scorecardresearch
 

39 की उम्र में इस क्रिकेटर का निधन, मैच खेलते समय आया हार्ट अटैक, ऐसा रहा फर्स्ट क्लास करियर

भारतीय क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. एसएल अक्षय का 39 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. अक्षय एक क्लब मैच खेल रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई.

Advertisement
X
एसएल अक्षय ने घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया. (Photo: X)
एसएल अक्षय ने घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया. (Photo: X)

पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे. अक्षय बेंगलुरु में KSCA थर्ड डिवीजन लीग मैच में सैफायर CC की ओर से खेल रहे थे. मैच के दौरान उन्होंने चार ओवर गेंदबाजी की, लेकिन इसके बाद अचानक उन्हें बेचैनी और सीने में दर्द महसूस हुआ. 

तबीयत बिगड़ने पर वह मैदान से बाहर चले गए. स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. अक्षय कर्नाटक की उस मजबूत टीम का हिस्सा रहे थे, जिसने 2014-15 सीजन में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी से पहचान बनाई थी.

ऐसा रहा अक्षय का रिकॉर्ड
एसएल अक्षय ने 2011 से 2013 के बीच कर्नाटक के लिए 6 फर्स्ट क्लास, 3 लिस्ट-A और 9 टी20 मुकाबले खेले.फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अक्षय ने 18 विकेट चटकाए और 89 रन बनाए. वहीं लिस्ट-ए क्रिकेट में अक्षय के नाम पर 6 विकेट और 11 रन दर्ज हैं. टी20 क्रिकेट में अक्षर ने 8 विकेट झटकने के अलावा 10 रन स्कोर किए.

एसएसल अक्षय के निधन से भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर दौड़ गई है, एसएल अक्षय का करियर ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन क्रिकेट के प्रति उनका जुनून कभी कम नहीं हुआ. संन्यास के बाद भी अक्षय लगातार क्रिकेट से जुड़े रहे. वह कोचिंग में सक्रिय थे और कर्नाटक अंडर-19 टीम के साथ युवा खिलाड़ियों को तैयार करने का काम कर रहे थे.

Advertisement

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया. KSCA ने बयान जारी कर कहा कि अक्षय ने खिलाड़ी और कोच दोनों रूपों में कर्नाटक क्रिकेट को अहम योगदान दिया और युवा क्रिकेटरों के विकास में उनकी भूमिका हमेशा याद रखी जाएगी. अक्षय के अचानक निधन की खबर से कर्नाटक क्रिकेट जगत में शोक का माहौल है. कई खिलाड़ियों एवं क्रिकेट प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement