scorecardresearch
 

LSG vs CSK: मैच जीते फ‍िर भी ऋषभ पंत नप गए! IPL का ये नियम तोड़ा, BCCI ने ठोक द‍िया जुर्माना

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत मुश्किल में फंस गए. IPL 2026 में स्लो ओवर रेट बनाए रखने में नाकाम रहने पर पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. यह LSG का सीजन का पहला ओवर-रेट अपराध था. पंत से पहले श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल समेत कई कप्तान इस सजा का सामना कर चुके हैं.

Advertisement
X
पंत भी पहुंचे 'स्लो रेट क्लब' में, अक्षर-श्रेयस के बाद अब LSG कप्तान को सजा (Photo: PTI)
पंत भी पहुंचे 'स्लो रेट क्लब' में, अक्षर-श्रेयस के बाद अब LSG कप्तान को सजा (Photo: PTI)

Rishabh Pant IPL 2026 Fined: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने भले ही चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर इंड‍ियन प्रीमियर लीग  (IPL) 2026 के मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की, लेकिन मैच खत्म होने के बाद कप्तान ऋषभ पंत पर बड़ी कार्रवाई हो गई. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की IPL गवर्निंग काउंसिल ने स्लो ओवर रेट के कारण पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

यह मुकाबला शुक्रवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. IPL 2026 के 59वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हराया. हालांकि मैच के दौरान LSG निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर सकी, जिसके बाद IPL कोड ऑफ कंडक्ट 2.22 के तहत कार्रवाई की गई.

यह भी पढ़ें: 11 मैच बाकी, 8 टीमों में जंग... IPL प्लेऑफ के लिए इन 3 टीमों की सांसें अटकीं, समझें पूरा गण‍ित

IPL की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला स्लो ओवर रेट अपराध था. इसी वजह से कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. IPL नियमों के मुताबिक पहली गलती पर कप्तान को आर्थिक दंड दिया जाता है.

Advertisement

स्लो ओवर रेट के मामले में सजा पाने वाले पंत इस सीजन के पहले कप्तान नहीं हैं. उनसे पहले श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल समेत कई कप्तानों पर भी IPL कार्रवाई कर चुका है. इस सीजन में ओवर रेट को लेकर IPL लगातार सख्ती दिखा रहा है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: प्लेऑफ की जंग में फंसी CSK, LSG से हार के बाद गायकवाड़ ने बताया कहां हुई चूक

मैच की बात करें तो IPL प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया. इस हार के बाद CSK की प्लेऑफ उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा.

मैच के बाद ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी पोजीशन को लेकर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि वह बल्लेबाजी के लिए पूरी तरह तैयार थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला किया जिन्हें इस सीजन में ज्यादा अवसर नहीं मिले थे. पंत के इस बयान के बाद LSG की रणनीति को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement