scorecardresearch
 
Advertisement
आईपीएल 2026

तीन हार से टूटी CSK… अब कैसे बदलेगा गेम? अश्विन ने दिया जीत का फॉर्मूला

CSK vs RCB
  • 1/6

तीन लगातार हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स गहरे दबाव में है, लेकिन रविचंद्रन अश्विन के मुताबिक टीम के लिए घबराने की नहीं, बल्कि सही वर्क एथिक और पॉजिटिव माहौल बनाने की जरूरत है. उनका मानना है कि युवा खिलाड़ियों से तुरंत नतीजे की उम्मीद करना गलत होगा, उन्हें खुलकर खेलने का समय देना चाहिए. (Photo, PTI)
 

Ruturaj Gaikwad
  • 2/6

तीन हार, ड्रेसिंग रूम में सन्नाटा और सवालों का पहाड़... चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2026 की शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं रही है. लेकिन ऐसे ही दौर में टीम की असली परीक्षा होती है. भारतीय स्पिन दिग्गज रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि इस मुश्किल वक्त से निकलने का रास्ता आलोचना नहीं, बल्कि मजबूत वर्क एथिक और बेहतर टीम माहौल से होकर जाता है. (Photo, PTI)

CSK vs RCB
  • 3/6

रविवार को  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 43 रनों की करारी हार के बाद CSK पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई. लेकिन अश्विन के मुताबिक, इस गिरावट को सिर्फ आंकड़ों से नहीं समझा जा सकता- ये एक मानसिक लड़ाई भी है. अश्विन ने कहा,'ड्रेसिंग रूम इस वक्त ‘हर्ट’ होगा, लेकिन सच ये है कि इतनी युवा टीम के पास अब सिर्फ एक ही रास्ता है- ऊपर जाने का और ऊपर जाने का तरीका है सही वर्क एथिक और पॉजिटिव टीम माहौल.' (Photo, PTI)

Advertisement
CSK
  • 4/6

हार से ज्यादा ‘मूड’ की चुनौती

CSK जैसी टीम, जिसकी पहचान सालों से स्थिरता और ‘विनिंग कल्चर’ रही है, उसके लिए लगातार हार सिर्फ अंक तालिका की समस्या नहीं होती- ये आत्मविश्वास को भी तोड़ती है. अश्विन ने इसी पहलू पर जोर देते हुए कहा कि मैनेजमेंट को इस वक्त खिलाड़ियों के मनोबल को संभालना सबसे बड़ी प्राथमिकता बनानी होगी. उनके मुताबिक, इस युवा टीम से तुरंत जवाबदेही मांगना गलत होगा. उन्होंने साफ कहा, 'ये खिलाड़ी उस उम्र में हैं जहां उन्हें खेल को एंजॉय करने की जरूरत है, न कि CSK की विरासत का बोझ उठाने की. (Photo, PTI)

CSK
  • 5/6

RCB की आंधी में उड़ा CSK

मैच में RCB की तरफ से टिम डेविड ने सिर्फ 25 गेंदों में 70 रन ठोककर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया. 250/3 का विशाल स्कोर CSK के लिए शुरुआत से ही पहाड़ जैसा साबित हुआ. यहीं से CSK की समस्याएं और भी साफ दिखने लगीं- गेंदबाजी में धार की कमी और बल्लेबाजी में निरंतरता का अभाव. (Photo, PT)

CSK vs RCB)
  • 6/6

क्वालिटी है, बस क्लिक नहीं कर रही

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने CSK के पक्ष में बात करते हुए कहा कि टीम में टैलेंट की कोई कमी नहीं है. उन्होंने ऋतुराज गायकलाड़, संजू सैमसन और युवा आयुष महात्रे का जिक्र करते हुए कहा कि ये सिर्फ वक्त की बात है, जब ये खिलाड़ी एक साथ क्लिक करेंगे. संजू सैमसन को लेकर भी डु प्लेसिस ने भरोसा जताया, 'जो खिलाड़ी T20 वर्ल्ड कप में रन बनाता है, वो अचानक खराब नहीं हो जाता. उसे सिर्फ थोड़ा समय और सपोर्ट चाहिए.'  (Photo, PTI)
 

Advertisement
Advertisement