मेष (Aries):-
Cards:-Queen of cups
किसी कार्य के लिए छोटी यात्रा का योग बन सकता है. कुछ पुराने विवादों का अंत हो सकता है. आय में सुधार हो सकता है. कुछ पुराने लोगों पर अतिविश्वास के चलते व्यवसाय में गिरावट देख सकते है. संतान सुख की प्राप्ति होने की संभावना प्रबल है. अटके हुए कार्य पूरे हो सकते है. किसी अनुभवी व्यक्ति से सहयोग लेकर विरोधियों को मात दी जा सकती है. किसी कार्य के सही ढंग से न होने के कारण क्रोध की अधिकता हो सकती है.
इस समय जीवन में कुछ बेहतर होता प्रतीत हो सकता है. प्रेम सम्बन्ध में बढ़ती मधुरता कुछ लोगों की ईर्ष्या का कारण बन सकती है. प्रिय के बारे में किसी की सुनी सुनाई बातों पर बिना सोचे समझे कोई प्रतिक्रिया न दें. भाइयों से किसी कार्य में सहयोग प्राप्त हो सकता है इस समय व्यय अधिक होने से तनाव हो सकता है. धन संपत्ति के मामले से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. नौकरी में बदलाव को इच्छा हो सकती है.
स्वास्थ्य: नसों में गिरने के कारण खिंचाव आ सकता है. इससे चलने में तकलीफ हो सकती है.
आर्थिक स्थिति: नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. कारोबारियों को साझेदार के साथ रिश्ते सुधारेंगे की कोशिश करना चाहिए.
रिश्ते:अमर्यादित सम्बन्ध की जानकारी जीवनसाथी को मिल सकती है. इसके कारण कलह हो सकता है.