scorecardresearch
 

Varun Asta 2026: 22 दिनों तक मीन राशि में अस्त रहेंगे वरुण ग्रह, इन 3 राशियों को होगा लाभ

Varun Asta 2026: 12 मार्च 2026 से वरुण ग्रह के अस्त होने का प्रभाव कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. ज्योतिष के अनुसार मेष, सिंह और धनु राशि वालों को इस दौरान अचानक धन लाभ, करियर में तरक्की और नए अवसर मिलने के संकेत हैं.

Advertisement
X
12 मार्च को मीन राशि में अस्त होंगे वरुण ग्रहण (Photo: Nasa)
12 मार्च को मीन राशि में अस्त होंगे वरुण ग्रहण (Photo: Nasa)

Varun Asta 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब कोई ग्रह सूर्य के बहुत करीब चला जाता है, तो वह कुछ समय के लिए दिखाई देना बंद हो जाता है. इस स्थिति को ग्रह का अस्त होना कहते हैं. इसी तरह द्रिक पंचांग के अनुसार, 12 मार्च 2026 को वरुण ग्रह मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं और करीब 22 दिनों तक यानी 3 अप्रैल 2026 तक अस्त रहेंगे. ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक, इस दौरान कुछ राशियों के लिए अचानक धन लाभ और तरक्की के अवसर बन सकते हैं. खासतौर पर 3 राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है. 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए भी यह समय सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. अचानक धन लाभ या रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. नए अवसर सामने आएंगे.  परिवार में शांति बनी रहेगी. आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे.  हालांकि, किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें. सोच-समझकर निर्णय लें. साझेदारी से जुड़े कामों में लाभ मिलने की संभावना है. 

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय फायदे का साबित हो सकता है. अचानक धन प्राप्ति के संकेत हैं. करियर में भी अच्छे मौके मिल सकते हैं. नौकरी या बिजनेस से जुड़े फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं. अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है. यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो आगे चलकर लाभ देंगे. 

Advertisement

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह अवधि कई अच्छे बदलाव लेकर आ सकती है. पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना है. आय के नए रास्ते भी खुल सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा और मानसिक रूप से भी आप मजबूत महसूस करेंगे. पढ़ाई या ज्ञान से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं. दोस्तों और सहकर्मियों का साथ आपके काम को आसान बना सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement