scorecardresearch
 

PBKS vs LSG, IPL 2026 Highlights: पंजाब किंग्स का अजेय सफर जारी, लखनऊ को 54 रनों से रौंदा

Punjab Kings vs Lucknow Super Giants: पंजाब की टीम टेबल टॉपर है. और इसी अंदाज में खेलती भी जा रही है. रविवार को पंजाब की टीम ने लखनऊ को 54 रनों से करारी शिकस्त दी. इस सीजन अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम ने हार का स्वाद नहीं चखा है.

Advertisement
X
प्रियांश आर्य और कूपर कॉनली ने पंजाब के लिए 182 रन बनाए (Photo: ITG)
प्रियांश आर्य और कूपर कॉनली ने पंजाब के लिए 182 रन बनाए (Photo: ITG)

आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला रविवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 54 रनों से शानदार जीत हासिल की. इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. पंजाब ने प्रियांश आर्य और कॉनली के तूफानी फिफ्टी के दम पर 254 रन बनाए थे. इसके जवाब में लखनऊ की टीम 5 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी.

चेज नहीं कर सकी लखनऊ की टीम

255 रनों के जवाब में उतरी लखनऊ को शुरुआत ठीक ठाक मिली थी. मिचेल मार्श और आयुष बडोनी ने 61 रन जोड़ लिए थे. लेकिन फिर छठे ओवर में आयुष अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद ऋषभ पंत ने मार्श के साथ अच्छी पारी खेली. लेकिन मार्श 40 और पंत 23 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हो गए. इनका विकेट गिरते ही लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई.

आखिरी ओवरों में एडम मार्करम और मुकुल चौधरी ने कोशिश जरूर की . लेकिन पंजाब की टीम ने इस मैच को आसानी से जीत लिया है. इस जीत के साथ ही 6 मैचों में पंजाब के पास 11 अंक हो गए हैं. वहीं, लखनऊ की टीम 6 मैच में केवल 4 अंक ही बंटोर सकी है.

Advertisement

ऐसे रही पंजाब की बैटिंग

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही. और पहले ही ओवर में शमी ने प्रभसिमरन सिंह का विकेट झटक लिया. लेकिन इसके बाद प्रियांश आर्य और कूपर कॉनली ने तूफान मचा दिया. दोनों ने चंडीगढ़ में छक्के-चौकों की बारिश की. दोनों के बीच कमाल की साझेदारी हुई. लेकिन ये खतरनाक साझेदारी तोड़ी प्रिंस यादव ने जिन्होंने कॉनली का विकेट झटका. लेकिन दोनों के बीच 80 गेंदों में 182 रनों की साझेदारी हुई. कॉनली ने 46 गेंद में 87 रन बनाए और 7 छक्के लगाए.

इसके बाद प्रियांश आर्य भी अगले ही ओवर में चलते बने. लेकिन प्रियांश ने 37 गेंद में 93 रन ठोके. अपनी पारी में प्रियांश ने 4 चौके और 9 छक्के लगाए. इसके बाद नेहाल वढेरा ने 13 और शशांक सिंह ने 17 रन बनाए, जिसके दम पर पंजाब किंग्स ने 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए.

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement