scorecardresearch
 

Mi vs PBKS, IPL 2026 Highlights: मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी हार, पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन का कमाल

Mumbai Indians vs Punjab Kings: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच गुरुवार को वानखेड़े मैदान पर खेले गए मुकाबले में हार्दिक पंड्या की टीम को एक बार फिर हार झेलनी पड़ी. यह मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी हार थी. गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में मुंबई फ्लॉप दिखी.

Advertisement
X
श्रेयस अय्यर ने जड़ी तूफानी फिफ्टी, शानदार कैच भी लपका (Photo: ITG)
श्रेयस अय्यर ने जड़ी तूफानी फिफ्टी, शानदार कैच भी लपका (Photo: ITG)

आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला गुरुवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. जिसमें पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की. ये मुकाबला वानखेड़े मैदान पर हुआ. जहां टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. इस मुकाबले में पहली बार क्विंटन डिकॉक को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था. और डिकॉक ने इस मौके को भुनाते हुए केवल 53 गेंदों में ही शतक जड़ दिया. उनकी इस पारी के दम पर मुंबई ने 195 रन बनाए थे. लेकिन पंजाब ने 196 रनों का टोटल 17वें ओवर में ही चेज कर लिया. पंजाब की टीम अंक तालिका में टॉप पर आ गई है. पंजाब इस सीजन अबतक एक मैच भी नहीं हारी है.

ऐसे चल रही है पंजाब की बैटिंग

196 रनों के जवाब में उतरी पंजाब की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. तीसरे ही ओवर में 27 के स्कोर पर प्रियांश आर्य आउट हो गए. इसके बाद कोनली भी 17 रन बनाकर चलते बने. लेकिन इसके बाद श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के बीच कमाल की साझेदारी हुई. 

दोनों के बीच 66 गेंदों में 139 रनों की साझेदारी हुई. ये साझेदारी तब टूटी जब पंजाब किंग्स को जीत के लिए केवल 12 रनों की दरकार थी और गेंदें 27 बाकी थीं. श्रेयस अय्यर अपना विकेट गंवा बैठे. लेकिन अय्यर ने 35 गेंदों में 66 रन बनाए. अपनी पारी में अय्यर ने 5 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने काम तमाम किया और नाबाद 80 रनों की पारी खेली. प्रभसिमरन सिंह ने अपनी पारी में 11 चौके और 2 छक्के जड़े. जिसके चलते पंजाब ने मुंबई का टोटल 17वें ओवर में ही चेज कर लिया.

पहले बैटिंग के लिए उतरी मुंबई के लिए पारी की शुरुआत रेयान रिकेल्टन और क्विंटन डीकॉक ने की. लेकिन तीसरे ही ओवर में अर्शदीप कहर बनकर टूटे और पहले रेयान फिर सूर्या दोनों का विकेट झटक लिया. सूर्यकुमार यादव अपना खाता भी नहीं खोल सके. लेकिन इसके बाद नमन धीर और क्विंटन डिकॉक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की.

Advertisement

ऐसे चल रही है मुंबई की बैटिंग

यह भी पढ़ें: MI vs PBKS: श्रेयस अय्यर ने हवा में छलांग लगाकर लपका ऐसा कैच, रोहित-सूर्या रह गए सन्न, VIDEO

दोनों के बीच 68 गेंदों में 122 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन 14वें ओवर में नमन धीर अपना विकेट गंवा बैठे. नमन के बल्ले से 51 रन आए. लेकिन इसके बाद डिकॉक नहीं रुके. उन्होंने 53 गेंदों में शतक जड़ा. लेकिन इसी बीच 18वें ओवर में हार्दिक पंड्या अपना विकेट गंवा बैठे. हार्दिक के बल्ले से केवल 14 रन आए. डिकॉक ने नाबाद 112 रनों के पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के जड़े. जिसके दम पर मुंबई ने 195 रन बनाए.

अंक तालिका का हाल जान लीजिए

इस जीत के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. 5 मैचों में पंजाब ने 4 जीते हैं और एक बारिश की वजह से धुल गया था. यानी पंजाब के पास 9 अंक हैं. आरसीबी 5 मैच में 8 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है. राजस्थान तीसरे पायदान पर है. वहीं, मुंब इंडियंस 5 मैच में 2 अंक के साथ 9वें नंबर पर आ गई है. सीएसके अब मुंबई से आगे निकल गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: MI vs PBKS: रोहित शर्मा को लेकर आई बुरी खबर, हार्दिक पंड्या ने टॉस के वक्त दी इंजरी की पूरी डिटेल

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक, रेयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement