मेष: आर्थिक अवसर भुनाने में सफल रहेंगे. परिणाम संवारने में मदद मिलेगी. सक्रियता बनाए रखने से उपलब्धियों को बल मिलेगा. भ्रमण के योग हैं. कारोबार का विस्तार होगा.
वृष: आर्थिक समृद्धि बनी रहेगी. बचत में वृद्धि होगी. कोई मूल्यवान भेंट मिल सकती है. प्रभावी प्रस्ताव प्राप्त होंगे. बैंकिंग से जुड़े कार्य गति पकड़ेंगे.
मिथुन: आर्थिक लाभ की स्थिति बेहतर बनी रहेगी. पेशेवरों को उचित प्रस्ताव मिलेंगे. अवसरों को भुनाने की सोच बनी रहेगी. विविध मामले आपके पक्ष में रहेंगे.
कर्क: आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष साधारण रहेगा. विविध गतिविधियों में आय पूर्ववत् बनी रहेगी. बजट बनाकर आगे बढ़ें, क्षमता से अधिक खर्च हो सकता है.
सिंह: वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे. अनुबंध आपके पक्ष में बनेंगे. पेशेवर लाभ पर ध्यान रहेगा . विविध उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा.
कन्या: आर्थिक स्तर ऊंचा रहेगा . आय अच्छी बनी रहेगी. विविध प्रस्ताव प्राप्त होंगे. संपत्ति के मामले संवार पर रहेंगे. भवन व वाहन की खरीदारी के योग हैं.
तुला: वित्तीय लाभ ऊंचा रहेगा. आर्थिक मामले संवरेंगे. शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी. सभी आर्थिक गतिविधियों में उछाल बना रहेगा . आप सहजता से कार्य करेंगे.
वृश्चिक: आर्थिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें. बजट के अनुसार चलें. खोज पर जोर रखें. महत्वपूर्ण निर्णय फिलहाल लंबित रह सकते हैं, बड़प्पन से काम लें.
धनु: वाणिज्यिक लक्ष्य प्राप्त करेंगे . तेजी से आगे बढ़ेंगे. पेशेवर वार्ताओं में प्रभावी रहेंगे. स्थायित्व बढ़ेगा और नेतृत्व में सफलता मिलेगी.
मकर: बैंक ऋण स्वीकृत हो सकते हैं. व्यावसायिक मामलों में सतर्कता बढ़ाएं. कार्ययोजना व प्रबंधन पर जोर रहेगा, कार्यगति नियमित रहेगी.
कुंभ: आर्थिक तेजी बनी रहेगी. परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी. लाभ व विस्तार के कार्य बनेंगे. अड़चनें दूर होंगी . तेजी से निर्णय ले पाएंगे.
मीन: वित्तीय लाभ पर फोकस बनाए रखेंगे. आर्थिक विषयों में लोभ या प्रलोभन में न आएं. भवन व वाहन के मामले गति देंगे. भौतिक सुविधाओं को बढ़ाने में रुचि रहेगी.