scorecardresearch
 

Surya Grahan 2026: आज साल के पहले सूर्य ग्रहण पर खास है 2 मिनट 20 सेकेंड का ये पल, ना करें 1 गलती

Surya Grahan 2026 Date, time in India: आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है. लेकिन इसका सबसे रोमांचक पल सिर्फ 2 मिनट 20 सेकेंड का होगा. ये पल बहुत ही दुर्लभ रहेगा. लेकिन एक गलती इस दौरान भारी पड़ सकती है.

Advertisement
X
सूर्य ग्रहण 2026
सूर्य ग्रहण 2026

Solar eclipse time visibility in india:  साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज 17 फरवरी को लगने वाला है. ज्योतिषियों के अनुसार यह कोई आम ग्रहण नहीं है और इसलिए इसे वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) कहा जा रहा है. भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण दोपहर 3:26 बजे से शुरू होकर शाम 7:57 बजे तक रहेगा. यानी करीब 4 घंटे 30 मिनट तक आसमान में यह खगोलीय नजारा दिखाई देगा. हालांकि, ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा.

सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, और सूर्य की किरणें पृथ्वी तक पूरी तरह नहीं पहुंच पातीं. वलयाकार ग्रहण में चंद्रमा थोड़ा दूर होने के कारण सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता. इस वजह से सूर्य के चारों ओर एक चमकदार अंगूठी बनती है, जिसे लोग आमतौर पर ‘रिंग ऑफ फायर’ कहते हैं.

रिंग ऑफ फायर का खास पल

इस सूर्य ग्रहण का सबसे रोमांचक पल लगभग 2 मिनट 20 सेकेंड का होगा. इस दौरान चंद्रमा सूर्य का लगभग 96% हिस्सा ढक देगा, केवल किनारों से ही सूर्य की रोशनी बाहर दिखेगी. इस नजारे को देखकर ऐसा लगेगा जैसे सूरज ने अपने चारों ओर आग का गोल छल्ला पहन रखा हो. इस ग्रहण का पीक भारतीय समयानुसार शाम 5:42 बजे के आसपास होगा. हालांकि, ये दृश्य भारत से नहीं दिखाई देगा.

Advertisement

कहा-कहां दिखाई देगा?

ध्यान दें, ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. यानी यहां से हमें ये रिंग ऑफ फायर या वलयाकार ग्रहण नहीं दिखाई देगा. इसलिए भारत में सूतक काल भी लागू नहीं होगा. लेकिन अगर आप दुनिया के दूसरे हिस्सों में हैं तो ये नजारा देखा जा सकता है.  यह नजारा दक्षिणी अफ्रीका यानी जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और जाम्बिया के कुछ हिस्सों में दिखेगा. साथ ही दक्षिण अमेरिका  चिली और अर्जेंटीना के दक्षिणी हिस्से और मॉरीशस, तंज़ानिया और आसपास के द्वीप के अलावा दक्षिणी अटलांटिक और प्रशांत महासागर के कुछ इलाके में दिखाई देगा. अगर आप रिंग ऑफ फायर का पूरा नजारा देखना चाहते हैं, तो केवल अंटार्कटिका में कुछ सीमित क्षेत्रों से ही यह देखा जा सकेगा.  वहां के कुछ रिसर्च स्टेशन जैसे Concordia Station से ये पूरी तरह दिखाई देगा. 

सुरक्षित रूप से ग्रहण कैसे देखें

सूरज को बिना सुरक्षा के सीधे देखना बहुत खतरनाक है. इसके लिए हमेशा ISO-certified solar glasses या विशेष सोलर फिल्टर का उपयोग करें. अगर आप भारत में हैं और सीधे ग्रहण नहीं देख पाएंगे, तो NASA या अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए इसे देखा जा सकता है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement