scorecardresearch
 

सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न खरीदें ये 6 चीजें, घटती चली जाएगी धन-दौलत

वास्तु विशेषज्ञ कहते हैं कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें शाम ढलने के बाद खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है. ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है और आर्थिक एवं पारिवारिक जीवन में परेशानियां बढ़ने की आशंका रहती है.

Advertisement
X
सूर्यास्त के बाद कुछ चीजें खरीदना पारिवारिक जीवन में परेशानियां बढ़ा सकता है. (Photo: ITG)
सूर्यास्त के बाद कुछ चीजें खरीदना पारिवारिक जीवन में परेशानियां बढ़ा सकता है. (Photo: ITG)

वास्तु शास्त्र में सूर्यास्त के बाद कुछ कार्यों से दूरी बनाए रखना शुभ माना जाता है. वास्तु विशेषज्ञ कहते हैं कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें शाम ढलने के बाद खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है. धार्मिक और वास्तु मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है और आर्थिक एवं पारिवारिक जीवन में परेशानियां बढ़ने की आशंका रहती है. आइए जानते हैं किन चीजों को शाम के समय खरीदना उचित नहीं माना गया है.

नमक
वास्तु मान्यताओं में नमक को केवल भोजन का हिस्सा नहीं, बल्कि सुख-समृद्धि और घर की बरकत से भी जोड़ा जाता है. इसलिए कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद नमक खरीदने से बचना चाहिए. मान्यता है कि इससे आर्थिक मामलों में बाधाएं आ सकती हैं और अनावश्यक खर्च बढ़ने लगते हैं.

झाड़ू
झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. इसी वजह से शाम के समय नई झाड़ू खरीदना शुभ नहीं माना जाता. धार्मिक मान्यता के अनुसार इससे घर की समृद्धि प्रभावित हो सकती है और धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

सरसों का तेल
वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद सरसों का तेल खरीदना भी उचित नहीं माना गया है. ऐसी मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है और महत्वपूर्ण कार्यों में बार-बार रुकावटें आने लगती हैं.

Advertisement

दूध
दूध का संबंध चंद्रमा और सकारात्मक ऊर्जा से माना जाता है. इसी कारण वास्तु शास्त्र में सूर्यास्त के बाद दूध खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि ऐसा करने से घर का सुख-शांति का वातावरण प्रभावित हो सकता है.

काला तिल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काले तिल की खरीदारी भी दिन के समय करना अधिक शुभ माना गया है. कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद काला तिल खरीदने से मानसिक तनाव और अनचाही परेशानियां बढ़ सकती हैं. इसलिए इसे दिन के उजाले में खरीदना बेहतर माना जाता है.

लोहे की चीजें
वास्तु शास्त्र में शाम के समय लोहे का सामान खरीदने की भी मनाही बताई गई है. मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद लोहे की वस्तुएं घर लाने से जीवन में छोटी-बड़ी समस्याएं बनी रह सकती हैं और मानसिक तनाव बढ़ने की आशंका रहती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement