वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Ten of cups
आय के नए स्रोत सामने आ सकते है. सामाजिक कार्यों में भागीदारी करेंगे. विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी परेशानी दूर हो सकती है. पारिवारिक मामलों में समझौता हो सकता है. परिवार में शांति और सुखद वातावरण बनेगा. जीवनसाथी के साथ अनबन खत्म कर उसके लिए कीमती उपहार ले सकते है. व्यावसायिक व्यवस्था में बदलाव ला सकते है. पुराने कार्यों को पूरा करें. भाषा पर नियंत्रण रखें. किसी गलती के कारण योजना पर पुनः कार्य करना पड़ सकता है. सावधानी से कार्य करें. कोई भी नया कार्य शुरू करने से पूर्व उसकी रूपरेखा बनाएं. जल्दबाजी में कार्य पूरा न करें. अतिउत्साह और हड़बड़ी मनचाही सफलता प्राप्ति में संदेह उत्पन्न कर सकती है. धैर्य और संयम से किया गया कार्य सफलता तक आसानी से ले जा सकता है. सफलता प्राप्ति के लिए अनैतिक तरीके न अपनाएं. अहम और अहंकार को कार्यों से दूर रखें. लोगों के साथ विनम्रतापूर्ण व्यवहार करें. घर की सजावट पर खर्च कर सकते है.
स्वास्थ्य: शरीर में दर्द और थकान हो सकती है. व्यायाम और दिनचर्या को नियमित करें.
आर्थिक स्थिति: परिवार में किसी के विवाह के लिए आभूषण खरीदे जा सकते है.
रिश्ते: परिवार के साथ किसी आरामदायक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते है.