Neeru,Trap Shooting,Asian Games एशियन गेम्स 2026 के दसवें दिन भी भारतीय खिलाड़ी एक्शन में हैं. एथलेटिक्स में मेडल की बारिश होनी तय है. वहीं बाकी इवेंट्स में भी भारतीय खिलाड़ी बेजोड़ प्रदर्शन करने के इरादे से उतरे हैं. भारत आज अपनी मेडल टैली में ऊपर बढ़ना चाहेगा. एशियन गेम्स के 10वें दिन के एक्शन से जुड़े अपडेट्स आपके साथ हम लगातार शेयर कर रहे हैं. कृपया हमारे साथ बने रहिएगा और पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.
एशियन गेम्स के नौवें दिन यानी 28 सितंबर को भारत के खाते में 4 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल आए. ईशा सिंह, गुलवीर सिंह, मुरली श्रीशंकर और यशवीर सिंह ने रजत पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया. वहीं पिंकी बलहारा, विथ्या रामराज, पारुल चौधरी और रोहित यादव देश के लिए कांस्य पदक जीतने में सफल रहे.
एशियन गेम्स 2026 में भारत के मेडलवीर
| क्र.सं. | खिलाड़ी / टीम | इवेंट | खेल | मेडल |
|---|---|---|---|---|
| 1 | इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद | विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम | निशानेबाजी | सिल्वर |
| 2 | इलावेनिल वलारिवन | विमेंस 10 मीटर एयर राइफल | निशानेबाजी | सिल्वर |
| 3 | रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने | मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम | निशानेबाजी | सिल्वर |
| 4 | सुचिका तरियाल | विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा | MMA | ब्रॉन्ज |
| 5 | रुद्रांक्ष पाटिल | मेन्स 10 मीटर एयर राइफल | निशानेबाजी | ब्रॉन्ज |
| 6 | हिमांशु ढिल्लों | मेन्स 10 मीटर एयर राइफल | निशानेबाजी | सिल्वर |
| 7 | भारतीय महिला क्रिकेट टीम | विमेंस क्रिकेट | क्रिकेट | गोल्ड |
| 8 | राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल | विमेंस स्कीट टीम | निशानेबाजी | ब्रॉन्ज |
| 9 | अनंतजीत सिंह नरुका, मेराज अहमद खान और भवतेघ गिल | मेन्स स्कीट टीम | निशानेबाजी | ब्रॉन्ज |
| 10 | जय मीणा | मेन्स सिंगल्स सॉफ्ट टेनिस | सॉफ्ट टेनिस | ब्रॉन्ज |
| 11 | मीराबाई चानू | विमेंस 49 किग्रा | वेटलिफ्टिंग | सिल्वर |
| 12 | भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम | मेन्स टीम बैडमिंटन | बैडमिंटन | ब्रॉन्ज |
| 13 | सतनाम सिंह और सलमान खान | मेन्स डबल स्कल्स | रोइंग | ब्रॉन्ज |
| 14 | रोशिबिना देवी नाओरेम | विमेंस 60 किग्रा वुशू | वुशू | सिल्वर |
| 15 | अनंतजीत सिंह नरुका, परिनाज धालीवाल | मिक्स्ड स्कीट टीम | निशानेबाजी | ब्रॉन्ज |
| 16 | सीमा | विमेंस 10000 मीटर रेस | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 17 | मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम | मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले | एथलेटिक्स | सिल्वर |
| 18 | ऐश्वर्य प्रताप तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार | मेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम | निशानेबाजी | सिल्वर |
| 19 | कमलजीत और सुरुचि सिंह | 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम | निशानेबाजी | गोल्ड |
| 20 | दीया चिताले और मानुष शाह | मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस | टेबल टेनिस | ब्रॉन्ज |
| 21 | मनप्रीत कौर | विमेंस शॉट पुट | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 22 | गुलवीर सिंह | मेन्स 10000 मीटर रेस | एथलेटिक्स | सिल्वर |
| 23 | बरानिका एलंगोवन | विमेंस पोल वॉल्ट | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 24 | सावन बरवाल | मेन्स मैराथन | एथलेटिक्स | सिल्वर |
| 25 | तिलोत्तमा सेन, आशी चौकसे और विदर्सा विनोद | विमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम | निशानेबाजी | सिल्वर |
| 26. | जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार | मिक्स्ड डबल्स स्क्वैश | स्क्वैश | ब्रॉन्ज |
| 27. | महिला कबड्डी टीम | विमेंस कबड्डी | कबड्डी | गोल्ड |
| 28. | पुरुष कबड्डी टीम | मेन्स कबड्डी | कबड्डी | गोल्ड |
| 29. | तजिंदरपाल सिंह तूर | मेन्स शॉट पुट | एथलेटिक्स | सिल्वर |
| 30. | प्राची चौधरी | विमेंस 400 मीटर रेस | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 31. | अभय सिंह | मेन्स सिंगल्स स्क्वैश | स्क्वैश | सिल्वर |
| 32. | अनाहत सिंह | विमेंस सिंगल्स स्क्वैश | स्क्वैश | सिल्वर |
| 33. | हरिता भद्रा | विमेंस 200 मीटर रेस | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 34 | एन्सी सोजन | विमेंस लॉन्ग जंप | एथलेटिक्स | सिल्वर |
| 35 | तेजस्विन शंकर | मेन्स डेकाथलॉन | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 36 | पारुल चौधरी | विमेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 37 | सर्वेश कुशारे | मेन्स हाई जंप | एथलेटिक्स | सिल्वर |
| 38 | पिंकी बलहारा | विमेंस 78 क्रिग्रा कुराश | कुराश | ब्रॉन्ज |
| 39. | ईशा सिंह | विमेंस 25 मीटर पिस्टल | निशानेबाजी | सिल्वर |
| 40. | विथ्या रामराज | विमेंस 400 मीटर हर्डल्स | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 41. | गुलवीर सिंह | मेन्स 1500 मीटर रेस | एथलेटिक्स | सिल्वर |
| 42. | पारुल चौधरी | विमेंस 5000 मीटर रेस | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 43. | मुरली श्रीशंकर | मेन्स लॉन्ग जंप | एथलेटिक्स | सिल्वर |
| 44. | यशवीर सिंह | मेन्स जैवलिन थ्रो | एथलेटिक्स | सिल्वर |
| 45. | रोहित यादव | मेन्स जैवलिन थ्रो | एथलेटिक्स | ब्रॉन्ज |
| 46. | नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर | विमेंस ट्रैप टीम | निशानेबाजी | सिल्वर |
स्क्वैश की महिला टीम स्पर्धा में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. भारत ने ग्रुप स्टेज में अपराजित रहते हुए अपना अभियान समाप्त किया. भारत ने अपने तीसरे एवं आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में ईरान को 3-0 से हराया.
शूटिंग में विमेंस ट्रैप टीम ने सिल्वर मेडल जीता है. नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की तिकड़ी ने भारत को ये सफलता दिलाई. नीरू ने तो विमेंस ट्रैप इंडिविजुअल स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बना ली है. नीरू क्वालिफाइंग राउंड में 118 अंक हासिल करके संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर रहीं.
कुराश में भारत के विपिन कुमार मेन्स 66 किलोग्राम वर्ग के पहले ही दौर में बाहर हो गए. विपिन को ह्योनसु यून ने 3-0 से हराया. इसी के साथ कुराश में भारत का अभियान समाप्त हो गया. पिंकी बलहारा द्वारा जीते गए एक कांस्य पदक के साथ भारत ने अपना अभियान समाप्त किया. पिछले संस्करण में भारत ने कुराश में कोई पदक नहीं जीता था.
तीरंदाजी
सुबह 5:30 बजे - रिकर्व मेन्स इंडिविजुअल 1/16 एलिमिनेशन - धीरज बोम्मादेवरा, नीरज चौहान बनाम रियाउ एगा अगाता साल्साबिल्ला (इंडोनेशिया)
सुबह 6:10 बजे - रिकर्व मेन्स इंडिविजुअल 1/8 एलिमिनेशन - धीरज बोम्मादेवरा (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), नीरज चौहान (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
सुबह 9:45 बजे - रिकर्व विमेंस इंडिविजुअल 1/16 एलिमिनेशन - कीर्ति बनाम फुओंग थाओ होआंग (वियतनाम), कुमकुम मोहोद बनाम उरांतुंगलाग बिशिंदी (मंगोलिया)
सुबह 10:25 बजे - रिकर्व विमेंस इंडिविजुअल 1/8 एलिमिनेशन - कीर्ति (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), कुमकुम मोहोद (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
एथलेटिक्स
दोपहर 2:50 बजे - मेन्स पोल वॉल्ट फाइनल - देव मीणा, कुलदीप कुमार
दोपहर 3:35 बजे - विमेंस हाई जंप फाइनल - पूजा सिंह, सुप्रिया बसवराजू
शाम 4:05 बजे - विमेंस हैमर थ्रो फाइनल - तान्या चौधरी, अनुष्का यादव
शाम 4:20 बजे - विमेंस 800 मीटर रेस फाइनल - पूजा
शाम 4:35 बजे - मेन्स 800 मीटर रेस फाइनल - मोहम्मद अफसल
शाम 4:45 बजे - मेन्स 5000 मीटर रेस फाइनल - अविनाश साबले, गुलवीर सिंह
शाम 5:18 बजे - मिक्स्ड 4 x 100 मीटर रिले फाइनल
शाम 5:35 बजे - विमेंस 4 x 400 मीटर रिले फाइनल - भारत (नीरू पाठक, अंसा बाबू, कुमारी सलोनी नगर, रशदीप कौर, एमआर पूवम्मा)
शाम 5:47 बजे - मेन्स 4x400 मीटर रिले फाइनल
मुक्केबाजी
सुबह 10:15 बजे - विमेंस 65 किग्रा सेमीफाइनल - परवीन हुड्डा बनाम ली शू (चीन)
सुबह 11 बजे - मेन्स 80 किग्रा सेमीफाइनल - अंकुश पंघाल बनाम फजलिद्दीन एर्किनबोएव (उज्बेकिस्तान)
सुबह 11:30 बजे - मेन्स +90 किग्रा सेमीफाइनल - नरेंद्र बेरवाल बनाम ऐबेक ओरलबे (कजाकिस्तान)
कैनो स्लैलम
सुबह 07:00 बजे - मेन्स कयाक सिंगल हीट्स - भारत (प्रद्युम्न सिंह राठौड़, हितेश केवट)
सुबह 07:50 बजे - विमेंस कैनो सिंगल हीट्स - भारत (पल्लवी जगताप, रीना सेन)
सुबह 08:47 बजे - विमेंस कयाक सिंगल हीट्स - भारत (शिखा चौहान)
कुराश
सुबह 6:24 बजे - मेन्स 66 किग्रा, राउंड ऑफ 16 - विपिन कुमार
सुबह 8 बजे - मेन्स 66 किग्रा, क्वार्टर फाइनल - विपिन कुमार (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
सुबह 10:50 बजे - मेन्स 66 किग्रा, सेमीफाइनल - विपिन कुमार (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
सुबह 11:45 बजे - मेन्स 66 किग्रा, फाइनल - विपिन कुमार (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
साइकिलिंग ट्रैक
सुबह 6:30 बजे - विमेंस टीम स्प्रिंट क्वालिफाइंग - भारत (सेलेस्टिना, सरिता कुमारी, कीर्ति रंगास्वामी चिक्का)
सुबह 6:48 बजे - मेन्स टीम स्प्रिंट क्वालिफाइंग - भारत (रोजीत सिंह यांगलम, डेविड बेकहम, एल्काटोहचोंगो, रोनाल्डो सिंह लैटोंजाम, जेमश सिंह कीथेलकपम)
सुबह 7:12 बजे - विमेंस टीम परस्यूट क्वालिफाइंग - भारत (हर्षिता जाखड़, स्वस्ति सिंह, मीनाक्षी, पूजा बबन डानोले)
सुबह 11:30 बजे - विमेंस टीम स्प्रिंट फर्स्ट राउंड हीट्स - भारत (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
सुबह 11:42 बजे - मेन्स टीम स्प्रिंट फर्स्ट राउंड हीट्स- भारत (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
सुबह 11:54 बजे - विमेंस टीम परस्यूट फर्स्ट राउंड- भारत (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
दोपहर 12:43 बजे - विमेंस टीम स्प्रिंट मेडल रेस - भारत (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
दोपहर 12:49 बजे - मेन्स टीम स्प्रिंट मेडल रेस - भारत (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
सेलिंग
सुबह 07:30 बजे - यूथ मिक्स्ड डिंगी ओपनिंग सीरीज - भारत (श्रद्धा वर्मा, रवींद्र कुमार शर्मा)
सुबह 07:30 बजे - मेन्स स्किफ ओपनिंग सीरीज - भारत (मनु फ्रांसिस, प्रिंस नोबल)
सुबह 07:35 बजे - विमेंस स्किफ ओपनिंग सीरीज - भारत (हर्षिता तोमर, शीतल वर्मा)
सुबह 07:40 बजे - गर्ल्स डिंगी ओपनिंग सीरीज - भारत (माही वर्मा)
सुबह 10:00 बजे - मेन्स डिंगी क्वालिफिकेशन सीरीज - भारत (विष्णु सरवनन)
सुबह 10:10 बजे - विमेंस डिंगी क्वालिफिकेशन सीरीज - भारत (नेत्रा कुमानन)
सुबह 10:40 बजे - विमेंस विंडसर्फिंग ओपनिंग सीरीज - भारत (कात्या इडा कोएल्हो)
शूटिंग
सुबह 6:30 बजे - मेन्स ट्रैप इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल डे 3 - अहवर रिजवी, किनान चेनाई, शपथ भारद्वाज
सुबह 6:30 बजे - विमेंस ट्रैप इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल डे 3 - मनीषा कीर, आशिमा अहलावत और नीरू
सुबह 10:30 बजे - विमेंस ट्रैप इंडिविजुअल फाइनल - मनीषा कीर (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), आशिमा अहलावत (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), नीरू (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
दोपहर 12 बजे - मेन्स ट्रैप इंडिविजुअल फाइनल - अहवर रिजवी (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), किनान चेनाई (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), शपथ भारद्वाज (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग
सुबह 09:00 बजे - महिला स्पीड 4 क्वालिफिकेशन - जोगा पूर्ति
सर्फिंग
सुबह 4:54 बजे - मेन्स शॉर्टबोर्ड क्वार्टर फाइनल - किशोर कुमार अनबारासु बनाम टोबी एस्पेजोन (फिलीपींस)
सुबह 7:14 बजे से - मेन्स शॉर्टबोर्ड सेमीफाइनल - किशोर कुमार अनबरासु (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
सुबह 9:26 बजे - मेन्स शॉर्टबोर्ड कांस्य पदक मैच - किशोर कुमार अनबरासु (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
सुबह 10:35 बजे - मेन्स शॉर्टबोर्ड गोल्ड मेडल मैच - किशोर कुमार अनबरासु (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
टेनिस
सुबह 10:00 बजे - मेन्स सिंगल्स सेकंड राउंड - दक्षिणेश्वर सुरेश (भारत) बनाम गुनावान त्रिस्मुवंतारा (इंडोनेशिया)
दोपहर 12:30 बजे के बाद- मेन्स सिंगल्स सेकंड राउंड - सुमित नागल (भारत) बनाम सेओंगचन होंग (साउथ कोरिया)
दोपहर 12:30 बजे के बाद - मेन्स डबल्स सेकंड राउंड - अनिरुद्ध चंद्रशेखर/बालाजी नारायणस्वामी (भारत) बनाम अभिषेक बास्तोला/प्रदीप खड़का (नेपाल)
दोपहर 12:30 बजे के बाद- मेन्स डबल्स सेकंड राउंड - मैच 5 - युकी भांबरी/दक्षिणेश्वर सुरेश (भारत) बनाम डेनिस येवसेयेव/बेबित ज़ुकायेव (कजाकिस्तान)
शाम 15:30 बजे के बाद- मिक्स्ड डबल्स फर्स्ट राउंड - मैच 5 - अंकिता रैना/बालाजी नारायणस्वामी (भारत) बनाम यूडिस चोंग/कैरन थॉम्पसन (हॉन्ग कॉन्ग)
वॉलीबॉल
दोपहर 12:30 बजे - मेन्स टीम, पूल सी - भारत बनाम कतर
स्क्वैश
सुबह 6:30 बजे - विमेंस टीम, पूल सी - भारत बनाम ईरान
सुप्रभात दोस्तों! आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 का आज (29 सितंबर) दसवां दिन है. एशियन गेम्स के दसवें दिन के एक्शन से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए कृपया हमारे साथ बने रहिए और इस पेज को रिफ्रेश करते रहिएगा...