scorecardresearch
 

Jade Plant Vastu: मालामाल बना सकता है ये 'लकी प्लांट', बस रखने की सही दिशा जान लीजिए

Plant for Money: छोटा सा दिखने वाला यह इंडोर प्लांट आपके जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है. बस इसे सही दिशा में लगाएं और श्रद्धा के साथ इसकी देखभाल करें, फिर देखिए कैसे आपके घर में खुशियों और धन का आगमन होता है!

Advertisement
X
 लकी पौधा
लकी पौधा

Vastu For Plants : आजकल हर कोई अपने घर और ऑफिस को सुंदर बनाने के लिए इंडोर प्लांट्स (Indoor Plants) लगाता है.  लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पौधे सिर्फ सजावट के लिए नहीं, बल्कि आपकी किस्मत बदलने के लिए भी होते हैं? वास्तु शास्त्र में एक ऐसे ही जादुई पौधे का जिक्र है, जिसे 'जेड प्लांट' (Jade Plant) कहा जाता है. इसे 'मनी ट्री', 'फ्रेंडशिप ट्री' और 'लकी प्लांट' जैसे नामों से भी जाना जाता है. माना जाता है कि यह पौधा धन को अपनी ओर आकर्षित करने की अद्भुत क्षमता रखता है. आइए जानते हैं कि जेड प्लांट को घर में रखने के वो कौन से वास्तु नियम हैं, जो आपको रातों-रात मालामाल कर सकते हैं. 

1. धन के लिए सही दिशा (Right Direction for Wealth)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी पौधे का पूरा लाभ तभी मिलता है जब उसे सही दिशा में रखा जाए. जेड प्लांट के लिए सबसे शुभ दिशा पूर्व (East) या दक्षिण-पूर्व (South-East) मानी गई है.  दक्षिण-पूर्व दिशा के स्वामी 'शुक्र' ग्रह हैं, जो धन और ऐश्वर्य के कारक हैं.  इस दिशा में जेड प्लांट लगाने से घर में बरकत आती है.  पैसों की तंगी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है. 

2. मुख्य द्वार पर लगाने के फायदे
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा लक्ष्मी का वास रहे, तो जेड प्लांट को अपने मुख्य द्वार (Main Gate) के पास रखें. ध्यान रहे कि इसे गेट के दाईं ओर (Right Side) रखना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. ऐसा करने से घर में प्रवेश करने वाली ऊर्जा सकारात्मक हो जाती है.  परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है. 

Advertisement

3. ऑफिस और वर्क डेस्क पर तरक्की
अगर आपको नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल रहा या बिजनेस में घाटा हो रहा है, तो अपनी वर्क डेस्क या ऑफिस टेबल पर एक छोटा सा जेड प्लांट जरूर रखें. यह न केवल आपके स्ट्रेस को कम करेगा, बल्कि आपके आस-पास की नेगेटिविटी को दूर कर काम में फोकस बढ़ाएगा.  फिस के दक्षिण-पूर्व कोने में इसे रखना व्यापारिक सफलता की गारंटी माना जाता है.

4. यहाँ भूलकर भी न रखें जेड प्लांट
वास्तु के कुछ कड़े नियम भी हैं. जेड प्लांट को कभी भी बेडरूम या बाथरूम में नहीं रखना चाहिए.  बेडरूम में इसे रखने से नींद में खलल पड़ सकता है, वहीं बाथरूम की गंदगी इसके सकारात्मक प्रभाव को खत्म कर देती है. साथ ही, इसे घर के अंधेरे कोनों में भी न रखें, क्योंकि इसे थोड़ी धूप की जरूरत होती है.

5. रखरखाव का रखें खास ख्याल
जेड प्लांट एक 'सकुलेन्ट' (Succulent) पौधा है, जिसे बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. वास्तु कहता है कि मुरझाया हुआ या सूखा हुआ पौधा घर में बदकिस्मती लाता है. इसलिए अगर आपका पौधा सूख रहा है, तो उसे तुरंत हटा दें. हरा-भरा और स्वस्थ जेड प्लांट ही आपके जीवन में खुशहाली और तरक्की लेकर आता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement