मेष राशि
कल समय मध्यम फलकारक है, इसलिए धैर्य से कार्य करने पर जोर दें. कार्यव्यवस्था का उल्लंघन न करें. नौकरी-व्यवसाय में आर्थिक रुटीन संवारें, अप्रत्याशित स्थितियों के बीच सूझबूझ से कार्यगति आगे बढ़ाएं. धन-संपत्ति के मामले में वित्तीय स्तर सामान्य रहेगा, खर्च बढ़े रहने से अनुशासन व नियंत्रण बढ़ाना होगा. अनुभवी लोगों से सलाह रखनी होगी. प्रेम-मैत्री में भावनात्मक दबाव से बचें, परिजनों व मित्रों का सहयोग रहेगा, रिश्तों में सहनशीलता रखें . प्रियजनों की अनदेखी न करें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें.
शुभ रंग: गेंहुंआ
शुभ अंक: 3, 8, 9
आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा वंदना करें और शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
वृष राशि
कल भावनात्मक पक्ष मजबूत रखेंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. नौकरी-व्यवसाय में कामकाजी मामलों में सामंजस्य बढ़ेगा, आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. सहकारिता को बल मिलने से कामकाज में वृद्धि होगी. धन-संपत्ति के मोर्चे पर भूमि, भवन आदि संपत्ति के मामले बनेंगे, टीम वर्क बेहतर रहेगा. करियर-व्यापार में स्थायित्व बढ़ेगा. प्रेम-मैत्री में परिवार के लोग अपेक्षा से अच्छा करेंगे, दाम्पत्य में सुख बढ़ेगा. मित्रों के साथ आपसी विश्वास व रिश्तों में मजबूती आएगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, व्यक्तिगत मामले बेहतर बनेंगे, मनोबल ऊंचा रहेगा. खानपान में सात्विकता बढ़ाएंगे.
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 3, 6, 8, 9
आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा वंदना करें और शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं.
मिथुन राशि
कल आर्थिक मामलों में स्थिति मिश्रित बनी रहेगी, इसलिए पेशेवर कार्यों में धैर्य रखें. परिस्थिति के अनुरूप निर्णय लें. नौकरी-व्यवसाय में कामकाज संतुलित रहेगा, पेशेवरता बनाए रखें, जरूरी कार्य समय पर निपटाएं. विपक्ष की सक्रियता से सावधान रहें. धन-संपत्ति के मामले में आर्थिक चुनौतियां रह सकती हैं. उधार के लेनदेन बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 3, 5, 8, 9
आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा वंदना करें और शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं.
कर्क राशि
कल मानसिक मामलों में सहजता बनी रहेगी, रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे. सजगता-सतर्कता के साथ निसंकोच होकर आगे बढ़ते रहेंगे. नौकरी-व्यवसाय में करियर में अवसर बढ़ेंगे, कला-कौशल से जगह बनाएंगे, आधुनिक गतिविधियों में रुचि रहेगी. व्यापार में प्रभावी प्रदर्शन रहेगा. धन-संपत्ति के विषय संवरेंगे, लाभ पक्ष सकारात्मक रहेगा, वित्तीय विषयों पर फोकस बढ़ेगा. बचत के साथ-साथ मित्र भी मददगार रहेंगे. प्रेम-मैत्री में भावनात्मक विषयों में पहल पराक्रम बढ़ेगा.
शुभ रंग: सफेद मोती के समान
शुभ अंक: 2, 3, 8, 9
आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा वंदना करें और शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
सिंह राशि
कल व्यक्तिगत और निजी विषयों पर फोकस बढ़ाएं, परिवार के लोगों के साथ बहस-विवाद टालें. लोगों की बातों में आने से बचें. नौकरी-व्यवसाय में करियर और व्यापार में पुराने अनुभव का लाभ उठाएंगे, प्रदर्शन में सुधार होगा. उद्योग व प्रबंधन के प्रयासों को बल मिलेगा. धन-संपत्ति के मामले में आर्थिक सहजता रहेगी, जरूरी खरीदारी करेंगे, भवन-वाहन के प्रयास बनेंगे, लेकिन वित्तीय व्यवहार पर अंकुश अवश्य रखें. प्रेम-मैत्री में सगे-संबंधियों से बनाकर रखें, अपनी बात कहने में धैर्य दिखाएं, प्रियजनों की इच्छा का सम्मान करें. मनोबल को कमजोर न होने दें.
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 1, 3, 9 | आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा वंदना करें और शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
कन्या राशि
कल वाणिज्यिक प्रयासों में सक्रियता बढ़ेगी, व्यावसायिक लक्ष्य पूरे करेंगे, आलस्य का त्याग कर सभी के साथ सामंजस्य बनाए रखेंगे. नौकरी-व्यवसाय में महत्वपूर्ण मामले सामान्य रहेंगे, जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. कार्य का विस्तार आपकी उम्मीद के अनुरूप बना रहेगा. धन-संपत्ति के मामले में आर्थिक पक्ष साधारण रहेगा, कारोबारी संबंधों का पूरा लाभ उठाएंगे, लाभ बेहतर रहेगा . इच्छित सूचना मिलेगी. प्रेम-मैत्री में प्रेम और स्नेह से संबंध संवारेंगे, घर पर अतिथि का सत्कार करेंगे.
शुभ रंग: समुद्री नीला | शुभ अंक: 3, 5, 8, 9 | आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा वंदना करें और शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं.
तुला राशि
कल घर में अपनों के साथ सुखद समय साझा करेंगे, परिजनों का भरोसा जीतेंगे. वाणी-व्यवहार की मधुरता से सबका दिल जीतने में सफल रहेंगे. नौकरी-व्यवसाय में व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा, पेशेवरों के साथ वक्त बिताएंगे, विभिन्न प्रयासों में गति रखेंगे. प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप रहेगा. धन-संपत्ति के मोर्चे पर आर्थिक-वाणिज्यिक प्रदर्शन अच्छा रहेगा, बैंकिंग में रुचि बढ़ेगी, सुख-वैभव व धन-धान्य में वृद्धि होगी . संपत्ति के मामले सधेंगे. प्रेम-मैत्री में स्वजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे, प्रिय से भेंट होगी.
शुभ रंग: स्फटिक के समान | शुभ अंक: 3, 6, 8, 9 | आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा वंदना करें और शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं.
वृश्चिक
कल अधिकांश कार्यों में इच्छित परिणाम मिलेंगे, रचनात्मक प्रयासों को बढ़ावा देंगे, साख-सम्मान बढ़ेगा. आधुनिकता पर आपका विशेष जोर रहेगा. नौकरी-व्यवसाय में कामकाजी वातावरण अनुकूल रहेगा, औद्योगिक कार्यों में आगे रहेंगे. विभिन्न जिम्मेदारियों व वचनों को बखूबी निभाएंगे. धन-संपत्ति के मामले में आर्थिक लक्ष्य हासिल करेंगे, लाभ का प्रतिशत संवरेगा, व्यवसाय मजबूत रहेगा. सहकर्मियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे. प्रेम-मैत्री में घर-परिवार में हर्ष और आनंद बना रहेगा.
शुभ रंग: गहरा भूरा | शुभ अंक: 3, 6, 8, 9 | आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा वंदना करें और शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
धनु राशि
कल रिश्तेदारों के साथ मिलकर रहना पसंद करेंगे, नीति-नियमों का पालन करेंगे . हड़बड़ी या जल्दबाजी की जगह सूझबूझ से संभलकर आगे बढ़ेंगे. नौकरी-व्यवसाय में वाणिज्यिक मामलों में नियंत्रण बढ़ाएं, पेशेवर कार्यों में व्यस्तताएं बढ़ेंगी, विदेशी कार्य बनेंगे . नियमों में ढिलाई न बरतें. धन-संपत्ति के मामले में आर्थिक बजट को लेकर सजगता बढ़ाएं, निवेश पर फोकस रखें, विपक्षियों से सावधान रहें. अदालती मामलों में विनम्र बनें. प्रेम-मैत्री में स्वजनों की खुशी के लिए प्रयासरत रहें, करीबियों को उपहार देंगे.
शुभ रंग: पीतांबरी | शुभ अंक: 3, 8, 9 | आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं.
मकर राशि
कल आर्थिक कार्य साधारण बने रहेंगे, लेकिन चहुंओर लाभ और संवार की स्थिति रहेगी, इसलिए अनुशासन से कार्य करते हुए निसंकोच कदम आगे बढ़ाएं. नौकरी-व्यवसाय में कामकाजी उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा, व्यापार में शुभता का संचार रहेगा, तर्कशीलता बनी रहेगी. अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा. धन-संपत्ति के मोर्चे पर आर्थिकी पर फोकस रखेंगे, वाणिज्यिक हित साधने में सफल होंगे, योजनाओं में गति आएगी. बड़े प्रयास सफल रहेंगे. प्रेम-मैत्री में प्रेम-स्नेह के मामलों में सहजता रहेगी.
शुभ रंग: गहरा नीला | शुभ अंक: 6, 8, 9 | आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं.
कुंभ राशि
कल आर्थिक प्रबंधन के मामलों में आगे बने रहेंगे, कारोबारी परिणाम आपके पक्ष में आएंगे . पेशेवर वार्ताओं व योजनाओं को वरिष्ठों का पूरा समर्थन मिलेगा. नौकरी-व्यवसाय में कार्यक्षेत्र में समय देंगे, संकल्पशक्ति को बल मिलेगा, पेशेवर लेन-देन में गति आएगी . नए वाणिज्यिक मौकों को भुनाएंगे. धन-संपत्ति के मामले में पैतृक कार्य संवरेंगे, विभिन्न स्रोतों से लाभ की संभावना रहेगी. धन-संपत्ति के विषयों में आपकी रुचि बढ़ी रहेगी.
शुभ रंग: नीलम समान | शुभ अंक: 3, 6, 8, 9 | आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा वंदना करें और शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं.
मीन राशि
कल भाग्य की राह आसान होगी, आस्था और आत्मविश्वास को बल मिलेगा, लंबी दूरी की यात्रा संभव है और चहुंओर इच्छित उपलब्धियां हासिल करेंगे. नौकरी-व्यवसाय में कार्य-व्यापार में लाभ का प्रतिशत बढ़ा रहेगा, आय उम्मीद से अच्छी होगी, सक्रियता बनाए रखेंगे . धन-संपत्ति के मोर्चे पर आर्थिक अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे, आय के नए स्रोत खुलेंगे, बचत में रुचि बढ़ेगी. वित्तीय प्रदर्शन बेहतर होगा.
शुभ रंग: हल्का पीला | शुभ अंक: 3, 6, 8, 9 | आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं.