scorecardresearch
 

10वीं के छात्र को किडनैप कर मार डाला... गंदी फोटो वायरल करने पर जेल जा चुका था आरोपी

बिहार के बेगूसराय में एक छात्र के अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर खगड़िया से शव बरामद किया है. शुरुआती जांच में मामला फेक आईडी बनाकर फोटो वायरल करने के विवाद और पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Advertisement
X
10वीं के छात्र को किडनैप कर मार डाला (Photo: itg)
10वीं के छात्र को किडनैप कर मार डाला (Photo: itg)

बिहार के बेगूसराय में एक छात्र के अपहरण कर उसकी हत्या बेहरमी से कर दी गई . दरअसल आरोपी विकास ने अपने गांव के विकास कुमार के फेक आईडी से एक लड़के लड़की का  आपत्तिजनक फोटो वायरल किया था, जिसके बाद मृतक के परजनों ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजवाया था, और जेल से निकलने की एक माह बाद आरोपी विकास के इशारे पर उसके ददोस्त मोहित, विकास कुमार को घर से मैट्रिक परीक्षा पास करने के बाद सरकारी सहायता में मिलने वाली राशि के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरवाने के नाम पर साथ ले गया और फिर उसे आरोपी विकास के हवाले लेकर दिया. 

गला दबाकर और पीट-पीटकर हत्या 

आरोपी विकास ने विकास कुमार को अपहरण कर खगड़िया जिले में ले जाकर बेरहमी से गला दबाकर और पीट-पीटकर हत्या कर दी और बेलदौर थाना क्षेत्र के नदी किनारे शव को फेंक दिया. दरअसल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव निवासी राम उदय यादव के पुत्र विकास कुमार को 26 मई को उसके गांव का दोस्त मोहित कुमार ऑनलाइन फॉर्म भरने के बहाने बुलाकर ले गया था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा. 

दोस्त ने कबूली अपहरण की बात

परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थाने में 27 मई अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मोहित कुमार को गिरफ्तार किया जिसने पूछताछ में अपहरण की बात स्वीकार करते हुए सब बताया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी विकास   को भी गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ के बाद उसके निशानदेही पर खगड़िया जिले से अपहृत विकास कुमार का शव 28 मई को बरामद किया है. 

Advertisement

घटना को लेकर मृतक के पिता उचित यादव ने बताया कि आज से 5 माह पहले आरोपी विकास ने उनके बेटे विकास कुमार के नाम से फेक आईडी बनाकर एक लड़का और एक लड़की का आपत्तिजनक फोटो वायरल किया था. इसके बाद उनकी फजीहत हुई तो उन्होंने साइबर थाने में FIR दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

जेल से निकलकर लगातार दे रहा था धमकी

जेल से निकलने के बाद आरोपी हमें लगातार धमकी दे रहा था और उसने ही उनके बेटे विकास का अपहरण कर हत्या कर दी . फिलहाल पुलिस ने आरोपी मोहित कुमार और विकास को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस ने खगड़िया जिले से अपहृत विकास का शव बरामद कर पोस्टमार्टम करा कर 28 मई को परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. 

इस मामले में एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अपहरण करने के बाद विकास कुमार की हत्या की गई है. इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर ही खगड़िया जिले से शव बरामद किया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement