scorecardresearch
 

WI vs ENG Highlights, T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से हराया, वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा मैच जीता

ENGLAND vs WEST INDIES: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 15वां मैच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया. इसमें वेस्टइंडीज को 30 रनों से जीत मिली. मुंबई के वानखेड़े मैदान में हुए इस मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था.

Advertisement
X
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से हराया (Photo: ITG)
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से हराया (Photo: ITG)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 15वां मैच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज ने 30 रनों से जीत हासिल की. मुंबई के वानखेड़े मैदान में हो रहे इस मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 196 रन बना दिए. रदरफोर्ड ने 76 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 166 पर ही सिमट गई.

ऐसी रही इंग्लैंड की बैटिंग

197 के जवाब में उतरी इंग्लैंड की शुरुआत ठीक ठाक रही. पहले विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी हुई. चौथे ओवर में फिल सॉल्ट का विकेट गिरा. इसके बाद बटलर ने मोर्चा संभाला और अच्छे शॉट खेले. लेकिन 7वें ओवर में बटलर आउट हो गए. इसके बाद इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ गईं. बैथल और टॉम बैंटन का विकेट जल्दी गिर गया. फिर विंडीज गेंदबाजों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया. 11वें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार पहुंचा.

इसके बाद हैरी ब्रूक ने पारी को संभालने की कोशिश की. लेकिन 14वें ओवर में उनका भी विकेट गिर  गया. इसके बाद वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने पूरा शिकंजा कस लिया और इंग्लैंड की पारी 166 पर ही सिमट गई. विंडीज की ओर से गुडाकेश मोती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. वहीं चेज ने 2 विकेट झटके.

Advertisement

ऐसी रही वेस्टइंडीज की पारी

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी विंडीज की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. पहले ही ओवर में शाई होप का विकेट गिर गया. इसके बाद दूसरे ओवर में किंग भी आउट हो गए. लेकिन इसके बाद हेटमायर ने मोर्चा संभाला.  उन्होंने 23 रन बनाए. इसके बाद रदरफोर्ड ने तूफानी बैटिंग की और चेस ने भी उनका साथ दिया. होल्डर ने भी आखिरी ओवरों में कुछ अच्छे शॉट लगाए. इसके दम पर वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 196 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन रदरफोर्ड ने बनाए. उन्होंने 42 गेंदों में 76 रन जड़े.

वेस्ट इंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, शाई होप,  शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकेल हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक,  सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

2024 से अब तक इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच
खेले गए 10 मैच
इंग्लैंड ने 7 मैच जीते
वेस्ट इंडीज ने 2 मैच जीता
1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला

क्या है अंकतालिका का हाल

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम को वर्ल्ड कप में ग्रुप सी में रखा गया है. अबतक वेस्टइंडीज की टीम ने 2 मैच खेला है और उसमें उसे जीत मिली है. विंडीज की टीम अंक तालिका में टॉप पर है. वहीं, इंग्लैंड ने भी अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी. लेकिन दूसरे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा. रन रेट के जरिए वह तीसरे पायदान पर है. दूसरे नंबर पर स्कॉटलैंड की टीम है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement