scorecardresearch
 

Fridge Vastu: हो सकते हैं कंगाल! इस दिशा में फ्रिज है तो न करें ये गलतियां

Fridge Vastu Tips: क्या आप भी फ्रिज के ऊपर या अंदर कुछ भी रख देते हैं? वास्तु शास्त्र के अनुसार, फ्रिज का गलत रखरखाव आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव का कारण बन सकता है. घर की बरकत बनाए रखने के लिए जानें फ्रिज से जुड़ी 3 बड़ी गलतियां और वास्तु के सही नियम.

Advertisement
X
फ्रिज का सही वास्तु क्या है.
फ्रिज का सही वास्तु क्या है.

Fridge Vastu: गर्मियों के मौसम में फ्रिज हमारे घर का सबसे जरूरी हिस्सा बन जाता है.  ठंडा पानी हो या खाने की ताजगी, फ्रिज के बिना जीवन की कल्पना करना कठिन है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में फ्रिज कहां रखा है, इसके अंदर या इसके ऊपर क्या रखा है.  यह न केवल उसकी कार्यक्षमता को प्रभावित करता है, बल्कि आपके घर की ऊर्जा और वास्तु को भी सीधे तौर पर असर करता है. आइए जानते हैं फ्रिज के वास्तु और रखरखाव से जुड़ी खास बातें.

फ्रिज के लिए सबसे शुभ दिशाएं
वास्तु के अनुसार, फ्रिज का भारी और ठंडा होना उसे एक विशेष ऊर्जा का केंद्र बनाता है. इसे रखने के लिए सही दिशा का सही चुनाव बहुत जरूरी है.

पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा: यह सबसे आदर्श स्थान है. यह स्थिरता को दर्शाती है, जिससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.

उत्तर-पश्चिम (वायव्य कोण): यदि पश्चिम दिशा में स्थान न हो, तो आप इसे यहां रख सकते हैं.

दक्षिण-पूर्व (अग्नि कोण): यदि रसोई में फ्रिज रखना है, तो इस दिशा का चयन करें.

सावधानी: ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में फ्रिज भूलकर भी न रखें, यह देवस्थान होता है. साथ ही, गैस चूल्हे के ठीक बगल में इसे न रखें.

फ्रिज के भीतर क्या रखें और क्या नहीं? 
फ्रिज के अंदर का अनुशासन घर की बरकत से जुड़ा होता है:

Advertisement

क्या रखें:

ताजा भोजन: हमेशा ताजा भोजन और फल-सब्जियां ही रखें.

व्यवस्थित सामान: सामान को हमेशा बक्सों या जार में व्यवस्थित रखें. बिखरा हुआ सामान मानसिक तनाव देता है.

साफ-सफाई: फ्रिज के भीतर का तापमान सही रखें, समय-समय पर उसे डीप क्लीन करें.

क्या न रखें:

बासी या सड़ा हुआ खाना: फ्रिज में लंबे समय से रखा बासी भोजन नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है. इसे तुरंत बाहर निकालें.

एक्सपायरी दवाइयां या सामान: कई लोग दवाइयां फ्रिज में रखते हैं, जरूरी ना हो ऐसा ना करें. इससेफ्रिज में दवाइयां रखने से 'रोग दोष' का निर्माण होता है.

खुला भोजन: हमेशा खाना ढंक कर रखें. खुला भोजन घर की आर्थिक स्थिति पर असर डाल सकता है.

फ्रिज के ऊपर क्या रखें और क्या नहीं?
अक्सर लोग फ्रिज के ऊपर का हिस्सा इस्तेमाल करते हैं, जो वास्तु के अनुसार गलत हो सकता है:

क्या न रखें (कबाड़ और भारी वस्तुएं): फ्रिज के ऊपर कभी भी भारी सामान, अखबारों की रद्दी, दवाओं का भंडार या चाबियां ना रखें. यह घर के सदस्यों के स्वास्थ्य और मानसिक शांति में रुकावट पैदा करता है. ऐसा करने से आर्थिक हालात पर असर पड़ता है.

क्या रख सकते हैं: फ्रिज के ऊपर का स्थान हमेशा खाली और साफ रखना सबसे अच्छा है.यदि बहुत जरूरी हो, तो आप वहाँ सजावटी पौधे (Indoor plants) या ताजे फलों की टोकरी रख सकते हैं, जो सकारात्मकता लाते हैं.

Advertisement

गर्मियों के लिए खास वास्तु टिप्स
दीवार से दूरी: फ्रिज को दीवार से कम से कम 6-12 इंच दूर रखें ताकि हवा का संचार सही बना रहे.इससे पॉजिटिविटी बढ़ती है.

ऊपर का हिस्सा: धूल जमने न दें. यह घर की आर्थिक ऊर्जा का संकेत है, इसलिए इसे हमेशा चमका कर रखें.

वास्तु के अनुसार, फ्रिज और पानी का फिल्टर (RO/Purifier) दोनों ही शीतलता के प्रतीक हैं यदि आप इन्हें एक ही दिशा (जैसे उत्तर या पश्चिम) में रखते हैं, तो यह बहुत शुभ माना जाता है. बस यह ध्यान रखें कि पानी की पाइपलाइन में कोई लीकेज न हो, क्योंकि टपकता हुआ पानी घर से धन के व्यय (पैसे की बर्बादी) का संकेत देता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement