ने उस समय पहली बार भारतीय टीम में जगह बनाई है, जब टीम में तेज गेंदबाजी विभाग में विकल्पों की कोई कमी नहीं है. लेकिन पंजाब का यह तेज गेंदबाज इससे बिल्कुल भी परेशान नहीं है. कौल को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में मौका मिलने की उम्मीद है.
टीम इंडिया की ओर से पहली बार मीडिया से बात करते हुए 27 साल के कौल ने कहा, ‘मैं इसके (प्रतिस्पर्धा) बारे में काफी कुछ नहीं सोच रहा. भारतीय टीम के लिए चुना जाना सम्मान की बात है. मैं इस सीरीज में उसकी मानसिकता के साथ उतरूंगा, जिसने घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और भारत की ओर से अच्छा प्रदर्शन करने में मदद की. मैं टीम की मांग के अनुसार काम करने के लिए तैयार हूं.’
. on his reaction when he got the India call up ahead of the 1st ODI against Sri Lanka
— BCCI (@BCCI)
भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में पहले दिन के बारे में पूछने पर कौल ने कहा, ‘मैं बेहतरीन अहसास है जिसे मैं बयां नहीं कर सकता. मैं सिर्फ दौड़ रहा था और गेंदबाजी कर रहा था, मुझे नहीं पता कि मेरे आसपास क्या हो रहा था. मुझे खुशी है कि मुझे टीम में यह मौका मिला.’ अंडर 19 विश्व कप जीतने वाली विराट कोहली की अगुआई वाली टीम के सदस्य रहे कौल का मानना है कि जूनियर टीम के दिनों की तुलना में उन्होंने काफी प्रगति की है और राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का श्रेय घरेलू क्रिकेट में कड़ी मेहनत को दिया.
उन्होंने कहा, ‘मुझे आईपीएल, भारत-ए की ओर से चुना गया और मैंने अच्छा प्रदर्शन किया. पिछले पांच साल में घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी के अनुभव से भी गेंदबाजी में मदद मिली, इसे मुझे सिखाया कि निश्चित हालात में कैसा प्रदर्शन करना है. इससे मेरी प्रगति में मदद की.’ अंडर 19 टीम के साथ दिनों से लेकर भारतीय टीम में चुने जाने की यात्रा के बारे में पूछने पर कौल ने कहा, ‘मुझे इस खेल से प्यार है और इसे लेकर मेरे अंदर जुनून है. मुझे पता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिटनेस सबसे महत्वपूर्ण है और मैं इस पर काम कर रहा हूं.’