scorecardresearch
 

Vrishabh Tarot Rashifal 23 April 2026: धन की कमी महसूस हो सकती है, व्यर्थ फिजूलखर्ची से बचकर रहें

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 23 April 2026: ज्यादा वाचलता लोगों को फ़ायदा उठाने का अवसर दे सकती है. इस समय पैसों की आवक अच्छी रहेगी. परिवार के साथ किसी नए मकान का गृह प्रवेश कर सकते है.

Advertisement
X
taurus horoscope
taurus horoscope

वृषभ (Taurus):-
Cards:- Ace of Pentacles 

आगे भविष्य की योजनाओं और उनके विस्तार पर सोच विचार कर सकते है. पदोन्नति का शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.  आयात निर्यात के कार्यों में आ रही रुकावट दूर हो सकेगी. ये समय किसी के भी साथ पैसों को लेकर खींचतानी न करें. रिश्तों में खटास आ सकती है. आसपास के वातावरण से सजग रहना चाहिए. विरोधियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें. भावुकता की जगह बुद्धिमता से निर्णय लेना चाहिए. कानूनी विवादों से दूर रहें. अपने नीचे कार्यरत कर्मचारियों से रिश्ते सीमित रखें.

ज्यादा वाचलता लोगों को फ़ायदा उठाने का अवसर दे सकती है. इस समय पैसों की आवक अच्छी रहेगी. परिवार के साथ किसी नए मकान का गृह प्रवेश कर सकते है. संभव है, कि इस मकान के साथ एक छोटी-सी दुकान भी खरीद सकते है. मित्र के साथ किसी रोमांचक जगह पर भ्रमण के लिए जा सकते है. ईश्वर पर आस्था और विश्वास पहले से और अधिक होगा. 

स्वास्थ्य: तनाव और थकान से दूर रहने के लिए योगा या मेडिटेशन कर सकते है. 

आर्थिक स्थिति:धन की कमी महसूस हो सकती है. व्यर्थ फिजूलखर्ची से बचकर रहें. 

रिश्ते: प्रिय का व्यवहार आहत कर सकता है. सामने वाले की नाराजगी जानने की कोशिश कर सकते है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement