scorecardresearch
 

आज 31 मार्च 2026 वृष राशिफल: व्यवसाय में तेजी रखेंगे, जोखिम लेने से बचेंगे

Aaj ka Vrishabh Rashifal 31 March 2026, Taurus Horoscope Today: रंपरागत विषयों पर फोकस होगा. पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी. सुविधाएं बढ़ाने में रुचि रहेगी. करियर व्यवसाय में तेजी रखेंगे. जोखिम लेने से बचेंगे

Advertisement
X
taurus horoscope
taurus horoscope

वृष  - व्यक्तिगत उपलब्धियों को बढ़ाने पर फोकस रहेगा. स्वार्थ संकीर्णता की भावना से उठकर कार्य करें. प्रबंधन में प्रभावपूर्ण प्रदर्शन बना रहेगा. कार्यव्यवस्था को मजबूत रखेंगे. सबके प्रति सम्मान का भाव रखें. तर्क बहस से बचें. बड़ी सोच बनाए रखें. सबको साथ लेकर चलें. विनम्रता बनाए रहें. नौकरी व्यवसाय बल पाएगा. योजनाएं रुटीन में आगे बढ़ेंगी. व्यावसायिक पक्ष संतुलित रहेगा. घर से करीबी बढ़ेगी. सुख सौख्य पर ध्यान देंगे. पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा.

नौकरी व्यवसाय- परंपरागत विषयों पर फोकस होगा. पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी. सुविधाएं बढ़ाने में रुचि रहेगी. करियर व्यवसाय में तेजी रखेंगे. जोखिम लेने से बचेंगे. अधिकारियों का सानिध्य बनाए रखें.

धन संपत्ति- आर्थिक गतिविधियां में तेजी दिखाएंगे. कार्यक्षेत्र में सक्रियता रहेगी. भवन वाहन के मामले पक्ष में रहेंगे. उपयोगी वस्तु क्रय कर सकते हैं. शासन प्रशासन से संवाद उम्मीद से अच्छा रहेगा.

प्रेम मैत्री- भावनात्मक चर्चा में धैर्य रखें. निजी विषयों में जल्दबाजी नहीं दिखाएं. रिश्तों में विनम्रता बनाए रहेंगे. समता संतुलन बढ़ाएंगे. शुभचिंतकों से भेंट होगी. उचित अवसर पर राय रखेंगे. अपनों के साथ वक्त बिताने की कोशिश बढ़ाएं. वाद विवाद में नहीं उलझें. संकोच बना रहेगा.

स्वास्थ्य मनोबल- अतिचिंतन व अतिउत्साह से बचें. व्यक्तित्व सहज बना रहेगा. निजी मामले सामान्य बनेंगे. स्वास्थ्य जांच नियमित बनाए रखें. जिद त्यागें.

शुभ रंग : कांसे के समान

Advertisement

शुभ अंक : 4 6 8 और 9

आज का उपाय : बजरंगबली हनुमानजी पर घी सिंदूर का चोला चढ़ाएं. गुड़ चना का प्रसाद बांटें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. विनम्रता बढ़ाएं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement