scorecardresearch
 

तालिबान के हमलों से कांपा पाकिस्तान, अब बिना दर्शकों के होगा PSL, केवल दो शहरों में होंगे मैच

अफगानिस्तान के ताबड़तोड़ हमलों और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते पाकिस्तान के हालात बदतर हो गए हैं. इसका असर अब खेल पर भी दिखने लगा है. इसी बीच पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने पीएसएल को लेकर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं.

Advertisement
X
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने लोगों से आवाजाही कम करने को भी कहा (Photo: ITG)
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने लोगों से आवाजाही कम करने को भी कहा (Photo: ITG)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को बड़ा फैसला लेते हुए पुष्टि की है कि इस साल का पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) बिना दर्शकों के खेला जाएगा. पाकिस्तान की ओर से यह फैसला पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और पाकिस्तान पर अफगानिस्तान के ताबड़तोड़ हमलों के चलते पैदा हुई सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए लिया गया है.

PSL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी, लेकिन इस बार टूर्नामेंट सिर्फ दो शहरों कराची और लाहौर में ही खेला जाएगा. पहले इसे छह शहरों में आयोजित करने की योजना थी. PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री नहीं होगी. उन्होंने यह भी साफ किया कि PSL 2026 का ओपनिंग सेरेमनी भी नहीं होगा.

नकवी ने बताया पीएसएल का प्लान

नकवी ने कहा, PSL हमारा इंटरनेशनल ब्रांड है और इसमें कई विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. हम टूर्नामेंट को रद्द नहीं कर सकते. लेकिन मौजूदा हालात में 25-30 हजार लोगों को स्टेडियम में लाना संभव नहीं है. उन्होंने बताया कि इस फैसले से पहले पाकिस्तान सरकार, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सुरक्षा एजेंसियों के साथ कई दौर की बैठकें हुईं. देश की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने वाले कोच ने क्यों छोड़ा था पाकिस्तान का साथ? कर्स्टन ने खोल दी नकवी एंड कंपनी की पोल

नकवी ने आगे कहा, “हम लोगों से आवाजाही कम करने को कह रहे हैं, ऐसे में रोजाना हजारों दर्शकों को स्टेडियम बुलाना ठीक नहीं होगा. इसलिए यह कठिन लेकिन जरूरी फैसला लिया गया है.” PCB ने यह भी घोषणा की है कि सभी फ्रेंचाइजी को गेट मनी का मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही, जिन फैंस ने टिकट खरीद लिए हैं, उन्हें अगले 72 घंटों के भीतर रिफंड दिया जाएगा.

उन्होंने यह भी बताया कि देश में ईंधन संकट के चलते लोगों की आवाजाही सीमित करने के निर्देश दिए गए हैं. स्कूल बंद कर दिए गए हैं, वर्क फ्रॉम होम लागू किया गया है और ईद की छुट्टियां बढ़ाई गई हैं.

यह भी पढ़ें: IPL से बाहर, PSL में भी लटके! पाकिस्तान जाने से पहले बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर लगा सरकारी ब्रेक

PSL 2026 की पूरी जानकारी

PSL 2026 में कुल 44 मुकाबले खेले जाएंगे, जो 26 मार्च से 3 मई तक होंगे. इस बार पहली बार 8 टीमें हिस्सा लेंगी:
1-हैदराबाद किंग्समेन
2-इस्लामाबाद यूनाइटेड
3-कराची किंग्स
4-लाहौर क़लंदर्स
5-मुल्तान सुल्तान्स
6-पेशावर ज़ल्मी
7-क्वेटा ग्लैडिएटर्स
8-रावलपिंडी पिंडिज

Advertisement

हर टीम 10-10 मैच खेलेगी. पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी. प्लेऑफ में क्वालिफायर 1, एलिमिनेटर, क्वालिफायर 2 और फाइनल शामिल होगा. फाइनल मुकाबला 3 मई को गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. बारिश की स्थिति में रिजर्व डे भी रखा गया है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement