमसन की एंट्री से बदले समीकरण

गांगुली ने आखिर में कहा कि जहां ईपीएल जैसी लीग्स करीब 6 महीने चलती हैं, वहीं आईपीएल कम समय में ही उतना ही बड़ा असर छोड़ता है. यही इसे खास बनाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement