scorecardresearch
 

Shakun Shastra: हाथ से गिर जाए ये 5 चीजें तो हो जाएं सावधान, शकुन शास्त्र में बताए गए हैं संकेत

Shakun Shastra: शकुन शास्त्र के अनुसार, रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाली कुछ छोटी घटनाएं भी भविष्य के संकेत देती हैं. हाथ से दूध, नमक या तेल का गिरना कई बार अशुभ संकेत माना जाता है. जानिए शकुन शास्त्र में इन घटनाओं का क्या अर्थ बताया गया है और अगर ऐसा हो जाए तो क्या करना चाहिए.

Advertisement
X
इन चीजों का हाथ से गिरना होता है अशुभ (Photo: ITG)
इन चीजों का हाथ से गिरना होता है अशुभ (Photo: ITG)

Shakun Shastra: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाली कुछ छोटी घटनाएं अक्सर भविष्य से जुड़े संकेत देती हैं. शकुन शास्त्र में बताया गया है कि कई बार हमारे हाथ से कुछ वस्तुओं का अचानक गिर जाना सामान्य घटना नहीं माना जाता है, बल्कि इसे आने वाली परेशानियों का इशारा समझा जाता है. ऐसे में इन संकेतों को समझकर सतर्क रहना जरूरी माना जाता है. तो आइए जानते हैं ऐसी कौन-सी चीजें हैं जिनका हाथ से गिरना अशुभ संकेत माना जाता है.

दूध का गिरना

अगर किसी के हाथ से दूध का गिलास या बर्तन गिर जाए तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार, दूध का संबंध चंद्रमा से माना जाता है. ऐसे में दूध गिरने को मानसिक तनाव या घर के वातावरण में अशांति का संकेत माना जाता है.

नमक का गिरना

कई घरों में बड़े-बुजुर्ग नमक को बहुत सावधानी से रखने की सलाह देते हैं. मान्यता है कि हाथ से नमक गिरना अच्छा नहीं होता है. नमक का संबंध शुक्र और चंद्र ग्रह से जोड़ा जाता है. इसके गिरने को आर्थिक परेशानी या परिवार के लोगों के बीच मतभेद का संकेत माना जाता है.

तेल का गिरना

अगर हाथ से तेल का बर्तन गिर जाए या तेल फैल जाए तो इसे भी अशुभ माना जाता है. ज्योतिष मान्यताओं में तेल का संबंध शनि ग्रह से जोड़ा जाता है. इसलिए, तेल गिरने को आने वाली परेशानियों या कठिन परिस्थितियों का संकेत माना जाता है.

Advertisement

पूजा की थाली या दीपक गिरना

पूजा के समय यदि थाली या जलता हुआ दीपक हाथ से गिर जाए तो इसे भी अच्छा संकेत नहीं माना जाता है. कहा जाता है कि यह घटना किसी चिंता या अशुभ समाचार मिलने की ओर इशारा कर सकती है. ऐसी स्थिति में भगवान से क्षमा मांगकर मन को शांत रखना चाहिए.

काली मिर्च गिरना

अगर काली मिर्च हाथ से गिर जाए तो इसे परिवार में तनाव या किसी करीबी व्यक्ति के साथ रिश्ते बिगड़ने का संकेत माना जाता है. इसलिए ऐसी घटना होने पर अपने व्यवहार और रिश्तों को संभालकर रखने की सलाह दी जाती है.

अगर ये चीजें गलती से गिर जाएं तो क्या करें?

यदि अनजाने में इन वस्तुओं में से कोई चीज गिर जाए तो घबराने की जरूरत नहीं होती है. मान्यता है कि नमक गिरने पर उसे इकट्ठा करके पानी में बहा देना चाहिए. वहीं दूध या तेल गिरने पर भगवान का स्मरण करते हुए किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना शुभ माना जाता है. इससे नकारात्मक प्रभाव कम होने की बात कही जाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement