scorecardresearch
 

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण पर 64 वर्षों बाद आज बनेगा ये दुर्लभ संयोग, इन राशियों पर पड़ेगा गहरा असर

Surya Grahan 2026: 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है. कुंभ राशि में सूर्य और राहु की युति इस ग्रहण को ज्योतिषीय रूप से खास बना रही है. जानें कर्क, सिंह और कुंभ राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ सकता है.

Advertisement
X
सूर्य ग्रहण 2026 राशिफल (Photo: ITG)
सूर्य ग्रहण 2026 राशिफल (Photo: ITG)

Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है. भारतीय समय के अनुसार, यह शाम 5 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा. हालांकि, ज्योतिष के नजरिए से इसे काफी अहम माना जा रहा है. इस बार सूर्य कुंभ राशि में रहेगा और राहु के साथ युति बना रहा है. कुंभ शनि की राशि है, इसलिए यह संयोग और भी प्रभावशाली माना जा रहा है. 

अमावस्या के दिन पड़ने वाला यह ग्रहण सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन कुछ राशियों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. ज्योतिष मान्यता के अनुसार, जब अमावस्या मंगलवार को पड़े और चंद्रमा शतभिषा नक्षत्र में हो, तो यह एक विशेष योग बनाता है. कहा जाता है कि ऐसा संयोग कई दशकों बाद बनता है. इस स्थिति में साधना, लेखन और आध्यात्मिक कार्यों के लिए समय अनुकूल माना जाता है, लेकिन साथ ही मानसिक उतार-चढ़ाव भी बढ़ सकते हैं. अब जानते हैं किन राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. सूर्य और चंद्रमा की स्थिति आपके आठवें भाव को प्रभावित कर सकती है, जिससे मन में बेचैनी और तनाव बढ़ सकता है. स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर महसूस हो सकता है. ऐसे में बड़े निवेश, नई शुरुआत या महत्वपूर्ण फैसले कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा.

Advertisement

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को साझेदारी और रिश्तों में सावधानी रखने की जरूरत है. व्यापार, पार्टनरशिप या वैवाहिक जीवन में जल्दबाजी से बचें. भावनाओं में बहकर लिए गए फैसले बाद में परेशानी दे सकते हैं. किसी नई डील या निवेश से पहले पूरी जानकारी जरूर लें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए यह ग्रहण खास महत्व रखता है, क्योंकि मुख्य ग्रह इसी राशि में सक्रिय रहेंगे. सोचने-समझने की क्षमता बढ़ेगी, लेकिन साथ ही उलझन भी महसूस हो सकती है. अधूरी जानकारी के आधार पर कोई बड़ा निर्णय न लें. मानसिक संतुलन बनाए रखें और सेहत पर ध्यान दें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement