scorecardresearch
 
Advertisement

Artemis 2 Splash Down Live: धरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री... प्रशांत महासागर में उतरा यान

आजतक साइंस डेस्क | नई दिल्ली | 11 अप्रैल 2026, 6:28 AM IST

Artemis 2 Splash Down Live Updates: नासा का आर्टेमिस II मिशन पूरा हो चुका है. 11 अप्रैल 2026 को सुबह 5.37 बजे प्रशांत महासागर में सैन डिएगो तट के पास स्प्लैशडाउन हो गया है. चारों अंतरिक्षयात्री चंद्रमा घूमकर घर लौट आए हैं.

Artemis 2 Splash Down Live Artemis 2 Splash Down Live

Artemis 2 Splash Down Live: नासा का आर्टेमिस II मिशन पूरा हो चुका है. ओरियन स्पेसक्राफ्ट 11 अप्रैल की सुबह 5.37 बजे अमेरिका के सैन डिएगो के तट के पास समंदर में उतर चुका है. चारों अंतरिक्षयात्री चंद्रमा के चारों ओर घूमकर अब सुरक्षित घर लौट आए हैं. यह मिशन 54 साल बाद इंसानों को चंद्रमा के पास ले जाने वाला पहला क्रूड मिशन है. प्रशांत महासागर में सैन डिएगो (कैलिफोर्निया, अमेरिका) के तट के पास समंदर में उतरा.

 
 

6:28 AM (18 मिनट पहले)

कुछ ही देर में सुरक्षित निकाले जाएंगे अंतरिक्षयात्री

Posted by :- Aman

कुछ ही देर में चारों अंतरिक्षयात्रियों को सुरक्षित निकालकर USS John P. Murtha पर ले जाया जाएगा. वहां उनका मेडिकल चेकअप होगा.
 

NASA
Photo: Screenshot/NASA
6:10 AM (35 मिनट पहले)

सभी अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित, रिकवरी टीमें पहुंच रहीं

Posted by :- Aman

सभी अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित हैं. रिकवरी टीमें ओरियन स्पेसक्राफ्ट की ओर बढ़ रही हैं, जो प्रशांत महासागर में एयरबैग्स पर तैर रहा है.

 

NASA
Photo: NASA/AP
5:44 AM (एक घंटा पहले)

धरती पर नासा के चंद्रयात्री उतरे

Posted by :- Aman

नासा का आर्टेमिस II मिशन पूरा हो चुका है. ओरियन स्पेसक्राफ्ट 11 अप्रैल सुबह 5.37 बजे अमेरिका के सैन डिएगो के तट के पास समंदर में उतर चुका है.

5:25 AM (एक घंटा पहले)

6 मिनट के लिए कम्युनिकेशन ब्लैकआउट

Posted by :- Aman

धरती पर उतरने के दौरान 6 मिनट का कम्युनिकेशन ब्लैकआउट हो गया है, यानी अंतरिक्षयात्री मिशन कंट्रोल से बात नहीं कर पा रहे हैं. 

Advertisement
5:18 AM (एक घंटा पहले)

5:37 पर उतरेगा स्पेसक्राफ्ट

Posted by :- Aman

ओरियन क्रू कैप्सूल को पृथ्वी के वायुमंडल में री-एंट्री के लिए तय किए गए सटीक एंगल पर सेट कर दिया गया है. चारों अंतरिक्षयात्रियों को लेकर यह स्पेसक्राफ्ट सुबह 5:37 बजे प्रशांत महासागर में उतरेगा.

5:04 AM (एक घंटा पहले)

जीपीएस डाटा लॉक

Posted by :- Aman

ओरियन स्पेसक्राफ्ट कम्युनिकेशन लिंक पर है और NASA ने उसे ट्रैक करने के लिए जीपीएस लॉक कर दिया है. जीपीएस डाटा स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी के हिसाब से उसकी स्थिति की जानकारी दे रहा है.

 

4:57 AM (एक घंटा पहले)

री-एंट्री से पहले अलग हुआ सर्विस मॉड्यूल, क्रू मॉड्यूल धरती की ओर बढ़ा

Posted by :- Aman

ओरियन का क्रू मॉड्यूल सर्विस मॉड्यूल से अलग हो गया है, जिससे री-एंट्री के दौरान उसका हीट शील्ड सामने आ गया है. क्रू मॉड्यूल अब अपने आप धरती की ओर बढ़ रहा है. इस दौरान इसे लगभग 1648°C तक के तापमान का सामना करना पड़ेगा. इसके बाद यह अपनी दिशा (ट्रैजेक्टरी) को बदलने के लिए एक छोटा बर्न करेगा, ताकि सही एंट्री एंगल मिले और हीट शील्ड सही दिशा में रहे.
 

Nasa
Photo: NASA
4:45 AM (2 घंटे पहले)

नासा ने जारी किया एनिमेशन वीडियो

Posted by :- Aman

नासा द्वारा जारी एक एनिमेशन में आर्टेमिस II के चालक दल के प्रशांत महासागर में संभावित लैंडिंग की प्रक्रिया को दिखाया गया है.


 

4:38 AM (2 घंटे पहले)

USS John P. Murtha क्या है?

Posted by :- Aman

USS John P. Murtha एक Amphibious Transport Dock (LPD) जहाज है. यह मुख्य रूप से मरीन्स को समुद्र से लेकर जमीन तक ले जाने के लिए बनाया गया है, लेकिन अब इसे नासा के आर्टेमिस मिशन के लिए स्पेशल रिकवरी शिप के रूप में चुना गया है. जहाज की लंबाई लगभग 684 फीट है. इसमें कई खास सुविधाएं हैं जो स्पेसक्राफ्ट रिकवरी के लिए बहुत उपयोगी हैं...

NASA
Photo: X/@INDOPACOM
  • वेल डेक (Well Deck) — जहाज के पिछले हिस्से में एक बड़ा खुला हिस्सा जहां छोटी नावें या उपकरण आसानी से पानी में उतारे जा सकते हैं.
  • हेलीकॉप्टर पैड - हेलीकॉप्टर उतरने और उड़ान भरने की सुविधा.
  • मेडिकल सुविधाएं- जहाज पर डॉक्टर और मेडिकल टीम मौजूद है जो अंतरिक्षयात्रियों का तुरंत स्वास्थ्य जांच कर सके.
  • उन्नत संचार प्रणाली - नासा के कंट्रोल सेंटर से लगातार संपर्क बनाए रखने की क्षमता.
Advertisement
4:27 AM (2 घंटे पहले)

अमेरिकी नौसेना का युद्धपोत एस्ट्रोनॉट को लाने के लिए तैनात

Posted by :- Aman

नासा के आर्टेमिस II मिशन के दौरान चार अंतरिक्षयात्री चंद्रमा के चारों ओर घूमकर पृथ्वी की ओर लौट रहे हैं. उनके सुरक्षित वापसी के लिए अमेरिकी नौसेना का एक खास जहाज तैयार खड़ा है. इस जहाज का नाम है USS John P. Murtha (LPD 26). यह जहाज प्रशांत महासागर में यूएस थर्ड फ्लीट में तैनात है. ओरियन स्पेसक्राफ्ट के स्प्लैशडाउन के बाद अंतरिक्षयात्रियों तथा कैप्सूल को रिकवर करने का जिम्मेदार है.

4:12 AM (2 घंटे पहले)

13 मिनट का खतरनाक सफर: गर्मी, ब्लैकआउट और पैराशूट

Posted by :- Aman

वायुमंडल में प्रवेश के बाद पहले दो मिनट में कैप्सूल 2 लाख फीट नीचे गिरेगा. इस दौरान सामने की हवा इतनी दब जाएगी कि तापमान 2760 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. ओरियन का हीट शील्ड इस गर्मी को झेलने के लिए बना है ताकि अंदर का हिस्सा सुरक्षित रखेगा. इस दौरान 6 मिनट का कम्युनिकेशन ब्लैकआउट भी आएगा यानी अंतरिक्षयात्री मिशन कंट्रोल से बात नहीं कर पाएंगे. 

थ्रस्टर्स की मदद से गति कम होगी और कैप्सूल एक तरफ से दूसरी तरफ रोल करता रहेगा ताकि अतिरिक्त ऊर्जा निकल जाए. 9 मिनट बाद जब गति ध्वनि की गति से कम हो जाएगी, तब 10 मिनट पर ड्रोग पैराशूट खुलेंगे. फिर पायलट पैराशूट और अंत में मुख्य पैराशूट खुलेंगे. ये कैप्सूल को अंतिम 5000 फीट में 27 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से धीरे-धीरे नीचे लाएंगे. कुल मिलाकर ये 13 मिनट में कैप्सूल 2737 किलोमीटर की दूरी तय करेगा.

Advertisement
Advertisement