बांग्लादेश दौरे के बाद टीम इंडिया जुलाई में जिंबाब्वे दौरे पर जाएगी. बुधवार को जिंबाब्वे क्रिकेट ने इसकी पुष्टि की. टीम इंडिया 7 जुलाई को जिंबाब्वे पहुंचेगी और यहां 20 जुलाई के बीच 3 वनडे और 2 टी-20 मैच खेलेगी.
और पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कैंपबेल ने कहा कि मैच का कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है और इस सप्ताह के आखिरी तक रिलीज कर दिया जाएगा. सभी मैच हरारे में खेले जाएंगे.
इस दौरे को लेकर जिंबाब्वे क्रिकेट ने की ये ट्वीट्स-
"I can confirm that it's now a done deal.India are arriving on July 7 & will leave on the 20th,3 ODIs & 2 T20s"AC
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv)
"The schedule for the matches is almost done & should be released later this week.However, all the matches will be played in Harare" AC
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv)
"We are very pleased that are coming & the fact that the are coming just a week after India's departure"AC
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv)
Always a pleasure hosting our Indian friends
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv)