लखनऊ सुपर जॉयंट्स के लिए राहत की खबर है कि उनके कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज ऋषभ पंत रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ अहम मुकाबले में खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं. पंत को पिछले मैच में जोश हेजलवुड की शॉर्ट गेंद पर बाएं हाथ की कलाई (फोरआर्म) पर चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. हालांकि वह दोबारा बल्लेबाजी करने लौटे, लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं पाए. टीम के बॉलिंग कोच ने मैच से पहले कहा, वह पूरी तरह ठीक हैं और खेलने के लिए फिट हैं.
युवा गेंदबाजों से खुश कोच
कोच ने युवा तेज गेंदबाज Prince Yadav के प्रदर्शन की तारीफ की, साथ ही मयंक यादव और मोहसिन खान की चोट के बाद वापसी को भी सकारात्मक बताया. उन्होंने कहा, सुधार की हमेशा गुंजाइश होती है, लेकिन हम उनके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट हैं. मैं उनके विकास से बेहद खुश हूं.
यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत को कोहनी में लगी जोरदार चोट, दर्द से कराहते हुए छोड़ा मैदान, VIDEO
खिलाड़ियों से कनेक्शन है अहम
कोच के मुताबिक, कोचिंग तभी असरदार होती है जब हर खिलाड़ी के साथ मजबूत तालमेल बने. हर खिलाड़ी अलग होता है, इसलिए उनके साथ जुड़ना जरूरी है. मैंने कोशिश की है कि हर गेंदबाज के साथ अच्छा कनेक्शन बना सकूं और उनकी जरूरत के हिसाब से उन्हें मार्गदर्शन दे सकूं.
यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत ब्रिगेड को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 से बाहर हुए वानिंदु हसारंगा, इस ऑलराउंडर की एंट्री
सबसे बड़ी चुनौती क्या है?
कोच ने बताया कि टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती सभी तेज गेंदबाजों को मैच के लिए तैयार रखना है. उन्होंने कहा कि रणनीति हमेशा लचीली होनी चाहिए. जैसे युद्ध में डिफेंस और अटैक दोनों जरूरी होते हैं, वैसे ही क्रिकेट में भी हालात के अनुसार प्लान बदलना पड़ता है.