scorecardresearch
 

IPL 2018: केकेआर ने स्टार्क की जगह कुरेन को टीम के साथ जोड़ा

दो बार के इंडियन प्रीमियर लीग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंग्लैंड और सरे के तेज गेंदबाज टाम कुरेन को ऑस्ट्रेलिया के चोटिल तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया है.

Advertisement
X
टाम कुरेन
टाम कुरेन

दो बार के इंडियन प्रीमियर लीग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंग्लैंड और सरे के तेज गेंदबाज टॉम कुरेन को ऑस्ट्रेलिया के चोटिल तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया है. स्टार्क ‘स्ट्रैस फ्रैक्चर’ के कारण बाहर हो गए हैं, जिससे इंग्लैंड के 23 साल के कुरेन को आईपीएल में पहली बार खेलने का मौका मिलेगा.

इंग्लैंड की तरफ से टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करते हुए कुरेन ने अपनी दूसरी ही गेंद पर विकेट हासिल किया था. वह यॉर्कर विशेषज्ञ हैं. कुरेन बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं और उन्होंने 50 टी20 मैचों में 128.36 की औसत से रन बनाए हैं, जिसमें नाबाद 51 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रभावी प्रदर्शन के बाद कुरेन को केकेआर की टीम में चुना गया है.

Advertisement

आठ अप्रैल को ईडन गार्डन्स में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ केकेआर के पहले मैच से पूर्व वह टीम के साथ जुड़ेंगे. सरे की वेबसाइट ने कुरेन के हवाले से कहा, ‘आईपीएल के लिए कोलकाता नाइट राडर्स के साथ जुड़ने को लेकर मैं रोमांचित हूं. अन्य खिलाड़ियों से बात करके मुझे पता लगा है कि उस माहौल में मैं काफी कुछ सीख सकता हूं, जो कौशल मुझे उम्मीद है सरे और इस साल फिर इंग्लैंड की ओर से खेलने की मेरी संभावनाओं को फायदा पहुंचाएगा और अगर चुना गया, तो अगले साल होने वाले विश्व कप में भी मदद करेगा.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement