मूलांक 9: जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 है.
नंबर 9- 3 अप्रैल 2026 का मूलांक 3 और भाग्यांक 8 है. आज का दिन अंक 9 के लिए सकारात्मकता बनाए रखने वाला है. सभी मामलो में सक्रियता रखेंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. अपेक्षित परिणामों से उत्साहित रहेंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. कार्य व्यापार बेहतर रखेंगे. व्यवस्था संवारने पर जोर देंगे. सभी से सहजता बनाए रखेंगे. मेल मुलाकात के मौके भुनाएंगे. रुटीन कार्य संवार पाएंगे. मंगल के अंक 9 के व्यक्ति शासन और समाज में प्रभाव बनाए रखते हैं. आत्मविश्वास ऊंचा बनाए रखते हैं. साहस पराक्रम से कार्य करते हैं. आज इन्हें कार्यगति बनाए रखना है. आसपास के वातावरण में सुधार आएगा. बड़ों का सहयोग बनाए रखेंगे.
मनी मुद्रा- सफलता का प्रतिशत बढ़त पर बना रहेगा. वाणिज्य व्यापार में तेजी आएगी. चहुंओर शुभता बनाए रहेंग. प्रबंधन प्रभावी बना रहेगा. योजनानुसार आगे बढ़ने की सोच रखेंगे. कार्यगति व निरंतरता में संवार लाएंगे. अनजान लोगों से दूरी रखें. अतार्किक सौदो समझौतों से बचें. तालमेल बढ़ाने पर ध्यान देंगे.
पर्सनल लाइफ- मित्रों संग वक्त बिताएंगे. बंधुजनों के साथ सुखकर समय बीतेगा. छोटों के लिए विनम्र रहेंगे. परस्पर सहयोग बना रहेगा. परिवार में सुख सौख्य रहेगा. प्रियजनों के लिए प्रयासरत रहेंगे. स्वजनों की बातें ध्यान से सुनेंगे. रिश्तों में सामंजस्य रखेंगे. सम्मान का भाव बढ़ेगा.
हेल्थ एंड लिविंग- गोपनीयता पर ध्यान दें. करीबी भरोसेमंद रहेंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. परिजन मददगार रहेंगे. व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा. सूझबूझ बनाए रखेंगे.
फेवरेट नंबर- 1 3 6 7 8 9
फेवरेट कलर्स- मरून
एलर्ट्स- अनुशासन बढ़ाएं. लगनशीलता रखें. बहस से बचें.