IPL के बड़े मंच पर कभी-कभी ऐसी कहानियां लिखी जाती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है, और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्रफुल हिंगे (Praful Hinge) और साकिब हुसैन (Sakib Hussain) ने ठीक वैसी ही स्क्रिप्ट तैयार की.
इन दोनों डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज़ों ने राजस्थान रॉयल्स के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को शुरुआत में ही तहस-नहस कर दिया. मैच का रुख तीसरे ओवर तक साफ हो गया था, जब RR का स्कोर 9/5 हो चुका था. IPL इतिहास में पहली बार किसी गेंदबाज ने मैच के पहले ओवर में तीन विकेट लिए, और यह कारनामा प्रफुल हिंगे ने अपने डेब्यू पर कर दिखाया.
A NIGHT FOR THE DEBUTANTS! 🤩
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2026
Praful Hinge and Sakib Hussain giving #TATAIPL fans a game to remember 🤜🤛
Watch Hussain's spell ▶️ https://t.co/pFEeR4dHxD#KhelBindaas | #SRHvRR | @SunRisers pic.twitter.com/YBpnrflB7o
विदर्भ के इस युवा पेसर के लिए यह पल किसी सपने के सच होने जैसा था. वैभव सूर्यवंशी को पहली ही गेंद पर आउट करने के बाद हिंगे का जश्न बता रहा था कि यह विकेट उनके लिए कितना खास था. इसके बाद उसी ओवर में दो और विकेट लेकर उन्होंने राजस्थान की बल्लेबाजी को ऐसे चीर दिया जैसे गर्म मक्खन पर चाकू चलता है.
हालांकि, रवींद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा ने हार नहीं मानी. फरेरा ने आक्रामक अंदाज में बड़े शॉट लगाए और जडेजा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की. लेकिन साकिब हुसैन ने फरेरा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा और वहीं से सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच पर पूरी तरह शिकंजा कस लिया.
साकिब ने भी अपने डेब्यू को यादगार बनाते हुए 4/24 का शानदार प्रदर्शन किया, जबकि हिंगे ने 4/34 के आंकड़े दर्ज किए. दोनों ने मिलकर IPL इतिहास में एक ही पारी में दो डेब्यूटेंट्स द्वारा चार-चार विकेट लेने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया.
Another debutant making his mark ✅
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2026
🎥 Glimpses of Sakib Hussain’s 4/24 in his first outing in #TATAIPL 🔥
Updates ▶️ https://t.co/xGTDdKbXpY#KhelBindaas | #SRHvRR | @sunrisers pic.twitter.com/ByAMDOgJiB
Vaibhav Sooryavanshi ✅
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2026
Dhruv Jurel ✅
Lhuan-dre Pretorius ✅
A dream start for Praful Hinge on his #TATAIPL debut 🧡
Updates ▶️ https://t.co/xGTDdKbXpY#KhelBindaas | #SRHvRR | @SunRisers pic.twitter.com/wLOPGPCqgR
कप्तान ईशान किशन की मुस्कान मैच के दौरान सब कुछ बयां कर रही थी. उनकी टीम ने न सिर्फ RR को 57 रन से हराया, बल्कि उनकी लगातार जीत की लय को भी तोड़ दिया.
यह भी पढ़ें: 'लिखकर रखा था, 4 विकेट लूंगा', प्रफुल हिंगे ने जो सोचा वो किया, वैभव सूर्यवंशी के लिए ऐसे बिछाया जाल
SRH vs RR मैच और रिकॉर्ड्स की बड़ी बातें
1- SRH ने RR के खिलाफ लगातार 5वीं जीत दर्ज की (2023–2026)
IPL में RR के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा जीत
5* - SRH (2023-2026)
SRH ने अब राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद में RR के खिलाफ सात में से छह गेम जीत लिए हैं.
2- प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन, दोनों ने डेब्यू पर 4-4 विकेट लेकर इतिहास रचा
अपने पहले IPL स्पेल में 4 विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी
3- IPL डेब्यू पर 4 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दोनों शामिल यह पहला मौका जब SRH के दो गेंदबाजों ने एक ही पारी में 4-4 विकेट लिए (दोनों डेब्यू पर)
IPL की एक पारी में दो अलग-अलग बार 4 विकेट
IPL डेब्यू पर 4 विकेट
यह हिंगे का मेन्स T20s में सिर्फ़ दूसरा मैच था, केवोन कूपर, अश्विनी कुमार, साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे इस लिस्ट में अनकैप्ड खिलाड़ी हैं.
4-SRH के तेज गेंदबाजों ने मैच में कुल 10 विकेट झटके, दूसरी बार ऐसा हुआ
5-RR की 9/5 की स्थिति IPL इतिहास की दूसरी सबसे खराब शुरुआत (5 विकेट तक)
6- RR 159 तक पहुंचा, पहली बार कोई टीम 5 विकेट 20 से कम पर गिरने के बाद 150+ पहुंची