scorecardresearch
 

Vastu For Dustbin: घर की इस दिशा में ना रखें डस्टबिन, हो जाएंगे कंगाल!

Best Place For Dustbin As Per Vastu:वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हर चीज़ की सही जगह होना ज़रूरी है ताकि सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे. कूड़ेदान छोटी चीज़ है, लेकिन गलत जगह रखने से तनाव, पैसों की समस्या और रिश्तों में खटास आ सकती है. इसलिए इसकी सही जगह जानना ज़रूरी है.

Advertisement
X
कूड़ेदान को सही जगह पर रखना बेहद जरूरी
कूड़ेदान को सही जगह पर रखना बेहद जरूरी

Best Place For Dustbin As Per Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हर चीज़ की एक सही जगह होना बहुत ज़रूरी है, ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे. कूड़ेदान भले ही एक छोटी चीज़ लगे, लेकिन इसे नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है. अगर इसे गलत दिशा या जगह पर रखा जाए, तो घर में तनाव बढ़ सकता है, पैसों की परेशानी आ सकती है और रिश्तों में भी खटास आने लगती है. इसलिए यह जानना ज़रूरी है कि कूड़ेदान कहां नहीं रखना चाहिए और इसे रखने की सही जगह कौन-सी है.

इन जगहों पर न रखें कूड़ेदान

1. उत्तर-पूर्व (ईशान कोण)
यह बहुत पवित्र दिशा मानी जाती है. यहां कूड़ेदान रखने से मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान हो सकता है.

2. पूर्व दिशा
यहां कूड़ेदान रखने से व्यक्ति को अकेलापन महसूस हो सकता है , रिश्ते कमजोर हो सकते हैं.

3. दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण)
यह रसोई की दिशा होती है. यहां कूड़ेदान रखने से खर्च बढ़ सकता है.

4. उत्तर दिशा
यह दिशा धन से जुड़ी मानी जाती है. यहां कूड़ेदान रखने से करियर और बिजनेस में रुकावट आ सकती है.

5. दक्षिण-पश्चिम दिशा
यहां कूड़ेदान रखने से घर में झगड़े और विवाद बढ़ सकते हैं.

6. पश्चिम दिशा
इस दिशा में कूड़ेदान रखने से कामों में बाधा आ सकती है.

7. मुख्य दरवाज़ा (मेन गेट)
दरवाज़े के पास या सामने कूड़ेदान रखने से नकारात्मक ऊर्जा घर में आती है.

Advertisement

8. बेडरूम, पूजा घर और रसोई
इन जगहों पर कूड़ेदान रखने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है, वास्तु दोष होता है.

कूड़ेदान रखने की सही जगह

वास्तु के अनुसार कूड़ेदान को घर के दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम के बाहरी हिस्से (जैसे बालकनी या सर्विस एरिया) में रखें, या किसी ऐसे कोने में रखें जहां यह सीधे दिखाई न दे. 

कुछ आसान टिप्स

  • कूड़ेदान हमेशा ढक्कन वाला रखें.
  • रोज़ कचरा बाहर निकालें. 
  • इसे कभी ओवरफ्लो न होने दें.
  • साफ-सफाई का ध्यान रखें. 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement