scorecardresearch
 

Surya Gochar 2026: 15 मार्च को सूर्य करेंगे हिंदू नववर्ष का अंतिम गोचर, इन 5 राशियों का शुरू हो सकता है गोल्डन टाइम

Surya Gochar 2026: 15 मार्च 2026 को सूर्य कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे मीन संक्रांति कहा जाता है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मेष, मिथुन, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए यह समय खास तौर पर शुभ माना जा रहा है. करियर, धन और प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Advertisement
X
15 मार्च को होगा सूर्य का गोचर (Photo: ITG)
15 मार्च को होगा सूर्य का गोचर (Photo: ITG)

Surya Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, शक्ति, नेतृत्व और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है. जब सूर्य अपनी राशि बदलते हैं तो उसका असर केवल लोगों की राशियों पर ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया पर भी देखा जाता है. सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में जाना संक्रांति कहलाता है. इसी क्रम में जब सूर्य कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे मीन संक्रांति कहा जाता है. मीन संक्रांति को विशेष इसलिए भी माना जाता है क्योंकि यह हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्य का साल का अंतिम गोचर होता है. इसे एक तरह से पुराने चक्र के समापन और नई ऊर्जा की शुरुआत का समय भी माना जाता है.

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 15 मार्च 2026 को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक, मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं, जो सूर्य के मित्र ग्रह माने जाते हैं. इसलिए इस राशि में सूर्य का प्रवेश शुभ प्रभाव देने वाला माना जाता है. इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय खास तौर पर लाभदायक साबित हो सकता है.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा आत्ममंथन करने वाला हो सकता है. आने वाले समय की योजना बनाने के लिए यह अच्छा अवसर रहेगा. पुराने रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे हो सकते हैं. विदेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति महसूस होगी. खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए आर्थिक फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा.

Advertisement

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लिए यह गोचर करियर के लिहाज से अच्छा माना जा रहा है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिल सकता है. पदोन्नति या नई नौकरी के अवसर सामने आ सकते हैं. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना है. व्यापार करने वालों को नए प्रोजेक्ट या समझौते मिल सकते हैं. सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार में भी आपकी बात को महत्व दिया जाएगा. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य का साथ दिलाने वाला माना जा रहा है. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव बढ़ सकता है. लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं. पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. व्यापार में भी विस्तार के संकेत हैं. इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय रचनात्मकता और बुद्धिमत्ता को बढ़ाने वाला हो सकता है. पढ़ाई कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी. निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लेना जरूरी रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता और मेहनत की सराहना हो सकती है. यह समय मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास को मजबूत करने वाला रहेगा.

Advertisement

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर खास महत्व रखता है, क्योंकि सूर्य इसी राशि में प्रवेश करेंगे. इससे आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है. समाज में पहचान मजबूत होगी. नौकरी और व्यापार में नए अवसर सामने आ सकते हैं. स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा. परिवार का सहयोग मिलेगा और आप महत्वपूर्ण फैसले लेने में अधिक सक्षम महसूस करेंगे. यह समय नई शुरुआत करने के लिए भी अनुकूल माना जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement