scorecardresearch
 

Vastu Tips For Home: किराए के घर में प्रवेश करते समय जान लें ये जरूरी नियम, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Vastu Tips For Home: किराए के घर में शिफ्ट हो रहे हैं. तो आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार उन नियमों के बारे में जानते हैं जो किसी भी किराए के मकान में प्रवेश करने से पहले जान लेने चाहिए.

Advertisement
X
किराए के घर से जुड़े ये हैं वास्तु नियम (Photo: ITG)
किराए के घर से जुड़े ये हैं वास्तु नियम (Photo: ITG)

Vastu Tips For Home: आजकल घर खरीदने वालों और किराएदारों, दोनों के लिए घर का वास्तु शास्त्र के अनुसार होना एक महत्त्वपूर्ण पहलू बन गया है. चूंकि, किराए के घरों में रहने वाले लोग अगर जरूरत पड़े तो भी कोई निर्माण कार्य नहीं कर सकते, इसलिए अक्सर उन्हें वास्तु दोषों से बचने के लिये ऐसे घरों को बार-बार खाली करना पड़ता है. नया घर खरीदने या किराए पर लेने से पहले ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखने से धन, संपत्ति और सुख-शांति में कभी कोई कमी नहीं होती है.  

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब भी आप किसी घर में प्रवेश करते हैं तो उस दौरान कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. अगर किराए का घर भी हो तो शुभ समय और शुभ मुहूर्त में ही मकान में प्रवेश करें. उस वक्त शुक्र की स्थिति का विचार कर लें. लेकिन, खरमास आदि की चिंता ना करें. किराए के मकान में प्रवेश वाले दिन घर में नवग्रह पूजा और हवन जरूर करवा लें. इस कार्य को करने से घर में शांति और समृद्धि बनी रहेगी. घर में प्रवेश करने के बाद मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का वंदरवार लगा लें. तो आइए पंडित शैलेंद्र पांडेय के द्वारा जानते हैं कि किराए के मकान में प्रवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

किराए के मकान में प्रवेश करते समय ना करें ये गलतियां

Advertisement

1. शुरुआत में घर में मांस मदिरा का प्रयोग न करें. 

2. किराए के घर में भी पूजा के लिए उत्तर-पूर्व दिशा का स्थान तय करें और उसे खाली न रखें.

3. घर में कहीं भी नल या पाइप से पानी टपकता न रहे, क्योंकि इसे धन हानि का संकेत माना जाता है.

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार, बहुत गहरे रंगों, खासकर काले और गहरे लाल शेड्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से परहेज करें.

किराए के मकान को कैसे समझें अपना घर?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किराए के मकान में शुभता और सात्विकता बनाए रखें. इसके अलावा, पूजा स्थान पर हनुमान जी का चित्र या मूर्ति रखें और रोज सुबह-शाम उनकी उपासना करें. उत्तर पश्चिम कोने में सुगंधित धूपबत्तियां जलाते रहें. किराए के मकान के रखरखाव और सुरक्षा पर ध्यान दें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement