scorecardresearch
 

प्रज्ञान ओझा की इस हरकत से शर्मसार हुआ क्रिकेट! VIDEO वायरल

अक्सर शांत नजर आने वाले स्पिनर प्रज्ञान ओझा की एक हरकत ने सभी को हैरत में डाल दिया.

Advertisement
X
वीडियो में ओझा का दिखा गुस्सा
वीडियो में ओझा का दिखा गुस्सा

क्रिकेट को भद्रजनों का खेल कहा जाता है. हालांकि समय-समय पर इसे कई खिलाड़ियों के व्यवहार की वजह से शर्मसार भी होना पड़ा है. अक्सर शांत नजर आने वाले स्पिनर प्रज्ञान ओझा की एक हरकत ने सभी को हैरत में डाल दिया.

इन दिनों प्रज्ञान ओझा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ओझा की प्रतिक्रिया इसके वायरल होने की वजह बनी. अपनी गेंद पर छक्का लगता देख कोई भी गेंदबाज खुद को सहज नहीं पा सकता. 31 साल के ओझा के साथ भी यह हुआ. लेकिन वह खुद पर काबू नहीं पा सके और स्टंप्स को लात मारकर बिखेर दिए.

वीडियो में दिख रहा है कि ओझा की फुलटॉस गेंद पर बैट्समैन ने छक्का जमाया. इसके बाद नॉन स्ट्राइकिंग एंड मौजूद बल्लेबाज आगे बढ़ते हुए उस बैट्समैन को गले लगा लेता है. यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन तभी गुस्साए ओज्ञा ने स्टंप्स बिखेर दिए, वो भी लात मारकर.

Advertisement

यह वीडियो कब और किस मैच का है, इसका पता नहीं चल पाया है. लेकिन सोशल मीडिया पर उस बल्लेबाज को अमित यादव बताया जा रहा है, जो गोवा की ओर से खेलते हैं.

शुरुआती दौर में हैदराबाद की ओर से खेल प्रज्ञान ओझा बंगाल की रणजी टीम मे चले गए थे. लेकिन मौजूदा सीजन में वह पुन: हैदराबाद टीम में लौट आए. मौजूदा रणजी सत्र में हैदराबाद की ओर से खेले. टीम इंडिया की ओर से 24 टेस्ट मैचों में ओझा ने 113 विकेट लेने में कामयाब रहे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement