Surya Nakshatra Parivartan 2026: ग्रहों के राजा सूर्य 31 मार्च को नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. इस दिन सूर्य उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से निकलकर रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे. रेवती बुध का नक्षत्र है और इस नक्षत्र में सूर्य की उपस्थिति कुछ राशियों के लिए लाभकारी मानी जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य 14 अप्रैल तक रेवती नक्षत्र में रहेंगे. इस नक्षत्र में आने के बाद सूर्य देव चार राशि के जातकों को मालामाल कर सकते हैं. आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
बुध के नक्षत्र रेवती में गोचर करते सूर्य देव मेष राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ाएंगे. करियर में इन्हें खूब लाभ होगा. आप पर वरिष्ठों का भरोसा बढ़ेगा. कुछ बड़ी जिम्मेदारियां भी आपको इस दौरान सौंपी जा सकती है. भाग्य का भी आपको भरपूर साथ मिलेगा, जिससे आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में गति आ सकती है. सरकारी काम आसानी से पूरे होंगे. जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं, उनके लिए समय काफी अच्छा रहेगा. रुपए-पैसे की स्थिति अच्छी रहेगी. पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह नक्षत्र परिवर्तन फायदेमंद दिखाई दे रहा है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. करियर में प्रमोशन-इन्क्रीमेंट संभव लग रहा है. समाज और परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. धन की स्थिति बेहतर होने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे. परिवार संग किसी हिल स्टेशन पर घूमने जा सकते हैं. दान-धर्म के कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी.
धनु राशि
धनु राशि के लिए भी सूर्य का ये नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है. आपके निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी. आप जो भी डिसीजन लेंगे, वो आपको बड़ी सफलता की ओर लेकर जाएगा. इस दौरान कमाई के कुछ अच्छे और सुनहरे अवसर भी आपके हाथ लग सकते हैं. जिन लोगों को लंबे समय से शिकायत है कि पैसा उनकी जेब में रुक नहीं है, उनकी ये शिकायत बहुत जल्द दूर होने वाली है. स्वास्थ्य संवार पर रहेगा. रिश्ते बेहतर होंगे. घर आने वाले दोस्त-रिश्तेदारों का आदर-सत्कार करेंगे.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भी यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ परिणाम लेकर आने वाला है. कार्यक्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे. मेहनत का उचित फल आपको मिलेगा. जिन लोगों को पैसा लंबे समय से कर्ज-उधार में फंसा हुआ है या कहीं निवेश करके फंस रखे हैं तो बहुत जल्द आपको राहत मिलेगी. रुका हुआ पैसा चुम्बक की तरह आपके पास खिंचा चला आएगा. नौकरी-रोजगार की तलाश भी आपकी बहुत जल्द खत्म होने वाली है. जो लोग नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस या व्यापार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें भी सफलता मिल सकती है.