आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या ने जसप्रीत बुमराह को पारी का पहला ओवर नहीं देने को लेकर हो रही आलोचनाओं पर खुलकर जवाब दिया है. मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान ने साफ कहा कि यह उनकी कप्तानी की समस्या नहीं, बल्कि टीम की रणनीति का हिस्सा है.
गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ सोमवार को हुए मुकाबले में बुमराह ने पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन को आउट कर इस सीजन का अपना पहला विकेट लिया. इसके बाद आलोचना और बहस दोनों तेज हो गईं कि आखिर उन्हें पहले ओवर में लगातार मौका क्यों नहीं दिया जाता.
That winning feeling 🥳@mipaltan fans, how delighted are you? 😉
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/cawFoZABvQ#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvMI pic.twitter.com/7U2ABgTRsK
मैच के बाद हार्दिक पंड्या ने आंकड़ों के साथ जवाब देते हुए कहा कि बुमराह ने अपने टी20 करियर में 138 (करीब 151) मैचों में सिर्फ 8-9 बार ही पहला ओवर डाला है. उन्होंने कहा-मुझे नहीं लगता कि यह हार्दिक पंड्या की समस्या है. बुमराह इतने खास गेंदबाज हैं कि उन्हें वहीं इस्तेमाल किया जाता है, जहां टीम को सबसे ज्यादा जरूरत होती है.
हालांकि, पंड्या ने यह भी माना कि GT के खिलाफ टीम को नई गेंद से असर डालने की जरूरत थी. उन्होंने कहा- आज (20 अप्रैल) को हमें लगा कि शुरुआत में ही असर बनाना जरूरी है, और उससे बेहतर कोई नहीं है.
यह भी पढ़ें: पहला ओवर, पहली गेंद, पहला वार... गेमचेंजर जसप्रीत बुमराह ने पलट दी मुंबई इंडियंस की IPL में कहानी
बुमराह के शुरुआती झटके के बाद GT की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई. कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर सस्ते में आउट हो गए. इसके बाद अश्विनी कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके.
यह भी पढ़ें: GT vs MI, IPL 2026 Highlights: लगातार 4 मैच की हार के बाद मुंबई को मिली जीत, गुजरात को 99 रनों से रौंदा, तिलक का शतक
स्पिन विभाग में मिचेल सेंटनर और अल्लाह गजनफर ने भी दो-दो विकेट लेकर GT को 15.5 ओवर में सिर्फ 100 रन पर समेट दिया. बुमराह ने 3 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट लिया.
A 𝙈𝙄𝘨𝘩𝘵𝘺 win in Ahmedabad!! 👊@mipaltan get back on winning ways with a massive 99-run win 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2026
MATCH HIGHLIGHTS ▶️ https://t.co/cf6MPBi5b2#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvMI pic.twitter.com/RmQQzh0WHQ
इस जीत के साथ MI ने IPL 2026 में अपनी हार का सिलसिला खत्म किया. अब टीम का अगला मुकाबला 23 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. मुकाबले में संजू सैमसन के खिलाफ बुमराह को फिर से पहला ओवर मिलेगा या नहीं, इस पर सबकी नजरें रहेंगी.