scorecardresearch
 

DC vs CSK, IPL 2026 Highlights: संजू सैमसन के तूफान में उड़ी दिल्ली, चेन्नई ने 8 विकेट से रौंदा

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings: संजू सैमसन ने नाबाद 52 गेंदों में 87 रन बनाए जबकि कार्तिक ने 31 गेंद में 41 रन ठोक दिए. संजू ने अपनी पारी में 7 चौके और 6 छक्के लगाए. जिसके दम पर सीएसके ने 18वें ओवर में ही मैच जीत लिया.

Advertisement
X
संजू सैमसन ने अपनी पारी में 6 छक्के लगाए (Photo: ITG)
संजू सैमसन ने अपनी पारी में 6 छक्के लगाए (Photo: ITG)

आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया. जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 8 विकेट से जीत हासिल की. ये मैच अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ. जहां टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. दिल्ली ने 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे. जिसे चेन्नई ने 18वें ओवर में चेज कर लिया.

संजू ने खेली तूफानी पारी

156 रनों के जवाब में उतरी सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक बार फिर गायकवाड़ फ्लॉप रहे. वो केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला. पहले उन्होंने उर्विल के साथ साझेदारी की और फिर कार्तिक शर्मा के साथ पारी को संभाला और फिफ्टी लगाई.

संजू सैमसन ने नाबाद 52 गेंदों में 87 रन बनाए जबकि कार्तिक ने 31 गेंद में 41 रन ठोक दिए. संजू ने अपनी पारी में 7 चौके और 6 छक्के लगाए. जिसके दम पर सीएसके ने 18वें ओवर में ही मैच जीत लिया.

इस जीत के साथ ही सीएसके 10 मैच में 10 अंक के साथ छठे पायदान पर आ गई है. जबकि दिल्ली 8 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है.

ऐसे रही दिल्ली की बैटिंग

Advertisement

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही. चौथे ही ओवर में पथुम निसंका अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद केएल राहुल भी 12 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद दिल्ली के विकेटों का पतन शुरू हो गया.

लेकिन इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभाला. स्टब्स के बल्ले से 38 रन आए. अपनी पारी में उन्होंने 2 छक्के भी जड़े. वहीं, रिजवी के बल्ले से 34 रन आए. जिसके दम पर दिल्ली ने 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए.

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement