scorecardresearch
 

RR vs GT, IPL 2026 Live Score: गुजरात की बल्लेबाजी जारी, राजस्थान ने जीता है टॉस

RR vs GT, IPL 2026 Live Score: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला बेहद अहम है. RR लगातार उतार-चढ़ाव से जूझ रही है और हार उन्हें प्लेऑप की रेस से बाहर कर सकती है. दूसरी ओर GT लगातार तीन जीत के साथ शानदार फॉर्म में है.

Advertisement
X
आईपीएल में आज राजस्थान और गुजरात के बीच टक्कर (Photo: ITG)
आईपीएल में आज राजस्थान और गुजरात के बीच टक्कर (Photo: ITG)

आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. गुजरात की टीम पहले बैटिंग कर रही है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड और पल-पल की अपडेट जानने के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...

ऐसे चल रही है गुजरात की बैटिंग

गुजरात की पारी का आगाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने किया. दोनों ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी की और छक्के-चौके लगाए. साई ने केवल 30 गेंदों में ही फिफ्टी जड़ दी. 

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.

अप्रैल की शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स हर विभाग में विरोधी टीमों पर हावी दिख रही थी. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम ने पावरप्ले में विपक्ष को पूरी तरह दबोच रखा था. लेकिन इसके बाद दो मैचों की खराब फॉर्म ने टीम की लय बिगाड़ दी और अब RR एक बार फिर मुश्किल हालात में फंसती दिख रही है.

Advertisement

दूसरी ओर गुजरात टाइटंस के सामने सवाल कम हैं. हालांकि सपाट पिच पर एक बार फिर यह चुनौती सामने आ सकती है कि क्या वे बड़े स्कोर का सफल पीछा कर पाएंगे, क्योंकि उनकी टीम आक्रामक बल्लेबाजी की बजाय स्थिरता पर आधारित है.

GT इस समय शानदार लय में है और सही समय पर अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलती दिख रही है. यही बात राजस्थान रॉयल्स को सबसे ज्यादा सतर्क करेगी. यदि RR यह मैच हारती है तो टीम टॉप-4 से बाहर हो सकती है, इसलिए यह मुकाबला दोनों टीमों की प्लेऑफ संभावनाओं पर बड़ा असर डाल सकता है.

हेड टू हेड

* कुल मुकाबले: GT 6-3 से आगे
* जयपुर में: GT 2-1 से आगे

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement