scorecardresearch
 

IPL डेब्यू पर छा गया कीवी तेज गेंदबाज, अभिषेक शर्मा-ट्रेविस हेड को क्रीज पर टिकने नहीं दिया, नीतीश रेड्डी भी दिखे बेबस

आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में जैकब डफी ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया. इस तेज गेंदबाज ने 3 विकेट लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मजबूत शुरुआत दिलाई और साबित कर दिया कि टीम के पास विकल्पों की कमी नहीं है.

Advertisement
X
आईपीएल 2026 के डेब्यू मैच में छा गए जैकब डफी. (Photo: BCCI)
आईपीएल 2026 के डेब्यू मैच में छा गए जैकब डफी. (Photo: BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को तगड़ा झटका लगा था, जब टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पूरी तरह फिट नहीं होने के चलते चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. लेकिन इस कमी को न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने शानदार प्रदर्शन से पूरी तरह भर दिया.

कजैकब डफी ने अपने डेब्यू मैच में ही जबरदस्त गेंदबाजी की. 28 मार्च (शनिवार) को सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध मुकाबले में डफी ने अपने पहले तीन ओवर में तीन बड़े विकेट झटके. उन्होंने अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और नीतीश कुमार रेड्डी को आउट कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को शानदार शुरुआत दिलाई.

जैकब डफी ने 4 ओवरों में 22 रन देकर तीन विकेट झटके. डफी की गेंदबाजी की खासियत उनकी सटीक लाइन-लेंथ रही. उन्होंने लगातार स्टम्प लाइन पर हार्ड लेंथ गेंदबाजी की, जिसके चलत सनराइजर्स के बल्लेबाज खुलकर शॉट नहीं खेल सके. पावरप्ले में ही विकेट गिरने से विपक्षी टीम दबाव में आ गई.

गौरतलब है कि जैकब डफी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया था. हालिया अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन भी उनके पक्ष में नहीं था, लेकिन उन्होंने आईपीएल में मौके का पूरा फायदा उठाया.

Advertisement

ऐसा रहा है डफी का इंटरनेशनल करियर
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने कीवी टीम (न्यूजीलैंड) के लिए अब तक 4 टेस्ट, 19 वनडे और 48 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में डफी ने 25, ओडीआई में 35 और टी20 इंटरनेशनल में 62 विकेट झटके है. डफी ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 81 विकेट झटके थे.

जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में जैकब डफी ने वही भूमिका निभाई, जिसके लिए टीम आमतौर पर हेजलवुड पर निर्भर रहती है. हेजलवुड की तरह डफी ने शुरुआत में नियंत्रण बनाए रखा और बल्लेबाजों को तेजी से रन नहीं बनाने दिया. इस प्रदर्शन के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यह संकेत दे दिया है कि टीम के पास मजबूत बेंच स्ट्रेंथ मौजूद है और वह अपने प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में भी संतुलन बनाए रख सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement