नंबर 1
21 अप्रैल 2026 का मूलांक 3 और भाग्यांक 8 है. अंक 1 के लिए आज का दिन शुभफलकारी है. नजदीकी वातावरण सुखद बना रहेगा. आर्थिक मामलों में सजगता बनाए रखें. वाणिज्यिक कार्यों में धैर्य दिखाएंगे. परिवार में समता और सामंजस्य बनाए रखेंगे. मित्रों का सहयोग मिलेगा. विविध गतिविधियों में रुटीन प्रदर्शन बनाए रखेंगे. सूर्य के अंक 1 के व्यक्ति दूसरों के भरोसे को बनाए रखते हैं. चरित्र हनन को सबसे बड़ा नुकसान मानते हैं. आज इन्हें कार्यक्षेत्र में सहजता और निरंतरता बनाए रखनी है. भावनात्मक संबंधों पर बल बना रहेगा. कामकाजी विषय सामान्य रहेंगे. आशंका में न आएं. सबको जोड़कर आगे बढ़ें. करीबी सहयोगी साथ देंगे.
मनी मुद्रा- आर्थिक हित लाभ अपेक्षित रहेगा. महत्वपूर्ण विषयों में अनावश्यक दबाव से बचें. भ्रम और भटकाव में न आएं. कामकाज में प्रभाव छोड़ेंगे. अपेक्षित प्रदर्शन बना रहेगा. विभिन्न मामलों में सहज सफलता मिलेगी. लोग सहयोगी बने रहेंगे. कारोबार बढ़त पर रहेगा. बड़ी सोच बनाए रखें.
पर्सनल लाइफ- स्वजनों की बात ध्यान से सुनेंगे. बाहरी लोगों पर जल्द भरोसा न करें. प्रियजनों के लिए प्रयासरत रहेंगे. रिश्तों में सजगता बनाए रखें. संवाद पर जोर देंगे. मित्रता में सुधार होगा. प्रियजन से मुलाकात संभव है. परिवार के साथ समय बिताएंगे. मन प्रसन्न रहेगा.
हेल्थ एंड लिविंग- व्यवस्था पर ध्यान दें. आत्मविश्वास से काम लें. सीख और सलाह बनाए रखें. स्वास्थ्य पर ध्यान बढ़ाएं. सुख-सुविधाएं बनी रहेंगी. वाणी और व्यवहार प्रभावी रहेगा.
फेवरेट नंबर- 1, 3, 4, 5, 7, 9
फेवरेट कलर- वाइन रेड
अलर्ट- सबका विश्वास जीतें. अफवाहों पर भरोसा न करें. हर बात की जांच जरूर करें.