scorecardresearch
 
Advertisement

Asian Games 2026 Day 2 Live: शूटिंग टीम ने जीता सिल्वर, टेबल टेनिस में भी अच्छी खबर

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क | नागोया | 21 सितंबर 2026, 9:10 AM IST

Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 का आज दूसरा दिन है. आज भारतीय खिलाड़ी कबड्डी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, वुशू, हॉकी, निशानेबाजी, तैराकी, सॉफ्ट टेनिस, बॉक्सिंग और सेपक टकरा जैसे इवेंट्स में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं. एशियन गेम्स में दूसरे दिन के खेलों से जड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को अपडेट करते रहिए.

Suchika Tariyal Suchika Tariyal

एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन भारत ने दो सिल्वर मेडल जीते थे. सोनम मस्कर, इलावेलिन वलारिवन और विदर्सा विनोद की तिकड़ी ने विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारत को रजत पदक दिलाया. फिर इलावेलिन वलारिवन ने विमेंस 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल इवेंट में भी सिल्वर पर निशाना साधा.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी बांग्लादेश को 114 रनों से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया. अब विमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भारत की टक्कर श्रीलंका से 22 सितंबर को होगी. हॉकी, टेबल टेनिस में भी भारत का प्रदर्शन सराहनीय रहा. मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया. तैराकी, वुशू और टेकबॉल में भारतीय खिलाड़ियों ने निराश किया.

9:10 AM (एक मिनट पहले)

Boxing मेें सुमित की जीत

Posted by :- Anurag Jha

बॉक्सिंग में भारत की शुरुआत शानदार रही है. सुमित कुंडू ने मेन्स 70 किलोग्राम वर्ग के राउंड-32 मैच में अपने प्रतिद्वंद्वी बुंजोंग सिंसिरी (थाईलैंड) को 5-0 से हराया.
 

9:01 AM (10 मिनट पहले)

Asian Games 2026 Day 2 Live: सेपक टकरा में जापान से हारा भारत

Posted by :- Anurag Jha

सेपक टकरा में भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है. मेन्स टीम रेगू स्पर्धा के ग्रुप-स्टेज मुकाबले में भारत को जापान से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. भारत अब दूसरे मुकाबले में कल मलेशिया से भिड़ेगा.

8:46 AM (25 मिनट पहले)

भारत के नाम अब तक 3 सिल्वर

Posted by :- Anurag Jha

एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकवीर
1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
2. इलावेनिल वलारिवन- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
3. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर

8:42 AM (29 मिनट पहले)

Asian Games 2026 Day 2 Update: तैराकी में ताजा अपडेट

Posted by :- Anurag Jha

भारतीय टीम मेन्स 4X200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में क्वालिफाई करने से चूक गई. भारतीय टीम ने 7:24.32 का समय लेकर हीट-2 में छठा और ओवरऑल नौवां स्थान हासिल किया. फाइनल के लिए टॉप 8 टीमें ही क्वालिफाई करती हैं. कतर 7:24.10 के समय के साथ 8वें स्थान पर रहा.

Advertisement
8:36 AM (35 मिनट पहले)

Asian Games 2026 Live Updates: भारत प्री-क्वार्टर फाइनल में

Posted by :- Anurag Jha

सॉफ्ट टेनिस में अच्छी खबर सामने आई है. भारत ने ग्रुप स्टेज में 3 में से 2 मैच जीते और उसने मिक्स्ड डबल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. आध्या तिवारी और जय मीना प्री-क्वार्टर फाइनल में भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे अपनी चुनौती पेश करेंगे.

7:55 AM (एक घंटा पहले)

Asian Games 2026 Day 2 Live: तैराकी में धनुष का निराशाजनक प्रदर्शन

Posted by :- Anurag Jha

 धनुष सुरेश मेन्स 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में नहीं पहुंच सके. हीट में 1:03.46 के समय के साथ धनुष सुरेश 22वें स्थान पर रहे. क्वालिफाई करने वाले आखिरी एथलीट की टाइमिंग 1:00.79 रही.
 

7:28 AM (एक घंटा पहले)

Asian Games 2026 Day 2 Update: शूटिंग में एक और अच्छी खबर

Posted by :- Anurag Jha

रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों मेन्स 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में भी पहुंच गए हैं. क्वालिफाइंग राउंड में रुद्रांक्ष 631.8 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे. वहीं 630 अंकों के साथ हिमांशु ने सातवें नंबर पर फिनिश किया. दोनों खिलाड़ी सुबह 9 बजे फाइनल में उतरेंगे.

Image

7:24 AM (एक घंटा पहले)

Asian Games 2026 Day 2 Live: भारत को तीसरा मेडल

Posted by :- Anurag Jha

भारत को एशियन गेम्स 2026 में तीसरा सिल्वर मेडल हासिल हुआ है. मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में ये सिल्वर मेडल मिला है. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने की तिकड़ी ने कुल 1890.1 अंक हासिल किए. चीन ने 1899 अंकों के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

Image

7:17 AM (एक घंटा पहले)

Asian Games 2026 Day 2 Live: भारत ने पाकिस्तान को हराया

Posted by :- Anurag Jha

महिला टेबल टेनिस में भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप मैच में 3-0 से करारी शिकस्त दी है. तीसरे मुकाबले में श्रीजा अकुला ने फातिमा खान को 11-4, 11-4, 11-5 से हराया. इससे पहले सुतीर्था मुखर्जी और सिंड्रेल दास ने भी अपने-अपने मुकाबले जीते थे. इस जीत के साथ भारत ने नॉकआउट राउंड में जगह बना ली है.

Advertisement
7:15 AM (एक घंटा पहले)

Asian Games 2026 Day 2 Live: तैराकी में निराशाजनक खबर

Posted by :- Anurag Jha

आकाश मणि और गीतेश शाह मेन्स 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सके. आकाश ने 26वां (23.43 सेकंड) और गीतेश ने 28वां स्थान (23.57 सेकंड) हासिल किया.

7:03 AM (2 घंटे पहले)

Asian Games 2026 Day 2 Live: भारत के सामने बेबस पाकिस्तान

Posted by :- Anurag Jha

महिला टेबल टेनिस में भारत का पाकिस्तान पर दबदबा साफ दिख रहा है. सिंड्रेला दास ने कलसूम खान को हराकर भारतीय टीम को पाकिस्तान पर 2-0 की लीड दिला दी है. सिड्रेला ने मुकाबला 11-6, 11-7, 11-5 से जीता.

7:01 AM (2 घंटे पहले)

Asian Games 2026 Day 2 Live: शूटिंग में मेडल की उम्मीद

Posted by :- Anurag Jha

मेन्स 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत और चीन के निशानेबाजों के बीच कड़ा मुकाबला जारी है. भारत की ओर से रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने शानदार शुरुआत की है और दोनों फिलहाल टॉप-5 में बने हुए हैं. दोनों निशानेबाज भारत की पदक उम्मीदों को मजबूती दे रहे हैं.

6:58 AM (2 घंटे पहले)

Asian Games 2026 Day 2 Live: नटराज फाइनल में

Posted by :- Anurag Jha

भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने मेन्स 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने 25.37 सेकंड का समय निकालकर हीट-2 में तीसरा और कुल मिलाकर 9वां स्थान हासिल किया. ऋषभ दास फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए. फाइनल दोपहर 1:30 बजे होगा.
 

6:52 AM (2 घंटे पहले)

Asian Games 2026 Day 2 Live: शूटिंग में ताजा अपडेट

Posted by :- Anurag Jha

मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत और चीन के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है. भारत फिलहाल दूसरे और चीन पहले नंबर पर है. भारतीय निशानेबाजों ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को कड़ी टक्कर दी है. दोनों टीमों के बीच अंतर फिलहाल काफी कम है. विमेंस स्पर्धा में चीन ने पहले दिन दबदबा बनाया था, लेकिन पुरुषों के मुकाबले में अभी तस्वीर अलग नजर आ रही है. भारत मजबूत चुनौती पेश कर रहा है और मुकाबला बेहद रोमांचक बना हुआ है.

Advertisement
6:48 AM (2 घंटे पहले)

Asian Games 2026 Day 2 Live: भारत ने पाकिस्तान पर ली लीड

Posted by :- Anurag Jha

महिला टेबल टेनिस में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शुरुआत की है. पहला मैच सुतीर्था मुखर्जी और अलीना खान के बीच खेला गया, जिसमें सुतीर्था ने 11-3, 11-3, 11-4 से जीत हासिल की. अब दूसरा मैच सिंड्रेला दास और कलसूम खान के बीच हो रहा है.

6:43 AM (2 घंटे पहले)

Asian Games 2026 India Live: सेपक टकरा में अच्छी शुरुआत

Posted by :- Anurag Jha

सेपक टकरा के मेन्स रेगू टीम स्पर्धा में भारत और जापान की टक्कर है. भारत ने मैच-1 को सीधे सेटों में जीत दर्ज कर मुकाबले में बढ़त बना ली है. दूसरे सेट में भारतीय टीम पर थोड़ा दबाव जरूर आया, लेकिन खिलाड़ियों ने संयम बनाए रखा और जीत पर मुहर लगा दी.

6:37 AM (2 घंटे पहले)

Asian Games 2026 Results: वुशू में निराशाजनक प्रदर्शन

Posted by :- Anurag Jha

वुशू में न्येमान वांगसु ने निराश किया है. विमेंस चांगक्वान फाइनल में 9.573 के स्कोर के साथ न्येमान वांगसु ने 15वां स्थान हासिल किया.

Image

6:34 AM (2 घंटे पहले)

Asian Games 2026 Day 2 Live: भारत-पाकिस्तान के बीच मैच शुरू

Posted by :- Anurag Jha

महिला टेबल टेनिस के ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टक्कर हो रही है. पहले मैच में सुतीर्था मुखर्जी का सामना अलीना खान से हो रहा है.

6:33 AM (2 घंटे पहले)

Asian Games 2026 India Live: भारत के नाम दो सिल्वर

Posted by :- Anurag Jha

एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकवीर
1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
2. इलावेनिल वलारिवन- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर

Advertisement
6:24 AM (2 घंटे पहले)

Asian Games 2026 India Schedule: आज भारत का शेड्यूल

Posted by :- Anurag Jha

शूटिंग
सुबह 6:15 बजे- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल- हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल
सुबह 6:30 बजे- मेन्स स्कीट इंडिविजुअल और टीम इवेंट (पहला दिन)- मेराज अहमद खान, अनंतजीत सिंह नरूका और भवतेघ सिंह गिल
सुबह 6:30 बजे- विमेंस स्कीट इंडिविजुअल और टीम इवेंट (पहला दिन)- परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान
सुबह 9:00 बजे- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल फाइनल- हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

टेबल टेनिस
सुबह 6:15 बजे- भारत बनाम पाकिस्तान (विमेंस टीम ग्रुप F)
दोपहर 3:30 बजे- भारत बनाम पाकिस्तान (मेन्स टीम ग्रुप F)

सॉफ्ट टेनिस
सुबह 5:30 बजे- आध्या तिवारी/जय मीणा बनाम विवा चाओ/चानरोसेका खुन (कंबोडिया)- मिक्स्ड डबल्स ग्रुप B
सुबह 6:30 बजे- आध्या तिवारी/जय मीणा बनाम बुड न्यामदोरज/एन्खखुस्लेन गनबातर (मंगोलिया)- मिक्स्ड डबल्स ग्रुप B
सुबह 7:30 बजे- आध्या तिवारी/जय मीणा बनाम किम येओन-ह्वा/जेक्यू पार्क (साउथ कोरिया)- मिक्स्ड डबल्स ग्रुप B
दोपहर 12:00 बजे- मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल और फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

तैराकी
सुबह 6:32 बजे- मेन्स 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स- ऋषभ दास और श्रीहरि नटराज
सुबह 6:46 बजे- मेन्स 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्टाइल हीट्स- मणि आकाश
सुबह 6:50 बजे- मेन्स 50 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स- गीतेश शाह
सुबह 7:06 बजे- मेन्स 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक हीट्स- धनुष सुरेश

वुशु
सुबह 5:30 बजे- विमेंस चांगक्वान फाइनल- न्येमन वांगसु
दोपहर 3:15 बजे- विमेंस 60 किग्रा राउंड ऑफ और 16- रोशिबिना देवी बनाम मोस्ट खातून (बांग्लादेश)
दोपहर 3:50 बजे-  मेन्स 56 किग्रा राउंड ऑफ 16- आर्यन बनाम शहजादा सफी (अफगानिस्तान)

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA)
सुबह 8:00 बजे- विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा सेमीफाइनल- सुचिका तरियाल बनाम टेओ हुई हून (सिंगापुर)

हॉकी
सुबह 9:30 बजे- भारत बनाम इंडोनेशिया (विमेंस पूल B)

कबड्डी
सुबह 9:45 बजे- भारत बनाम जापान (मेन्स  ग्रुप A)
शाम 4:15 बजे- भारत बनाम बांग्लादेश (विमेंस ग्रुप A)

बैडमिंटन
सुबह 11:30 बजे- भारत बनाम बांग्लादेश (मेन्स टीम फर्स्ट राउंड)

बॉक्सिंग
दोपहर 2:45 बजे- मेन्स 70 किग्रा राउंड ऑफ 32- सुमित बनाम बुंजोंग सिंसिरी (थाईलैंड)

सेपक टकरा
सुबह 5:30 बजे- भारत बनाम जापान (मेन्स टीम रेगू ग्रुप B)

6:22 AM (2 घंटे पहले)

Asian Games 2026 Day 2: शूटिंग में पदक की आस

Posted by :- Anurag Jha

एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन दो सिल्वर मेडल जीतकर शुरुआत करने वाला भारत अब दूसरे दिन अपनी पदक संख्या बढ़ाने के इरादे से उतरा है. आज सबसे ज्यादा नजरें शूटिंग पर हैं, जहां हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम और इंडिविजुअल स्पर्धा में चुनौती पेश करने जा रहे हैं. मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में सिंगापुर की तेओ हुई हून से भिड़ेंगी. क्वार्टर फाइनल जीतकर पहले ही पदक पक्का कर चुकीं सुचिका की नजर अब फाइनल में जगह बनाने पर हैं. इसके अलावा भारत की मेन्स और विमेंस टेबल टेनिस टीमें पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उतरेंगी, जबकि कबड्डी में भी भारतीय अभियान की शुरुआत होगी.

6:15 AM (2 घंटे पहले)

एशियन गेम्स का आज दूसरा दिन

Posted by :- Anurag Jha

सुप्रभात दोस्तों! एशियन गेम्स 2026 का आज दूसरा दिन है. दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी जिन-जिन खेलों में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं, उससे जुड़े अपडेट्स हम आपके साथ लगातार शेयर करेंगे. हमारे साथ बने रहिए और ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

Advertisement
Advertisement