मिथुन (Gemini):-
Cards:- The Magician
किसी नए पद या जिम्मेदारी की प्राप्ति से मन प्रसन्न हो सकता है. छोटी छोटी लाभ योजनाएं अच्छा फायदा करा सकती है. व्यवसाय में सफलता प्राप्त हो सकती है. इस समय किसी सहयोगी के कुछ गलत कदम बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते है. उच्च अधिकारी से बात कर इस समस्या का समाधान निकाला जा सकता है. सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता से पहचान और सम्मान बढ़ सकता है. किसी राजनीतिक या प्रशासनिक मामले को लेकर थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है. दांपत्य जीवन में किसी नन्हे शिशु के आगमन की सूचना उत्साह बढ़ा सकती है. घर की साज सज्जा में परिवर्तन ला सकते है. यदि कोई वस्तु खो गई या चोरी हो गई है. उसके वापस मिलने की उम्मीद बढ़ सकती है. पारिवारिक संपत्ति का एक भाग को व्यावसायिक संपत्ति में बदल सकते है. चोरी छुपे दूसरों की बातें न सुने. लोगों की हमेशा आलोचना न करें. परिवार के सदस्यों के साथ प्यार भरा व्यवहार करें. किसी की गलत पर उसे डांटने की जगह समझने की कोशिश की जा सकती है. इससे सामने वाले को गलती समझ आएगी.
स्वास्थ्य: मौसम में आ रहे बदलाव बीमार कर सकते है. मौसम के अनुकूल खानपान रखें.
आर्थिक स्थिति: नए वाहन की खरीदी पर विचार कर सकते है. परिजनों के लिए कीमती उपहार लेंगे.
रिश्ते: जीवनसाथी के साथ बेवजह की बहस न करें. इससे सामने वाले की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है.