scorecardresearch
 

7 करोड़ी गुजराती ऑलराउंडर को नहीं म‍िला अब तक IPL 2026 में मौका, छलका दर्द

गुजरात टाइटन्स के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने पर चल रही चर्चाओं को 'अनावश्यक' बताया. उन्होंने कहा कि उनका फोकस सिर्फ मौके के लिए तैयार रहने पर है. मुंबई इंडियंस से 99 रन की हार के बाद टीम में बदलाव की चर्चा तेज है, जहां होल्डर एक अहम विकल्प बन सकते हैं.

Advertisement
X
गिल की टीम दबाव में, होल्डर बोले- ‘अब सिर्फ ऊपर ही जाना है’ (Photo: instagram/@jaseholder98)
गिल की टीम दबाव में, होल्डर बोले- ‘अब सिर्फ ऊपर ही जाना है’ (Photo: instagram/@jaseholder98)

गुजरात टाइटन्स के अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने टीम में अपनी लगातार अनदेखी को लेकर चल रही चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया है. उनका साफ कहना है कि प्लेइंग इलेवन को लेकर बहस में उलझना 'अनावश्यक ऊर्जा खर्च' करने जैसा है.

34 वर्षीय होल्डर, जो दो सीजन बाद आईपीएल में लौटे हैं और 7 करोड़ रुपये में टीम से जुड़े, अभी तक इस सीजन एक भी मैच नहीं खेले हैं. टीम मैनेजमेंट फिलहाल विदेशी खिलाड़ियों के रूप में जोस बटलर, राशिद खान, ग्लेन फिलिप्स और कगिसो रबाडा के कॉम्बिनेशन पर भरोसा जता रहा है.

PTI से बातचीत में होल्डर ने कहा- कौन खेलेगा, कौन नहीं खेलेगा, इन सब बातों में उलझना काफी अनावश्यक ऊर्जा लेता है. एक खिलाड़ी के तौर पर आपका काम है तैयार रहना और मौका मिलने पर टीम के लिए प्रदर्शन करना है. 

उन्होंने यह भी साफ किया कि अब वह उस दौर से आगे बढ़ चुके हैं, जब चीजें अपने आप मिलने की उम्मीद रखते थे. अब ऐसा नहीं सोचता कि चीजें खुद मेरी तरफ आएंगी. मैं यहां खेलने आया हूं और मौका मिलने पर उसे पूरी तरह भुनाना चाहता हूं.

Advertisement

GT की हार के बाद बढ़ा दबाव
सोमवार को मुंबई इंड‍ियंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को 99 रन की करारी हार झेलनी पड़ी. 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम सिर्फ 100 रन पर सिमट गई, जिसके बाद बल्लेबाजों की जमकर आलोचना हुई.
शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम अब पॉइंट्स टेबल में टॉप-5 से बाहर हो गई है और उसका नेट रन रेट (-0.821) भी बेहद खराब स्थिति में है.

इस हार के बाद टीम कॉम्बिनेशन पर सवाल उठने लगे हैं और ऐसे में होल्डर एक मजबूत विकल्प बनकर उभर सकते हैं. वह पावरप्ले और डेथ ओवर्स दोनों में गेंदबाजी कर सकते हैं, साथ ही निचले क्रम में फिनिशर की भूमिका भी निभा सकते हैं.

गुजरात टीम को लेकर क्या बोले होल्डर
हार पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा- अब हमारे पास सिर्फ एक ही रास्ता है, आगे बढ़ना और बेहतर करना. उन्होंने ड्रेसिंग रूम के माहौल पर भी भरोसा जताया. हमने  काफी अच्छी चर्चा की है कि कैसे सुधार करना है. हमें अपने खेल पर ध्यान देना होगा और घबराना नहीं है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jason Holder (@jaseholder98)

गुजरात टाइटन्स अब अपना अगला मुकाबला 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  के खिलाफ खेलेगी, जहां टीम वापसी की कोशिश करेगी.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement