scorecardresearch
 

पाकिस्तान पहले ही हुआ वर्ल्ड कप से बाहर, फिर भी खाते में आएंगे करोड़ों, जानें ICC किस टीम पर लुटाएगी कितना पैसा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. विजेता टीम को करीब 27.50 करोड़ रुपये और उपविजेता को 14.67 करोड़ रुपये मिलेंगे. लेकिन क्या आपको पता है कि पाकिस्तान को भी आईसीसी की ओर से अच्छी खासी रकम मिलेगी.

Advertisement
X
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-8 से ही बाहर हो गया था पाकिस्तान (Photo: ITG)
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-8 से ही बाहर हो गया था पाकिस्तान (Photo: ITG)

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी और सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है. रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी  क्रिकेट स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में  टीम इंडिया की टक्कर न्यूजीलैंड के साथ होगी.

दोनों ही टीमों ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करके फाइनल का टिकट हासिल किया है. न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया था, जबकि भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रनों से मात देकर फाइनल में जगह बनाई है.

भारत की नजर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. लेकिन इस मुकाबले में सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये की इनामी राशि भी दांव पर लगी है.

विजेता और उपविजेता पर होगी पैसों की बारिश

फाइनल मुकाबले के बाद विजेता और उपविजेता दोनों टीमों पर पैसों की बारिश होने वाली है. इस बार आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी को रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम को करीब 27.50 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी. वहीं फाइनल हारने वाली टीम यानी उपविजेता को भी करीब 14.67 करोड़ रुपये मिलेंगे.

Advertisement

सेमीफाइनलिस्ट टीमों को भी मिला बड़ा इनाम

आईसीसी ने इस बार सिर्फ फाइनल खेलने वाली टीमों के लिए ही नहीं, बल्कि बाकी टीमों के लिए भी अच्छी इनामी राशि तय की है. सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को करीब 7.24 करोड़ रुपये की समान प्राइज मनी मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: T20 WC Final: अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का महाइम्तिहान! ICC टूर्नामेंट में भारत की 30 में 28 जीत, 2 बार यहीं टूटा द‍िल

पाकिस्तान को मिलेंगे इतने करोड़

आईसीसी ने टूर्नामेंट के अंतिम चरणों तक पहुंचने वाली सभी टीमों के लिए वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित की है। सुपर-8 चरण तक का सफर तय करने वाली प्रत्येक टीम को करीब 3.48 करोड़ रुपये ($380,000) मिलेंगे। यानी पाकिस्तान की टीम को भी करीब 3.48 करोड़ रुपये मिलेंगे. बता दें कि पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में सुपर-8 तक तो पहुंची थी. लेकिन वो सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी.

वहीं,  इस बार ग्रुप स्टेज में ही बाहर होने वाली टीमों को भी लगभग 2.29 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई है, ताकि सभी क्रिकेट बोर्ड को टूर्नामेंट से लाभ मिल सके।

कुल इनामी राशि ने बनाया नया रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आईसीसी ने कुल 13.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 123 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्राइज पूल तय किया है. यह राशि 2024 के टी20 वर्ल्ड कप की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत ज्यादा है. पिछले टी20 वर्ल्ड कप में कुल 11.25 मिलियन डॉलर की इनामी राशि रखी गई थी. उस टूर्नामेंट में भारत ने खिताब जीता था.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement