रवींद्र जडेजा India vs Australia Nagpur Test Day 2 LIVE Score: भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 77 रन से आगे खेलना शुरू किया. मगर टीम ने अपने 5 विकेट 168 रन पर ही गंवा दिए. इसके बाद रोहित, जडेजा और अक्षर पटेल की पारियों ने भारत को वापस ला खड़ा कर दिया.
नागपुर टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. भारत का स्कोर स्टंप के समय सात विकेट पर 321 रन है. रवींद्र जडेजा 66 और अक्षर पटेल 52 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं. जडेजा ने नौ और अक्षर पटेल ने आठ चौके लगाए हैं. टीम इंडिया की लीड अब 115 रनों की है. जडेजा और अक्षर के बीच 81 रनों की नाबाद साझेदारी हुई है. भारत के लिए कप्तान कप्तान रोहित शर्मा ने 120 रनों की शानदार पारी खेली.
It's Stumps on Day 2 of the first #INDvAUS Test! #TeamIndia move to 321/7 & lead Australia by 144 runs. 👏 👏
— BCCI (@BCCI) February 10, 2023
1⃣2⃣0⃣ for captain @ImRo45
6⃣6⃣* for @imjadeja
5⃣2⃣* for @akshar2026
We will be back for Day 3 action tomorrow.
Scorecard ▶️ https://t.co/SwTGoyHfZx pic.twitter.com/1lNIJiWuwX
अक्षर पटेल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. अक्षर ने 94 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान अक्षर ने आठ चौके लगाए. भारत का स्कोर फिलहाल सात विकेट पर 317 रन है.
5️⃣0️⃣ for @akshar2026 👍🏻
— BCCI (@BCCI) February 10, 2023
Superb knock lower down the order to further extend the lead to 1️⃣3️⃣7️⃣ for #TeamIndia 👏🏻👏🏻
Live - https://t.co/edMqDi4dkU #INDvAUS @mastercardindia pic.twitter.com/EmOpW6QCYR
भारतीय टीम की बढ़त अब 100 रनों के पार हो चुकी है. 102 ओवर के बाद भारत का स्कोर सात विकेट पर 292 रन है. रवींद्र जडेजा 57 और अक्षर पटेल 32 रन बनाकर खेल रहे हैं. जडेजा ने आठ और अक्षर पटेल ने पांच चौके लगाए हैं. टीम इंडिया की लीड अब 115 रनों की है.
रवींद्र जडेजा ने गेंद के बाद बल्ले से भी कमाल दिखाते हुए 50 रन पूरे कर लिए हैं. जडेजा ने अपनी इस पारी में अबतक सात चौके लगाए हैं. 94.3 ओवर के बाद भारत का स्कोर सात विकेट पर 258 रन है. रवींद्र जडेजा 50 और अक्षर पटेल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं.
भारतीय टीम ने 240 रनों पर अपना 7वां विकेट गंवा दिया है. डेब्यू मैच खेल रहे विकेटकीपर श्रीकर भरत 8 रन ही बना सके. उन्हें टॉड मर्फी ने LBW आउट किया. मर्फी का भी ये डेब्यू टेस्ट है, जिसकी पहली पारी में उन्होंने अपने 5 विकेट पूरे कर लिए हैं.
टीम इंडिया को 229 रन के स्कोर पर छठा बड़ा झटका लगा. कप्तान रोहित शर्मा 212 गेंदों पर 120 रनों की शतकीय पारी खेलकर आउट हुए. पैट कमिंस ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया. रोहित ने 2 छक्के और 15 चौके जमाए. फिलहाल भारतीय टीम- 229/6 (81).
Captain @ImRo45 departs a fine knock of 120.#TeamIndia 229/6, lead by 52 runs.
— BCCI (@BCCI) February 10, 2023
Live - https://t.co/edMqDi4dkU #INDvAUS @mastercardindia pic.twitter.com/fd73FrTz9U
भारतीय टीम ने नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन टी-ब्रेक तक 49 रनों की असरदार लीड बना ली है. फिलहाल टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 226 रन हो गया है. कप्तान रोहित शर्मा 118 और रवींद्र जडेजा 34 रन बनाकर नाबाद हैं.
टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 200 रनों के पार पहुंच गया है. इस लिहाज से भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर 30 से ज्यादा रनों की बढ़त बना ली है. कप्तान रोहित शर्मा शतक लगाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. रवींद्र जडेजा उनका भरपूर साथ दे रहे हैं.
Smiles, claps & appreciation all around! 😊 👏
— BCCI (@BCCI) February 10, 2023
This has been a fine knock! 👍 👍
Take a bow, captain @ImRo45 🙌🙌
Follow the match ▶️ https://t.co/SwTGoyHfZx #TeamIndia | #INDvAUS | @mastercardindia pic.twitter.com/gW0NfRQvLY
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान अपना पहला टेस्ट शतक जड़ दिया है. यह उनके टेस्ट करियर का कुल 9वां शतक है. रोहित ने यह शतक 171 गेंदों पर लगाया. इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 14 चौके लगाए. फिलहाल, भारतीय टीम- 178/5 (63).
𝐑𝐨𝐡𝐢𝐭 𝐒𝐡𝐚𝐫𝐦𝐚 𝐥𝐞𝐚𝐝𝐬 𝐟𝐫𝐨𝐦 𝐭𝐡𝐞 𝐟𝐫𝐨𝐧𝐭 𝐰𝐢𝐭𝐡 𝐚 𝐦𝐚𝐠𝐧𝐢𝐟𝐢𝐜𝐞𝐧𝐭 𝐂𝐞𝐧𝐭𝐮𝐫𝐲 🫡🫡
— BCCI (@BCCI) February 10, 2023
This is his 9th 💯 in Test Cricket.#INDvAUS @mastercardindia pic.twitter.com/yheIs70hjO
भारत की आधी टीम 168 रनों के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गई है. पांचवां झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा. अपने डेब्यू मैच में सूर्या 8 रन बनाकर आउट हुए. मैच में नाथन लियोन को पहली सफलता मिली. लियोन ने सूर्या को क्लीन बोल्ड किया.
लंच के बाद पहली ही बॉल पर भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा. 151 रनों पर चौथा विकेट गंवाया. चारों विकेट डेब्यू मैच खेल रहे ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी ने लिए. उन्होंने चौथा शिकार कोहली को बनाया. लंच के बाद पहली बॉल पर कोहली 12 रनों पर कैच आउट हुए.
नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक भारतीय टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा. टीम ने 3 विकेट गंवाकर 151 रन बना दिए हैं. कप्तान रोहित शर्मा 85 और विराट कोहली 12 रन बनाकर नाबाद हैं. ऑस्ट्रेलिया टीम को अब सिर्फ 26 रन की बढ़त हासिल है.
150 up for #TeamIndia
— BCCI (@BCCI) February 10, 2023
Live - https://t.co/SwTGoyHfZx #INDvAUS @mastercardindia pic.twitter.com/upPRD7n6Ib
डेब्यू कर रहे ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए तारणहार की भूमिका में नजर आ रहे हैं. उन्होंने 135 रनों पर भारतीय टीम को तीसरा झटका दिया. केएल राहुल और अश्विन के बाद मर्फी ने चेतेश्वर पुजारा शिकार बनाया. पुजारा 7 रन पर कैच आउट हुए.
दूसरे दिन टीम इंडिया ने अपना दूसरा विकेट गंवाया. बतौर नाइटवॉचमैन उतरे रविचंद्रन अश्विन 23 रन बनाकर आउट हुए. डेब्यू मैच खेल रहे स्पिनर टॉड मर्फी ने अश्विन को शिकार बनाया. फिलहाल, भारतीय टीम- 124/2 (41).
Australia get their breakthrough as Todd Murphy picks up his second wicket of the innings.#WTC23 | #INDvAUS | 📝 https://t.co/rzMJy0hmPO pic.twitter.com/52P3jrckJQ
— ICC (@ICC) February 10, 2023
भारतीय टीम ने पहली पारी में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं. कप्तान रोहित शर्मा ने छक्के के साथ यह सैकड़ा पूरा किया. रोहित के अलावा अश्विन ने भी छक्का लगाने में हाथ बंटाया. रोहित शर्मा अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं. फिलहाल, भारतीय टीम- 110/1 (33).
Day 2️⃣ Ready 👌
— BCCI (@BCCI) February 10, 2023
Captain @ImRo45 leads the talk in the huddle ahead of an important Day with the bat for #TeamIndia 🙌@mastercardindia pic.twitter.com/T77lkyPco0
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला टेस्ट नागपुर में खेला जा रहा है. मैच में दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 77 रन से आगे खेलना शुरू किया.
𝗔𝘀 𝗽𝘂𝗿𝗲 𝗮𝘀 𝗶𝘁 𝗴𝗲𝘁𝘀! ☺️☺️
— BCCI (@BCCI) February 9, 2023
Hear from the proud and emotional family members of @surya_14kumar & @KonaBharat - #TeamIndia's newest Test debutants 👏🏻👏🏻#INDvAUS pic.twitter.com/RMo8aa99Ls
बता दें कि मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 177 रनों पर ढेर हो गई. मार्नस लाबुशेन ने 49 रन बनाए. जबकि स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 5 और अश्विन ने 3 विकेट अपने नाम किए. सिराज और शमी को 1-1 सफलता मिली.
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज.
ऑस्ट्रेलिया टीम: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड
भारतीय टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा 56 रन और रविचंद्रन अश्विन बगैर खाता खोले नाबाद हैं. ऐसे में रोहित के पास शतक का मौका है. जबकि केएल राहुल 20 रन बनाकर टॉड मर्फी का शिकार हुए हैं. भारतीय टीम पहली पारी में अब भी ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ 100 रनों से पीछे है.
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला टेस्ट नागपुर में खेला जा रहा है. मैच में दूसरे दिन भारतीय टीम अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 77 रन से आगे खेलना शुरू करेगी. दूसरे दिन का खेल थोड़ी देर में शुरू होगा.