scorecardresearch
 

SRH vs DC: 10 छक्के, 10 चौके और 135 रन... अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक ने रौंदा कई दिग्गजों का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने IPL 2026 में 47 गेंदों में शतक लगाकर शानदार वापसी की. इस पारी के साथ उन्होंने T20 में 9 शतक पूरे कर विराट कोहली की बराबरी की, ऑरेंज कैप हासिल की और तेज बल्लेबाजी में भी सभी को पीछे छोड़ दिया.

Advertisement
X
अभिषेक शर्मा ने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ा (Photo: ITG)
अभिषेक शर्मा ने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ा (Photo: ITG)

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार को खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा का तूफान देखने को मिला. अभिषेक शर्मा ने IPL 2026 में वो पारी खेली, जिसका इंतजार फैंस को लंबे समय से था. अभिषेक ने सिर्फ 47 गेंदों में शतक जड़कर विपक्षी टीम के होश उड़ा दिए. इस पारी ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए.

सीजन के शुरुआती मैचों में अभिषेक ने कुछ अच्छी पारियां जरूर खेली थीं लेकिन वह लगातार बड़े स्कोर नहीं बना पा रहे थे. लेकिन नाबाद 135 रनों की पारी खेलकर अभिषेक ने बता दिया की वो क्यों इतने बड़े बल्लेबाज हैं. अभिषेक ने अपनी पारी में 10 चौके और 10 छक्के जड़े. और 68 गेंद खेलकर अंत तक नाबाद रहे. अभिषेक ने टी20 में 350 छक्के भी पूरे किए.

कोहली की बराबरी, बना खास रिकॉर्ड

इस शतक के साथ अभिषेक शर्मा ने T20 क्रिकेट में 9 शतक पूरे कर लिए. उन्होंने इस मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है. अब दोनों के नाम भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा T20 शतक हैं. खास बात यह है कि अभिषेक ने यह मुकाम सिर्फ 184 पारियों में हासिल किया, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का बड़ा सबूत है.

Advertisement

जहां रोहित शर्मा को 8 शतक तक पहुंचने में 454 पारियां लगीं, वहीं अभिषेक काफी तेजी से इस मुकाम तक पहुंचे.

स्ट्राइक रेट में भी जलवा

अभिषेक शर्मा सिर्फ शतक ही नहीं बना रहे, बल्कि तेज गति से रन भी बना रहे हैं.

* अभिषेक शर्मा – 174.62
* ईशान किशन – 143
* विराट कोहली – 135
* संजू सैमसन – 139
* केएल राहुल – 137

इन आंकड़ों से साफ है कि अभिषेक की बल्लेबाजी सबसे ज्यादा आक्रामक है.

ऑरेंज कैप पर कब्जा

इस पारी के साथ अभिषेक शर्मा IPL 2026 में 300 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं और ऑरेंज कैप भी उनके नाम हो गई है. यह उनके IPL करियर का दूसरा शतक है, पहला शतक उन्होंने 2025 में लगाया था.

बड़ी पारियों की लिस्ट में शामिल

अभिषेक शर्मा अब IPL में बड़ी पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं.

* 175* – क्रिस गेल
* 158* – ब्रैंडन मैकुलम 
* 141 – अभिषेक शर्मा (2025)
* 140* – क्विंटन डिकॉक
* 135* – अभिषेक शर्मा (2026)

टी20 में 130+ स्कोर का नया बादशाह**

T20 क्रिकेट में 130+ स्कोर सबसे ज्यादा बार करने के मामले में भी अभिषेक शर्मा टॉप पर पहुंच गए हैं.

Advertisement

* 4 बार – अभिषेक शर्मा
* 3 बार – फिंच और क्रिस गेल
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement