वृष
सिक्स आफ स्वार्ड्स
आज का दिन आप के लिए कार्यगति नियमित बनाए रखने और वर्तमान स्थिति से सहजता से बाहर आने में सहयोगी है. अनुभवियों का साथ बनाए रखेंगे. बड़ों की सीख सलाह पर अमल बढ़ाएंगे. पेशेवर कार्यों में गंभीरता बनाए रखेंगे. जिम्मेदारियों को स्वीकारने की कोशिश होगी. मेहनत पर भरोसा रखेंगे. बाहरी मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे.
अन्य के साथ सामंजस्य और उचित गति बनाए रखेंगे. वित्तीय कार्याे में सावधानी बरतें. लेनदेन में सजगता रखेंगे. प्रलोभन में नहीं आएंगे. नौकरी करने वाले सहज गति बनाए रखेंगे. रुटीन पर फोकस बढ़ाएंगे. लक्ष्य पर ध्यान बढ़ाएंगे. वर्तमान के हालातों में उचित बदलाव लाएंगे. प्रबंध पर बल बना रहेगा. प्रतिभा से आगे बढ़ेंगे.
स्वास्थ्य: सेहत साधारण बनी रहेगी. खानपान बेहतर बनाए रखें. तैयारी से आगे बढ़ेंगे.
आर्थिक स्थिति: कामकाज में चुनौतियों का सामना संभव है. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें. अवरोधों में मार्ग बनाएं.
रिश्ते: व्यक्तिगत रिश्ते निभाएंगे. संबंधों को सम्मान देंगे. औरों का भरोसा रखें. तालमेल बनाकर आगे बढ़ें.